चंद्रयान-3 क्विज में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को माईगव (MyGov) पर अपना अकाउंट बनाना होगा। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्र प्राप्त होगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है और क्विज़ के विजेताओं को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। क्विज़ में सभी भारतीय नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। जैसे ही प्रतिभागी सही ओटीपी दर्ज करने के बाद 'सब्मिट' बटन पर क्लिक करेगा, क्विज़ शुरू हो जाएगी। यह एक समयबद्ध क्विज़ है, जिसमें 10 प्रश्नों का उत्तर 300 सेकंड में देना होता है। कोई नकारात्मक अंकन (निगेटिव मार्किंग) नहीं होगा।
वैसे, प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आगे के कम्युनिकेशन के लिए उनकी माईगव प्रोफ़ाइल अपडेट की गई हो। अधूरी प्रोफ़ाइल वाले लोग विजेता बनने के योग्य न होंगे। प्रश्नों को स्वचालित प्रक्रिया के माध्यम से प्रश्न बैंक से यादृच्छिक रूप से चुना जाएगा। भारत के प्रतिभागी वैध भारतीय मोबाइल नंबर के जरिए इसे खेल सकते हैं, क्योंकि क्विज़ शुरू होने से पहले मोबाइल नंबर को मान्य करने के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय उपयोगकर्ता वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के रूप में एक वैध ईमेल आईडी का उपयोग करके खेल सकते हैं। क्विज़ में भाग लेने के लिए एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का एक से अधिक बार यूज नहीं किया जा सकता है। डुप्लिकेट प्रविष्टियों के मामले में पहले प्रयास का रिकॉर्ड मूल्यांकन के लिए लिया जाएगा।
हालांकि, क्विज की मेजबानी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े इसरो और माईगव कर्मचारी और उनकी संबद्ध एजेंसियां या कर्मचारी क्विज़ में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं। यह अपात्रता उनके निकटतम परिवार के सदस्यों पर भी लागू होती है। क्विज़ पर इसरो और/या माईगव का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा और इसके संबंध में किसी भी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।
