देश

'योगी जी तो पावरफुल हैं ही', प्रयागराज में CJI गवई ने यूपी के CM की कुछ यूं की तारीफ, Video

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अभी कहा कि सीएम योगी देश के सबसे ताकतवर और सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले मुख्यमंत्री हैं। तो मैं इस पर कहना चाहूंगा कि योगी जी तो पावरफुल हैं ही लेकिन प्रयागराज की भूमि ही ताकतवर लोगों की है।'

Image

सीजेआई ने यूपी के सीएम की तारीफ की।

CJI BR Gavai : सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अभी कहा कि सीएम योगी देश के सबसे ताकतवर और सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले मुख्यमंत्री हैं। तो मैं इस पर कहना चाहूंगा कि योगी जी तो पावरफुल हैं ही लेकिन प्रयागराज की भूमि ही ताकतवर लोगों की है।' सीजेआई ने यह बात एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि वे कुछ बातें आज नहीं कहना चाहेंगे लेकिन 24 नवंबर के बाद अपनी बात रखेंगे। सीजेआई इस साल 24 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे।

संकट आने पर देश एकजुट रहा-सीजेआई

सीजेआई ने कहा कि जब भी देश पर संकट आया, देश एकजुट और मजबूत रहा। हमारे देश का संविधान 75 साल में मजबूती की ओर है। भारत प्रगति की ओर बढ़ रहा है। भारत के पड़ोसी देशों की स्थिति क्या है बताने की जरूरत नहीं है।

मल्टीलेवल पार्किंग का सीजेआई ने उद्घाटन किया

सीजेआई इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर में 12 मंजिला अधिवक्ता चैंबर्स एवं मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री मेघवाल के अलावा जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जेके माहेश्वरी, जस्टिस बीवी नागरत्ना, जस्टिस विक्रम नाथ सहित न्यायपालिका से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित थे।

पांच मंजिल में वाहनों की होगी पार्किंग

अधिवक्ता चैंबर व मल्टीलेवल पार्किंग भवन में पांच मंजिल तक वाहनों की पार्किंग की जाएगी। इसमें लगभग 2300 चार पहिया व 1500 सौ दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। दिव्यांगों के लिए बेसमेंट में कार पार्किंग बनाई गई है। जबकि अधिवक्ताओं के लिए 2300 एसी चैंबर बनाए गए हैं। कैंटीन, लाइब्रेरी की भी सुविधा है। साथ ही 26 स्वचलित सीढ़ी और 24 लिफ्ट भी लगाए गए हैं। भूतल पर बैंक और एटीएम की भी व्यवस्था रहेगी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article