बिजनेस

कौन हैं राहुल भाटिया, जिन्होंने Go First के बंद होने पर कमा लिए 2558 करोड़

InterGlobe Aviation Founder Rahul Bhatia: भाटिया दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 472वें नंबर पर हैं। दो महीनों में राहुल भाटिया की संपत्ति में करीब एक अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा हुआ। मार्च के अंत में उनकी नेटवर्थ 4.28 अरब डॉलर (35321 करोड़ रु) थी, जो इस समय 5.32 अरब डॉलर (43904 करोड़ रु) है।

Image

इंटरग्लोब एविएशन फाउंडर राहुल भाटिया

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • राहुल भाटिया की दौलत में इजाफा
  • गो फर्स्ट के बंद होने से हुआ फायदा
  • इंडिगो के शेयर में तेजी का कमाल

InterGlobe Aviation Founder Rahul Bhatia: राहुल भाटिया (Rahul Bhatia) एयरलाइन कंपनी इंटरग्लोब एविएशन (InterGlobe Aviation) या इंडिगो (Indigo) के को-फाउंडर हैं। इंडिगो देश की सबसे बड़ी पैसेंजर एयरलाइन है। बीते कुछ समय में भाटिया की संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है। बीते दो महीनों में भाटिया की दौलत 1 अरब डॉलर या करीब 8583 करोड़ रु का फायदा हुआ है। इसकी एक वजह मानी जा रही है गो फर्स्ट (Go First) का बंद होना। गो फर्स्ट के बंद होने के बाद से उनकी दौलत में 2558 करोड़ का इजाफा हुआ है।

गो फर्स्ट के ऑपरेशन बंद करने से बाकी एयरलाइन कंपनियों को फायदा मिला और उनके शेयरों में तेजी आई। इन कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन भी शामिल है।

अमीरों की लिस्ट में कहां है भाटिया

Bloomberg Billionaires Index के अनुसार भाटिया दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 472वें नंबर पर हैं। दो महीनों में भाटिया की संपत्ति में करीब एक अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा हुआ। मार्च के अंत में उनकी नेटवर्थ 4.28 अरब डॉलर (35321 करोड़ रु) थी, जो इस समय 5.32 अरब डॉलर (43904 करोड़ रु) है। यानी उन्होंने सवा 2 महीनों में 8583 करोड़ रु कमाए हैं।

वहीं गो फर्स्ट के बंद होने के बाद बीते करीब एक महीने में उनकी संपत्ति में 2558 करोड़ रु की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान उनकी नेटवर्थ 5 अरब डॉलर से बढ़ कर 5.32 अरब डॉलर हो गई।

इंडिगो के शेयर का परफॉर्मेंस

  • 5 दिन में ये शेयर 3.5 फीसदी उछला है
  • 1 महीने में ये शेयर 10.37 फीसदी चढ़ा है
  • 6 महीनों में यह 23.18 फीसदी ऊपर गया है
  • 1 साल में शेयर ने 33.52 फीसदी फायदा कराया है

इंडिगो के शेयर ने बनाया मालामाल

मार्च के अंत से अब तक इंडिगो का शेयर 27 फीसदी उछला है और 31 मार्च को 1912 रु से चढ़ कर इस समय 2419 रु पर पहुंच गया है। इंडिगो के शेयर में उछाल की वजह से भाटिया को काफी फायदा हुआ। इस समय इंडिगो के शेयर अपने लाइफ टाइम हाई के आसपास है। वहीं कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 93,263.84 करोड़ रु है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article