देश

परी चौक पर सीमा को रिसीव करने वाली सफेद कार अब रडार पर, बदले हाव-भाव पर पति गुलाम को भी शक

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2023, 09:07 AM IST

Seema Haider News : सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत की। गुलाम का कहना है कि वह सीमा की भाषा सुनकर खुद हैरान है। उसने कहा कि हो सकता है कि सीमा को साजिश के तहत भारत लाया गया हो। गुलाम का कहना है कि सीमा अगर दोषी है तो उसे सजा भी मिलनी चाहिए।

Seema Haider News : भारत में अवैध तरीके से दाखिल हुई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से यूपी एटीएस की पूछताछ खत्म हो गई है। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ खत्म होने के बाद सीमा और सचिन ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंच चुके हैं। यूपी एटीएस की पूछताछ के बाद एटीएस की तरफ से सीमा को क्लीन चिट नहीं दी गई है। वह अभी भी जासूस होने के संदेह के दायरे में है। पूछताछ में पता चला है कि सीमा यूपी के सिद्धार्थनगर के खुनवा बॉर्डर से भारत में दाखिल हुई। सीमा के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि सीमा जब ग्रेटर नोएडा के परी चौक पहुंची तो उसे रिसीव करने के लिए सफेद कार में सवार होकर दो लोग आए थे। ये दो लोग कौन थे, पुलिस इनके बारे में भी पता करने जा रही है।

सीमा की भाषा सुनकर पति गुलाम भी हैरान

इस बीच, सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत की। गुलाम का कहना है कि वह सीमा की भाषा सुनकर खुद हैरान है। उसने कहा कि हो सकता है कि सीमा को साजिश के तहत भारत लाया गया हो। गुलाम का कहना है कि सीमा अगर दोषी है तो उसे सजा भी मिलनी चाहिए। सूत्रों का कहना है कि इस बीच, सीमा को लेकर यूपी एटीएस और खुफिया एजेंसियों की बैठक हुई है।

सीमा से मिले हैं पांच पासपोर्ट

बता दें कि उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (UP ATS) ने सीमा हैदर से दो दिनों तक पूछताछ करने के दौरान उसके पास से पांच पाकिस्तान अधिकृत पासपोर्ट, एक अप्रयुक्त पासपोर्ट और अन्य चीजों के अलावा एक पहचान पत्र बरामद किया है। इससे पहले, एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि वे जासूसी के पहलू से जांच कर रहे हैं और 27 वर्षीय सीमा भारत में प्रवेश करने के लिए नेपाल सीमा पार कर गई थी। सवाल है कि एक आम इंसान के लिए पांच-पांच पासपोर्ट की जरूरत क्या है। एक ऐसा भी पासपोर्ट है जिस पर कोई नाम दर्ज नहीं है।

सीमा पर विदेश मंत्रालय का जवाब

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सीमा हैदर को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'इस मामले की हमें जानकारी है। वह अभी जमानत पर बाहर है। मामले की जांच चल रही है, अभी के लिए इस मुद्दे पर इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article