देश

Chhath Puja: बदसलूकी कर बोले थे BJP सांसद- तू इसमें डुबकी लगा...अफसर ने अब नहा कर दिखाया, कहा- नदी है साफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 02:59 PM IST

Chhath Puja 2022: इस बीच, आप के सौरव भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा, "आज सारी मीडिया के सामने दिल्ली सरकार दिल्ली जल बोर्ड के डाइरेक्टरी क्वालिटी संजय शर्मा ने यमुना के पानी से स्नान किया। बताया पानी नहाने के लिए बिल्कुल सुरक्षित। छठी मैया की जय!"

Image

दिल्ली जल बोर्ड के अफसर ने रविवार को यमुना के पानी से मीडिया के सामने नहा कर दिखाया।

Photo : ANI

Chhath Puja 2022: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में छठ पूजा (Chhath Puja 2022) से पहले यमुना (Yamuna River) के पानी पर सियासी जंग देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद प्रवेश वर्मा ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के जिस अफसर के साथ तू-तड़ाक के साथ बदसलूकी की थी, उसी ने रविवार (30 अक्टूबर, 2022) को यमुना के पानी से नहाकर दिखा दिया। कहा कि नदी साफ है और इसका पानी बेझिझक डुबकी लगाने लायक है।

दिल्ली जल बोर्ड में उपचार गुणवत्ता नियंत्रण के निदेशक संजय शर्मा ने बताया, "पानी का बीओडी लेवल 12-13 है। टीएसएस 20 के नीचे है। फास्फेट 0.1 और डिसॉल्वड ऑक्सीजन 7.0 से ज़्यादा है। नदी स्वच्छ है और लोग बेझिझक होकर यहां डुबकी लगा सकते हैं।"

उन्होंने आगे बताया- चारों ओर जो भ्रांतियां फैली हैं कि यह केमिकल जहरीला है...उसके लिए हमने दिखाया कि झाग मिटाने वाले केमिकल जहरीला नहीं है। आपने देखा हमने यमुना से पानी लिया और उसमें दोबारा से और केमिकल मिलाया, फिर मैं नहाया। मेरी आंखों और त्वचा में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई है। यह पूरी तरह से जहरीला नहीं है। यह केमिकल कॉस्मेटिक्स में इस्तेमाल होता है। यह फूड ग्रेड केमिकल है। मेरा पूर्वांचलियों को संदेश है कि नदी स्वच्छ है। आप उसमें बेझिझक हो डुबकी लगाइए और यमुना मैया की जय बोलिए।

इस बीच, आप के सौरव भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा, "आज सारी मीडिया के सामने दिल्ली सरकार दिल्ली जल बोर्ड के डाइरेक्टरी क्वालिटी संजय शर्मा ने यमुना के पानी से स्नान किया। बताया पानी नहाने के लिए बिल्कुल सुरक्षित। छठी मैया की जय!"

दरअसल, यमुना में झाग मिटाने के लिए जो केमिकल डाला जाता है, अफसर उसके अप्रूवल की जानकारी घाट के पास वर्मा को कुछ रोज पहले दे रहे थे। वह इसी बात पर बुरी तरह भड़क गए थे और उन्होंने यमुना के जल की गुणवत्ता को लेकर उन्हें हड़काने लगे थे।

उन्होंने कहा था- यह तुम्हें आठ साल में याद आया कि यह अप्रूव्ड है। यहां लोगों को तुम मार रहे हो। आठ साल में इसे साफ नहीं कर पाए। अरे, तू इसमें डुबकी लगा अभी...। केमिकल पानी में डाल रहे हो और लोग यहीं पर डुबकी लगाएंगे...यह केमिकल तेरे सिर पर डाल दूं? बकवास कर रहा है...बेशर्म और घटिया आदमी। अप्रूव्ड है-अप्रूव्ड है कर रहा है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article