Chhattisgarh Police camp Attack: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में एक बार फिर पुलिस कैंप को निशाना बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक, पामेड़ थाना झीडपल्ली पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने फायरिंग की है। बीजापुर एसपी ने घटना की पुष्टि की है। बता दें, तीन दिनों के अंदर पुलिस कैंप पर दूसरी बार हमला किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बता दें, एक दिन पहले शनिवार को नक्सलियों ने बीजापुर में एक आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने लक्ष्मी पदम की उसके परिवार के सामने गला घोंट कर हत्या की, उस पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया। इससे पहले बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने के शक में बुधवार को दो पूर्व सरपंच की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी।
