देश

Indigo Flight: चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 11, 2023, 07:07 AM IST

Indigo Flight Emergency Landing: चेन्नई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया है,हालांकि किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।

Image

इंडिगो फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

Indigo Flight News: दिल्ली से चेन्नई जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 2789 को उस समय पूरी तरह से आपातकालीन स्थिति (Emrgency Landing) का सामना करना पड़ा जब इंजन में खराबी के कारण उसे दिल्ली (Delhi Airport) वापस लौटना पड़ा। इंडिगो की एक उड़ान एयरबस A321neo, जिसने 10 जून की रात 9: 46 बजे दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

लगभग एक घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटी, इंजन में खराबी के कारण वापसी की गई और दिल्ली हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गई इसमें 230 से अधिक यात्री सवार थे।

विमान में कुल 231 यात्री और चालक दल के 2 सदस्य सवार थे। उड़ान के दौरान यह घटना हुई, जिससे सुरक्षित रूप से उतरने का निर्णय लिया गया, विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

उड़ान के चालक दल द्वारा आपातकालीन स्थिति की त्वरित प्रतिक्रिया और कुशल संचालन ने सुरक्षित लैंडिंग में योगदान दिया। विमान दिल्ली हवाईअड्डे से रात नौ बजकर 46 मिनट पर रवाना हुआ था और इसे चेन्नई में 12 बजकर 24 मिनट पर उतरना था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article