देश

SIR: ममता बनर्जी ने लिखा मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र; बंगाल में एसआईआर को लेकर लिखी गंभीर बातें

ममता बनर्जी ने पत्र में कहा कि एसआईआर की मौजूदा कार्यप्रणाली से लोकतांत्रिक व्यवस्था की निष्पक्षता पर असर पड़ सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रक्रिया के जरिए वैध मतदाताओं को सूची से बाहर करने की स्थिति बन सकती है, जिससे लोगों के संवैधानिक मताधिकार को नुकसान पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने इसे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना के खिलाफ बताया।

Image

एसआईआर के विरोध में ममता बनर्जी । फोटो- एएनआई

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल में एसआईआर के दौरान कथित अनियमितताओं, प्रक्रियात्मक उल्लंघनों और प्रशासनिक चूक पर चिंता व्यक्त की है।

ममता बनर्जी ने पत्र में कहा कि एसआईआर के नाम पर मतदाता सूचियों में मनमाने तरीके से बदलाव, वैध मतदाताओं के नाम हटाने या सत्यापन में पक्षपात जैसी शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रक्रिया का दुरुपयोग कर बड़ी संख्या में लोगों को मताधिकार से वंचित किया जा सकता है, जो किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद गंभीर विषय है।

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि एसआईआर को लागू करने में पारदर्शिता की कमी है और ज़मीनी स्तर पर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा। कई मामलों में बिना पर्याप्त सूचना, समय या उचित जांच के कार्रवाई की जा रही है, जिससे आम नागरिकों में भ्रम और असंतोष बढ़ रहा है।

इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखे पत्र में यह भी कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त या तो एसआईआर से जुड़ी सभी खामियों को तत्काल दुरुस्त करें या फिर इस अव्यवस्थित और मनमानी प्रक्रिया को तुरंत रोकें।जिससे कि चुनावी प्रक्रिया पर जनता का भरोसा बना रहे।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article