देश

आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा को तीसरी बार मिला सेवा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सरकार का बड़ा फैसला

Vaidya Rajesh Kotecha: केंद्र सरकार ने आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा को एक बार फिर से सेवा विस्तार दिया है। केंद्र सरकार के एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा का कार्यकाल एक साल और बढ़ाकर 28 जून, 2025 तक कर दिया है। आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा को सेवा विस्तार दिया है।

Image

आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा

Photo : Twitter

Vaidya Rajesh Kotecha: केंद्र सरकार ने आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा को एक बार फिर से सेवा विस्तार दिया है। केंद्र सरकार के एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा का कार्यकाल एक साल और बढ़ाकर 28 जून, 2025 तक कर दिया है। यह इस पद पर उनका तीसरा सेवा विस्तार है।

कार्मिक मंत्रालय ने क्या कुछ कहा?

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 28 जून, 2024 से आगे एक वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा के कार्यकाल में विस्तार को मंजूरी दे दी है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा 18 जून को जारी आदेश में कहा गया है कि 28 जून, 2025 तक के लिए उन्हें सेवा विस्तार दिया गया है।

वैद्य राजेश कोटेचा को कब मिला था सेवा विस्तार?

वैद्य राजेश कोटेचा को 2017 में आयुष मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया था। उन्हें दो बार 2020 और 2022 में दो-दो साल का विस्तार दिया गया था। आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले वैद्य राजेश कोटेचा को सेवा विस्तार दिया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article