देश

Holiday List 2024: नए साल में इन मौकों पर मिलेंगी छुट्टियां? देखें केंद्र सरकार का हॉलिडे कैलेंडर

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Dec 20, 2023, 02:15 PM IST

Central Government Holiday List 2024: केंद्र सरकार ने नए साल 2024 के कैलेंडर में 17 अनिवार्य छुट्टियों को शामिल किया है। वहीं 33 प्रतिबंधित अवकाश जारी किए गए हैं।

Image

Holiday List 2024

Photo : iStock

Central Government Holiday List 2024 : छुट्टियों का इंतजार हर किसी को होता है। फिर चाहें वह केंद्र व राज्य सरकार का कर्मचारी हो या फिर प्राइवेट नौकरी करने कॉरपोरेट इम्प्लॉय। हर कोई आने वाली छुट्टियों में घूमने-फिरने और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की प्लानिंग करता है। अब जब साल 2023 खत्म हो रहा है। ऐसे में हर किसी को नए साल की छुट्टियों का इंतजार है।

केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए नए साल 2024 के लिए हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। ऐसे में आप आने वाले साल के लिए इस कैलेंडर के सहारे आसानी से अपनी छुट्टियां प्लान कर सकते हैं। केंद्र सरकार की सूची में 17 अनिवार्य हॉलिडे घोषित किए गए है।

देखिए अनिवार्य छुट्टियों की सूची-

क्रम अवकाशतिथि दिन
1गणतंत्र दिवस26 जनवरी शुक्रवार
2होली25 मार्चसोमवार
3 गुड फ्राइडे 29 मार्चशुक्रवार
4 ईद-उल-फितर 11 अप्रैल गुरुवार
5 राम नवमी 17 अप्रैलबुधवार
6महावीर जयंती 21 अप्रैलरविवार
7बुद्ध पूर्णिमा 23 मई गुरुवार
8ईद-उल-जुहा (बकरीद)17 जूनसोमवार
9मुहर्रम 17 जुलाईबुधवार
10 स्वतंत्रता दिवस15 अगस्त गुरुवार
11 जन्माष्टमी (वैष्णव)26 अगस्त सोमवार
12मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद16 सितंबरसोमवार
13 गांधी जयंती2 अक्टूबर बुधवार
14दशहरा 12 अक्टूबरशनिवार
15 दिवाली 31 अक्टूबरगुरुवार
16गुरु नानक जयंती15 नवंबर शुक्रवार
17 क्रिसमस दिवस25 दिसंबरबुधवार
प्रतिबंधित अवकाश सूची- (Compulsory Holiday List 2024)
क्रमअवकाशतिथिदिन
1नव वर्ष 1-जनवरी सोमवार
2लोहड़ी13-जनवरी शनिवार
3मकर संक्रांति 14-जनवरीरविवार
4माघ बिहू/पोंगल 15-जनवरी सोमवार
5गुरु गोबिंद सिंह जयंती17-जनवरीबुधवार
6 हजरत अली का जन्मदिन25-जनवरीगुरुवार
7बसंत पंचमी 14-फरवरी बुधवार
8शिवा जी जयंती 19-फरवरी सोमवार
9 गुरु रवि दास जयंती 24 -फरवरीशनिवार
10 स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती6-मार्च बुधवार
11 महा शिवरात्रि 8-मार्चशुक्रवार
12 होलिका दहन24-मार्च रविवार
13डोलयात्रा 25-मार्च सोमवार
14ईस्टर 31-मार्चरविवार
15 जमात-उल-विदा 5-अप्रैलशुक्रवार
16चैत्र शुक्लादि / गुड़ी पड़वा/उगादि/ चेती चंद9-अप्रैलमंगलवार
17वैसाखी / विशु 13-अप्रैलशनिवार
18तमिल नव वर्ष दिवस / वैशाखड़ी (बंगाल) / बाहाग बिहु (असम) 14-अप्रैलरविवार
19गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती8-मई बुधवार
20रथ यात्रा 7-जुलाईरविवार
21पारसी नव वर्ष का दिन/ नौराज15-अगस्त गुरुवार
22 रक्षाबंधन 19-अगस्त सोमवार
23गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी7-सितंबर शनिवार
24 ओणम 15-सितंबर रविवार
25 दशहरा (सप्तमी)10-अक्टूबर गुरुवार
26दशहरा (महाष्टमी) / दशहरा (महानवमी)11-अक्टूबरशुक्रवार
27महर्षि वाल्मिकी जयंती 17-अक्टूबरगुरुवार
28 करवा चौथ20-अक्टूबररविवार
29नरक चतुर्दशी 31-अक्टूबर गुरुवार
30 गोवर्धन पूजा2-नवंबर शनिवार
31 छठ पूजा7-नवंबर गुरुवार
32गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस 24-नवंबर रविवार
33क्रिसमस की पूर्व संध्या24-दिसंबरमंगलवार
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article