CLEAN करो NEET: NEET पेपर लीक मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। गेस पेपर से असली NEET पेपर के मिलान ने हर किसी को हैरान कर दिया है कि शातिरों की पहुंच किस कदर मुख्य पेपरों तक थी। इन्होंने असली पेपर को ही गेस पेपर बना दिया। जिसके हाथ ये पेपर लगा, उसकी पौ बारह हो गई। इसी वजह से NTA मामले की तरह तक पहुंचने और पूरे मामले की जांच के लिए मजबूर हो गया।
‘गेस पेपर’ के केमिस्ट्री के सवालों का असली NEET पेपर से 100% मैच होना ही वह वजह बना, जिसने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को इंटरनल जांच करने और पेपर लीक के सोर्स तक पहुंचने के लिए मजबूर किया। मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अपनी इंटरनल जांच के आधार पर NTA ने आगे की जांच के लिए केमिस्ट्री पेपर तैयार करने वाले सभी सेटर्स और ट्रांसलेटर्स के नाम केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिए हैं।
पेपर लीक में बड़ा खुलासा
दरअसल, नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा सामने आया है। गैस पेपर के नाम पर असली सवाल पहुंचाए गए। छात्रों तक साठ पन्नों की पीडीएफ भेजी गई। Tomes Now नवभारत के पास एक्सक्लूसिव फाइल मौजूद है। पूरा गैस पेपर हाथों से लिखा हुआ था। इसी फाइल में 135 सवाल हूबहू मिले। यानी गैस पेपर ही था असली लीक पेपर था। सीबीआई इसी पेपर के आधार पर जांच कर रही है।
सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET सवालों के घेरे में
बता दें कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट इन दिनों सबसे बड़े सवालों के घेरे में है। एक बार फिर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की नाकामी के चलते नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट-अंडरग्रैजुएट (नीट-यूजी) 2026 परीक्षा का पेपर लीक हो गया और उसका खामियाजा देश के 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को भुगतना पड़ रहा है। इस मामले में अब तक पांच राज्यों के 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
कई चौंकाने वाले खुलासे
NEET पेपर लीक मामले की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। CBI के मुताबिक, परीक्षा से काफी पहले ही कुछ छात्रों तक संभावित सवाल पहुंचाए जा रहे थे। आरोप है कि पुणे में गुप्त तरीके से क्लास चलाकर छात्रों को चुनिंदा प्रश्न तैयार करवाए गए और किताबों में उनके जवाब भी चिन्हित कराए गए। जांच एजेंसी का दावा है कि इनमें से बड़ी संख्या में सवाल असली परीक्षा से मेल खाते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि लीक सामग्री को डिजिटल रूप देकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए फैलाया गया। करीब 500 से ज्यादा सवालों वाली PDF फाइल वॉट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप्स में शेयर की गई थी।
