दिल्ली

Delhi: यमुना नदी में केमिकल छिड़काव पर विवाद, भाजपा का कहना-जहरीला, बोर्ड का कहना-सेफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 01:57 PM IST

Delhi News: दिल्‍ली में छठ पर्व की तैयारियां जोरशोर से हो रही हैं। यमुना के जहरीले पानी में उठने वाले झाग को खत्‍म करने के लिए इस बार दिल्‍ली सरकार द्वारा नदी की सतह पर कमेकिल का छिड़काव कराया जा रहा है। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। केमिकल के इस छिड़काव पर अब विवाद शुरू हो गया है।

Image

यमुना में कमेकिल का छिड़काव करती जल बोर्ड की टीम

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • कालिंदी कुंज घाट के पास नदी में हो रहा केमिकल का छिड़काव
  • जल बोर्ड के कर्मचारी झाग खत्‍म करने के लिए कर रहे छिड़काव
  • जल बोर्ड का दावा केमिकल से किसी तरह का नहीं होगा नुकसान

Delhi News: छठ पर्व पर यमुना के जहरीले झाग को खत्‍म करने के लिए इस समय दिल्ली जल बोर्ड द्वारा नदी की सतह पर केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। दिल्‍ली के कालिंदी कुंज इलाके में भी जल बोर्ड की एक टीम नदी में केमिकल का छिड़काव करते नजर आई। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि, दिल्ली जल बोर्ड के कुछ कर्मचारी नाव में बैठकर मशीन से यमुना नदी की सतह पर केमिकल का छिड़काव कर रहे हैं। केमिकल और जहरीले झाग का संपर्क होते ही झाग कुछ ही सेकेंड में खत्‍म हो जा रहे है। जल बोर्ड के इस प्रयास पर अब जमकर राजनीति और विरोध भी हो रहा है। लोगों का आरोप है कि, इस केमिकल के छिड़काव से पानी और भी ज्‍यादा जहरीला हो जाएगा।

बता दें कि, दिल्ली में बिहार और यूपी के लाखों लोग रहते हैं, जो यमुना नदी के किनारे इस पर्व को मनाते हैं। इस पर्व पर हजारों लोग यमुना के जहरीले पानी में डुबकी लगाने को मजबूर होते हैं। इस बार भी दिल्‍ली सरकार ने छठ पर्व की तैयारी तेज कर दी है। जहां घाटों की सफाई की जा रही है, वहीं यमुना के पानी में उठने वाले झाग को खत्‍म करने के लिए इस बार केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। हालांकि केमिकल के इस छिड़काव पर अब आप और भाजपा पार्टी के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप शुरू हो गए है।

भाजपा का कहना- खतरनाक, जल बोर्ड का कहना- खाने में होता इस्‍तेमाल

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने वीरवार को कालिंदी कुंज घाट का दौरा किया था। उस समय उन्‍होंने दिल्‍ली जल बोर्ड द्वारा नदी में किए जा रहे केमिकल के छिड़काव को खतरनाक बताते हुए कहा कि, हमें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि, नदी में झाग को छुपाने के लिए दिल्‍ली सरकार द्वारा बहुत ही जहरीला रसायन का छिड़काव कराया जा रहा है। यह नदी में स्‍नान करने वाले लोगों के लिए बेहद खतरनाक होगा। हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा ने कहा कि, यमुना में झाग को कम करने के लिए एक ऐसे केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है, जो बिल्कुल भी खतरनाक नहीं है। इस केमिकल का इस्‍तेमाल खाने के लिए होता है। इसलिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'