देश

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद; दोनों ओर से हो रही गोलीबारी

Chhattisgarh News: अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। इस बीच पांच नक्सलियों की मौत की खबर है।

Image

Naxal Encounter

Photo : ANI

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों इस गोलीबारी में 5 नक्सलियों को मार गिराया है, उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया है। दल में जिला रिजर्व बल (डीआरजी), एसटीएफ और सीमा सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह लगभग आठ बजे जब दल अबूझमाड़ क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि संयुक्त सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

दो जवान घायल

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबल के दो जवानों के भी घायल होने की खबर है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि दोनों जवान खतरे से बाहर हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article