देश

'पत्थरों पर मिले फिंगरप्रिंट का आधार से होगा मिलान', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर फडणवीस सरकार के मंत्री का दावा, संजय राउत का तंज

महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने एक प्रेसवार्ता में दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान फेंके गए पत्थरों से फिंगरप्रिंट जुटाए हैं, जिन्हें पहचान के लिए आधार डेटाबेस से लिंक किया जाएगा।

Image

दिल्ली प्रदर्शन पर मंत्री पाटिल का बड़ा दावा (Photo:X/@ChDadaPatil)

नागरिकों और युवाओं के विरोध प्रदर्शनों के बीच नेताओं की बयानबाजी अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। ताजा मामला महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल के एक बयान से जुड़ा है। कोल्हापुर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाटिल ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर हुए हालिया प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल किए गए छोटे से छोटे पत्थरों से भी फिंगरप्रिंट एकत्र किए हैं।

उनके अनुसार, इन उंगलियों के निशानों को लोगों के आधार नंबर से लिंक करके उपद्रवियों और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की पहचान की जाएगी।

दरअसल, दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा परीक्षा पेपर लीक के विरोध में एक महीने लंबा आंदोलन चलाया गया था। 'संसद चलो' मार्च के दौरान यह प्रदर्शन हिंसक हो गया था, जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें व पथराव हुआ था।

संजय राउत ने कसा तंज

इसी संदर्भ में पाटिल ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उन्नत तकनीक की मदद से एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है, जो जल्द ही सबके सामने आएगी। इसमें आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों और विदेशी तत्वों की संलिप्तता का पूरा ब्योरा है। मंत्री पाटिल के इस दावे पर राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने इस बयान पर कड़ा तंज कसा। पाटिल का मजाक उड़ाते हुए राउत ने कहा कि चूंकि वे उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं, इसलिए उन्होंने यह 'अद्भुत वैज्ञानिक नवाचार' किया है।

पाटिल को नोबेल पुरस्कार मिलने की करेंगे सिफारिश

राउत ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सिफारिश करेंगे कि वे पाटिल का नाम नोबेल पुरस्कार समिति को भेजें।महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर काफी चर्चा है। एक तरफ जहां मंत्री पाटिल इसे पुलिस की आधुनिक जांच प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे व्यावहारिक रूप से असंभव और हास्यास्पद बयान बताकर सरकार पर निशाना साध रहा है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जम्मू के रक्षा ठिकानों के पास चीन निर्मित पाकिस्तानी जासूसी ड्रोन मार गिराया, सेना का त्वरित एक्शन

जम्मू के रक्षा ठिकानों के पास चीन निर्मित पाकिस्तानी जासूसी ड्रोन मार गिराया, सेना का त्वरित एक्शन

'पत्थरों पर मिले फिंगरप्रिंट का आधार से होगा मिलान', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर फडणवीस सरकार के मंत्री का दावा, संजय राउत का तंज

'पत्थरों पर मिले फिंगरप्रिंट का आधार से होगा मिलान', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर फडणवीस सरकार के मंत्री का दावा, संजय राउत का तंज

किसने दी थी सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सुपारी? CBI ने खोल दी पोल, दो भाइयों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में निकला ये एंगल

किसने दी थी सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सुपारी? CBI ने खोल दी पोल, दो भाइयों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में निकला ये एंगल

'मासूमों पर चला रहा अंधाधुंध गोलियां...', PoJK मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, रूस व ब्रिक्स समिट पर MEA ने साफ किया रुख

'मासूमों पर चला रहा अंधाधुंध गोलियां...', PoJK मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, रूस व ब्रिक्स समिट पर MEA ने साफ किया रुख

PM-KISAN योजना रहेगी जारी, सूर्य सरोवर और ₹84,084 करोड़ की समुद्र मंथन योजना को मंजूरी; मोदी कैबिनेट ने लिए चार बड़े फैसले

PM-KISAN योजना रहेगी जारी, सूर्य सरोवर और ₹84,084 करोड़ की समुद्र मंथन योजना को मंजूरी; मोदी कैबिनेट ने लिए चार बड़े फैसले