Bengal SIR: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की वजह से जान गंवाने वालों के परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया कराने का ऐलान किया। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार पीड़ित परिवारों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देगी, जबकि एसआईआर की वजह से अस्पताल में भर्ती पीड़ितों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
BJP पर बरसीं ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूछा कि जिन पड़ोसी राज्यों में भाजपा सत्ता में है, वहां एसआईआर क्यों नहीं हो रहा है। एसआईआर के नाम पर भाजपा बंगाल में डिटेंशन कैंप बनाने की कोशिश कर रही है। बंगाल में कोई डिटेंशन कैंप नहीं बनेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ममता बनर्जी ने कहा, ''एसआईआर की वजह से 40 लोगों की मौत हुई है। दो लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है, जो लोग अस्पताल में भर्ती हैं, उन्हें एक लाख रुपये दिए जाएंगे...''
ममता बनर्जी ने कहा कि चुनावों से ठीक तीन माह पहले एसआईआर लागू किया गया ताकि राज्य सरकार काम न कर सके। बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम में चुनाव हो रहे हैं। तमिलनाडु और केरल में एसआईआर होगा, क्योंकि वहां भाजपा सत्ता में नहीं है। पश्चिम बंगाल में भी ऐसा हो रहा है, क्योंकि यहां भी भाजपा सत्ता में नहीं है जिन पड़ोसी राज्यों में भाजपा सत्ता में है, वहां एसआईआर क्यों नहीं हो रहा है?
'बंगाल में कोई डिटेंशन कैंप नहीं बनेगा'
मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर के नाम पर भाजपा बंगाल में डिटेंशन कैंप बनाने की कोशिश कर रही है। बंगाल में कोई डिटेंशन कैंप नहीं बनेगा। भाजपा को मेरी बात ध्यान से सुननी चाहिए... उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों, मतुआ और राजबंशियों को भगाने चाहती है।
