देश

अमेरिकी टैरिफ के बीच चीन के विदेश मंत्री भारत दौरे पर, आज जयशंकर से मिलेंगे, कल पीएम मोदी और डोभाल से होगी मुलाकात

चीनी विदेश मंत्री वांग यी सोमवार से शुरू हो रही अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शंघाई सहयोग संगठन के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी की चीन की यात्रा से कुछ दिन पहले हो रही है।

Image

चीन के विदेश मंत्री वांग यी का भारत दौरा (AP)

Chinese Foreign Minister India Visit: अमेरिकी टैरिफ के बीच चीनी विदेश मंत्री वांग यी सोमवार से भारत की यात्रा पर हैं। दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान वांग यी भारत और चीन अपनी विवादित सीमा पर स्थायी शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए नए विश्वास-निर्माण उपायों पर चर्चा कर सकते हैं। वांग की इस यात्रा को 2020 में गलवान घाटी में हुई घातक झड़पों के बाद तनाव में आए दोनों पड़ोसी देशों द्वारा अपने संबंधों को फिर से बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को दोगुना करके 50 प्रतिशत करने के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ते तनाव के मद्देनजर यह यात्रा और भी अहम हो गई है। चीनी विदेश मंत्री मुख्य रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों की एक नई वार्ता के लिए भारत आएंगे। वांग और डोभाल सीमा वार्ता के लिए नामित विशेष प्रतिनिधि हैं।

नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे

पीटीआई के मुताबिक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी सोमवार से शुरू हो रही अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मंगलवार को होने वाली यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी की चीन की यात्रा से कुछ दिन पहले हो रही है। प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले, वांग विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ अलग-अलग वार्ता करेंगे, जिसमें दोनों पक्ष सीमा की स्थिति, व्यापार और उड़ान सेवाओं की बहाली सहित कई प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

2020 में गलवान में घातक झड़पों के बाद अहम दौरान

चीनी विदेश मंत्री की इस यात्रा को 2020 में गलवान घाटी में हुई घातक झड़पों के बाद गंभीर तनाव में आए दोनों पड़ोसी देशों के संबंधों को फिर से बेहतर बनाने के प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। इस मामले से परिचित लोगों ने रविवार को बताया कि वांग की यात्रा के दौरान दोनों पक्ष अपनी विवादित सीमा पर स्थायी शांति और सौहार्द के लिए नए विश्वास-निर्माण उपायों पर चर्चा कर सकते हैं।

जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे वांग यी

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी विवरण के अनुसार, चीनी विदेश मंत्री सोमवार शाम लगभग 4:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। वह शाम लगभग 6 बजे जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वांग और एनएसए डोभाल मंगलवार सुबह 11 बजे सीमा विवाद पर विशेष प्रतिनिधि वार्ता का एक नया संस्करण आयोजित करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, वांग मंगलवार शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी से उनके 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा वास्तविक नियंत्रण रेखा पर समग्र स्थिति की समीक्षा के अलावा नए विश्वास-निर्माण उपायों पर विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है। हालांकि दोनों पक्षों ने टकराव वाले स्थानों से सैनिकों को हटा लिया है, फिर भी उन्होंने सीमा से अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को वापस नहीं बुलाया है। पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर वर्तमान में दोनों पक्षों के लगभग 50,000 से 60,000 सैनिक तैनात हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम