देश

झारखंड छात्र आंदोलन में CJP की एंट्री! अभिजीत दीपके के साथ आज रांची पहुंचेगी कॉकरोच जनता पार्टी की कोर टीम

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची में जारी छात्र आंदोलन को समर्थन देने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके अपनी कोर टीम के साथ आज रांची पहुंचेंगे। वे आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन करेंगे। पार्टी का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित होनी चाहिए।

Image

झारखंड छात्र आंदोलन को CJP का समर्थन, अभिजीत दीपके के नेतृत्व में आज रांची पहुंचेगी कोर टीम। PTI

Photo : PTI

झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन को अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भी समर्थन मिलने जा रहा है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अपनी कोर टीम के साथ आज रांची पहुंचेंगे और आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करेंगे।

बताया जा रहा है कि अभिजीत दीपके जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचकर धरने पर बैठे छात्रों के साथ एकजुटता दिखाएंगे और उनकी मांगों का समर्थन करेंगे। पार्टी की कोर टीम भी आंदोलन स्थल पर मौजूद रहकर छात्रों के पक्ष में अपनी बात रखेगी।

छात्रों के समर्थन में पहुंचेगी CJP

कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे छात्रों की आवाज को मजबूत करने के लिए पार्टी रांची आ रही है। पार्टी का मानना है कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए।

क्या है छात्रों की मांग?

रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में JPSC, JSSC-CGL और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन 14वें दिन प्रवेश कर चुका है। देर रात करीब 10:45 बजे प्रशासन की ओर से एसडीओ और एसडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) आंदोलन स्थल पहुंचे और छात्र प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की कोशिश की। छात्र भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत की कोशिशें भी हुई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article