देश

मॉरीशस की 3 दिन की आधिकारिक यात्रा पर CJI, खास है प्रधान न्यायाधीश का यह दौरा

एससी ने अपने एक बयान में कहा कि गवई और उनके परिवार ने मॉरीशस में महात्मा गांधी संस्थान में गांधी जयंती समारोह में भाग लिया और राष्ट्रपिता को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। बयान में कहा गया है कि सीजेआई मॉरीशस की प्रधान न्यायाधीश रेहाना बीबी मुंगली-गुलबुल के निमंत्रण पर मॉरीशस की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

Image

मॉरीशस की 3 दिवसीय यात्रा पर हैं सीजेआई। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

CJI B R Gavai : प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई अपनी तीन दिनों की मॉरीशस यात्रा पर हैं। यह उनकी आधिकारिक यात्रा है। गुरुवार को वह मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोकहूल से मिले और मजबूत शैक्षणिक सहयोग, न्यायिक संस्थाओं के बीच संबंधों सहित दोनों देशों की बहुपक्षीय भागीदारी पर चर्चा की। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रधान न्यायाधीश जो कि तीन दिनों की मॉरीशस की आधिकारिक यात्रा पर हैं, प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगूलाम से भी मिले।

गांधी जयंती समारोह में भाग लिया

एससी ने अपने एक बयान में कहा कि गवई और उनके परिवार ने मॉरीशस में महात्मा गांधी संस्थान में गांधी जयंती समारोह में भाग लिया और राष्ट्रपिता को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। बयान में कहा गया है कि सीजेआई मॉरीशस की प्रधान न्यायाधीश रेहाना बीबी मुंगली-गुलबुल के निमंत्रण पर मॉरीशस की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

मॉरीशस के राष्ट्रपति से मिले CJI

बयान में कहा गया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) मॉरीशस के मुख्य न्यायाधीश रेहाना बीबी मंगली-गुलबुल के निमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे। बयान के मुताबिक 'मुख्य न्यायाधीश ने मॉरीशस के राष्ट्रपति धरमबीर गोकहूल से मुलाकात की और भारत-मॉरीशस की बहुआयामी साझेदारी पर चर्चा की, जिसमें मज़बूत शैक्षणिक सहयोग और न्यायिक संस्थानों के बीच संबंध भी शामिल हैं।'

भारत की यात्रा पर आए थे मॉरीशस के पीएम

बयान में कहा गया कि रामगुलाम से उनकी मुलाकात के दौरान चर्चाएं जीवंत सांस्कृतिक संबंधों और लोगों-से-लोगों के जुड़ाव पर केंद्रित रहीं, जो लंबे समय से चले आ रहे भारत-मॉरीशस संबंधों की नींव हैं। बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री रामगुलाम ने भारत की अपनी हाल की सफल राजकीय यात्रा को स्नेहपूर्वक याद किया। उनकी मुलाकात के दौरान, मुख्य न्यायाधीश और उप प्रधानमंत्री पॉल बेरेंजर ने उन स्थायी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा की जो दोनों देशों को एक-दूसरे से जोड़ते हैं। बयान में कहा गया कि बाद में शाम को मॉरीशस के मुख्य न्यायाधीश ने CJI गवई के सम्मान में आधिकारिक रात्रिभोज का आयोजन किया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article