Winter Session: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भाजपा ज्वाइन करने की नसीहत दी। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगा कि वह विदेशी मेहमानों को विपक्ष से मिलने नहीं देती है, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह के जमाने में ऐसा नहीं होता था। उस वक्त विपक्ष को विदेशी मेहमानों से मिलने दिया जाता था।
कंगना रनौत ने क्या कुछ कहा?
कंगना रनौत ने कहा कि अगर राहुल गांधी खुद की तुलना अटल जी से कर रहे हैं तो मेरा उनके लिए बस एक ही सुझाव है कि वह भाजपा ज्वाइन कर लें। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, ''यह सरकारी फैसले हैं। अटल जी एक नेशनल असेट्स थे। पूरे देश को उन पर गर्व था, वह देशभक्त थे... लेकिन देश के प्रति राहुल गांधी भावनाएं संदिग्ध हैं। इंटरनेशनल साजिशें हों... संदिग्ध है।''
भाजपा सांसद ने कहा कि अगर राहुल गांधी खुद की तुलना अटल जी से कर रहे हैं तो मेरा उनके लिए बस एक ही सुझाव है कि वह भाजपा ज्वाइन कर लें। भगवान ने आपको जिंदगी दी है और आप भी अटल जी बन सकते हैं।
राहुल ने लगाए थे गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता ने दावा किया था कि मोदी सरकार विदेशी मेहमानों को विपक्षी नेता से मिलने से रोक रही है, क्योंकि वह खुद को असुरक्षित महसूस करती है। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई विशिष्ट विदेशी मेहमान भारत आता है या वह विदेश जाते हैं तो सरकार की तरफ से कहा जाता है कि उनसे (राहुल से) मुलाकात नहीं होनी चाहिए।
कांग्रेस नेता ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से कुछ घंटे पहले यह दावा किया। पुतिन आज शाम आधिकारिक दौरे पर भारत आएंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आमतौर पर यह परंपरा रही है कि जो विदेशी मेहमान भारत आते हैं उनकी नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात होती है। यह अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय होता था और मनमोहन सिंह जी के समय भी होता था। आजकल यह होता है कि जब बाहर से कोई आता है या मैं कहीं बाहर जाता हूं तो सरकार सुझाव देती है कि बाहर से आने वाले अतिथि या उनके (राहुल के) बाहर जाने पर वहां के लोग नेता प्रतिपक्ष से नहीं मिलें।’’
