देश

अदम्‍य साहस के लिए वीरता पुरस्कार की अधिसूचना जारी, वीर चक्र से सम्मानित होंगे ऑपरेशन सिंदूर के नायक

कर्नल कोषांक लांबा को गोलाबारी के बीच असाधारण वीरता, पराक्रम और साहस का प्रदर्शन करने के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट को भी वीर चक्र से सम्‍मानित किया है। एक ऑपरेशन के दौरान, ऑफिसर कमांडिंग के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल बिष्ट ने अदम्‍य साहस, नेतृत्व और परिचालन कुशलता का परिचय दिया।

Image

वीरता पुरस्कार प्रशस्ति पत्र प्रदान करने लिए राजपत्र अधिसूचना जारी। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Gallantry Awards : सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न अभियानों के दौरान अदम्‍य साहसिक कार्यों के लिए रक्षा कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रशस्ति पत्र प्रदान करने लिए राजपत्र अधिसूचना जारी की है। राजपत्र में शामिल प्रशस्ति पत्र वायु सेना और थल सेना के कर्मियों के लिए हैं। इन प्रशस्ति पत्रों में कर्नल कोषांक लांबा और लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट जैसे वीरों के नाम शामिल हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को वीर चक्र

newsonair.gov.in की रिपोर्ट के मुताबिक कर्नल कोषांक लांबा को गोलाबारी के बीच असाधारण वीरता, पराक्रम और साहस का प्रदर्शन करने के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील बिष्ट को भी वीर चक्र से सम्‍मानित किया है। एक ऑपरेशन के दौरान, ऑफिसर कमांडिंग के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल बिष्ट ने अदम्‍य साहस, नेतृत्व और परिचालन कुशलता का परिचय दिया। उन्होंने आतंकवादी ठीकानों को पूरी तरह से नष्ट करके अपनी यूनिट को शानदार सफलता दिलाई।

ग्रुप कैप्टन रणजीत सिंह सिद्धू को भी वीरता पदक

लड़ाकू पायलट ग्रुप कैप्टन रणजीत सिंह सिद्धू को चयनित लक्ष्यों पर प्रभावी स्ट्राइक मिशनों में स्क्वाड्रन की कमान संभालने के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया है। अग्रिम एयरबेस से सामरिक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागने वाले ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी मिशन के दौरान एक बेहतरीन नेतृत्वकर्ता साबित हुए। सटीक निर्देशन से अपने संसाधनों की रक्षा करते हुए दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए उन्‍हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया है।

127 वीरता पुरस्कारों और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी

इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 127 वीरता पुरस्कारों और 40 विशिष्ट सेवा पुरस्कारों को मंजूरी दी थी। बता दें कि बीते 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पहलगाम में 26 लोगों की निर्दयता पूर्वक गोली मारकर हत्या कर दी। इसका जवाब देते हुए भारत ने पांच-छह मई की रात आतंकियों के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया। इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया। इस अभियान के दौरान भारतीय सेना ने अपने गजब के शौर्य एवं पराक्रम का प्रदर्शन किया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article