देश

SIR पर संग्राम: बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में भिड़ंत, तेजस्वी और सम्राट में भी नोकझोंक

बता दें कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसे लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी को लेकर विधानसभा में संग्राम छिड़ा हुआ है।

Image

बिहार विधानसभा में हंगामा (PTI)

Bihar SIR Row In Assembly: बिहार विधानसभा में आज सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में भिड़ंत हो गई। विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे के तरफ बढ़े और फिर सदन में हाथापाई हो गई। मार्शल ने दोनों पक्षों को रोका। सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद भी दोनों पक्ष के विधायक भिड़े रहे। बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा विधायक संजय कुमार ने माइक भी तोड़ डाला।

तेजस्वी-सम्राट चौधरी में नोकझोंक

वहीं, तेजस्वी यादव पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बयान देते हुए काह कि जिसका पिता अपराधी हो वो क्या बोलेगा। तेजस्वी ने जवाब में कहा ज्यादा जोर से बोलेंगे तो ******। इस दौरान तेजस्वी और सम्राट में जबरदस्त नोंकझोंक हुई।

बता दें कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसे लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां तक कि चुनाव बहिष्कार की बात भी होने लगी है। राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण विवाद पर कहा कि हमारे पास बिहार विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का विकल्प खुला है।

तेजस्वी का चुनाव आयोग पर निशाना

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ एनडीए इस प्रक्रिया के समर्थन में आया है, क्योंकि चुनाव आयोग सरकार के राजनीतिक टूल के रूप में काम कर रहा है। इस मुद्दे पर बिहार विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर तेजस्वी यादव ने कहा, जब सब कुछ तय हो ही गया है, बेईमानी करना ही है, वोटर लिस्ट से लाखों का नाम काट देना है, इन्हीं लाखों वोटरों ने मोदी जी को वोट दिया है, कई सरकारें चुनी हैं, तब ठीक था। अब अचानक से गड़बड़ कहां से हो गई। यही तो सवाल पूछा जा रहा है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article