देश

मणिपुर में आएगी शांति: केंद्र और राज्य सरकार ने कुकी-जो समूहों के साथ किया समझौता, क्षेत्रीय अखंडता सहित इन मुद्दों पर बनी सहमति

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, एक संयुक्त निगरानी समूह आधारभूत नियमों के पूरे होने की बारीकी से निगरानी करेगा और भविष्य में एसओओ समझौते की समीक्षा सहित उल्लंघनों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Image

मणिपुर में कुकी समूह के साथ समझौता (PTI)

Centre, Manipur Sign Pact With Kukis: केंद्र और मणिपुर सरकारों ने गुरुवार को कुकी-जो ( Kuki-Zo) समूहों के साथ एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें सभी पक्ष मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता बनाए रखने, राष्ट्रीय राजमार्ग-2 को मुक्त आवाजाही के लिए खोलने और उग्रवादी शिविरों को स्थानांतरित करने पर सहमत हुए। त्रिपक्षीय संचालन निलंबन ((SoO) ) समझौते में आधारभूत नियमों पर फिर से बातचीत की गई है।

तीनों पक्ष मणिपुर में स्थायी शांति और स्थिरता लाने, निर्धारित शिविरों की संख्या कम करने, हथियारों को निकटतम सीआरपीएफ/बीएसएफ शिविरों में स्थानांतरित करने और सुरक्षा बलों द्वारा उग्रवादी कैडरों का कठोर भौतिक सत्यापन करके, अगर कोई विदेशी नागरिक हो, तो उसे सूची से हटाने के लिए बातचीत के माध्यम से समाधान की आवश्यकता पर भी सहमत हुए।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, एक संयुक्त निगरानी समूह आधारभूत नियमों के पूरे होने की बारीकी से निगरानी करेगा और भविष्य में एसओओ समझौते की समीक्षा सहित उल्लंघनों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article