देश

UP ATS की रडार पर सीमा का तीसरा फोन और तीसरा शख्स, कई बड़े खुलासे होने अभी बाकी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 20, 2023, 11:04 AM IST

Seema Haider News : सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में सीमा के पास एक तीसरा मोबाइल फोन मिला है। इस फोन में सिम कार्ड नहीं होने पर भी सीमा उसे अपने पास रखती थी। एटीएस इस तीसरे फोन के रहस्य के बारे में भी पता करना चाहती है। इन अनसुलझे सवालों का जवाब पाने के लिए एटीएस सीमा और सचिन मीणा से आज पूछताछ कर सकती है।

Seema Haider News : भारत में अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से दाखिल हुई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से यूपी एटीएस गुरुवार को भी पूछताछ कर सकती है। सीमा हैदर से बीते तीन दिनों में करीब 25 घंटों की पूछताछ हो चुकी है। इस पूछताछ में कई चौंकाने और हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं। सूत्रों का कहना है कि सीमा को नेपाल बॉर्डर कराने में एक व्यक्ति की भूमिका सामने आई है। सीमा की मदद करने वाला यह तीसरा शख्स कौन है, एटीएस इस व्यक्ति के बारे में पता करना चाहती है।

तीसरे फोन के बारे में हो सकती है पूछताछ

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में सीमा के पास एक तीसरा मोबाइल फोन मिला है। इस फोन में सिम कार्ड नहीं होने पर भी सीमा उसे अपने पास रखती थी। एटीएस इस तीसरे फोन के रहस्य के बारे में भी पता करना चाहती है। इन अनसुलझे सवालों का जवाब पाने के लिए एटीएस सीमा और सचिन मीणा से आज पूछताछ कर सकती है।

होटल के मालिक ने क्या कहा

सीमा पर पाकिस्तानी एजेंट होने की चर्चाओं के बीच टाइम्स नाउ नवभारत ने नेपाल के उस होटल मालिक से बात की जहां सीमा अपने 'प्रेमी' के साथ रुकी थी। विनायक गेस्ट हाउस के मालिक गणेश ने चैनल से खास बातचीत में बताया कि सीमा उसके यहां करीब सात से आठ दिनों तक रही। उसके साथ सचिन भी था। होटल मालिक का कहना है कि सचिन ने होटल बुक कराया था। इसके अगले दिन सीमा वहां पहुंची। दोनों ने होटल के बिल का भुगतान भारतीय रुपये में किया। सीमा मार्च के महीने में नेपाल आई थी।

सीमा ने भागकर गुलाम से शादी की थी?

सीमा हैदर के झूठ से एक-एक कर पर्दा भी उठ रहा है। सीमा भले ही अपने पहले पति गुलाम हैदर को लेकर जो भी बोल रही हो लेकिन उसके एक एफिडेविट से जो कहानी निकलकर सामने आ रही है वो चौंकाने वाली है और सीमा पर सवाल खड़े कर रही है। सीमा की मानें तो गुलाम से उसका तलाक हो चुका है वो उसके साथ अब कभी नहीं रहना चाहती। सीमा ये भी कह चुकी है कि उसकी और गुलाम ने लव मैरिज नहीं की थी लेकिन उसका ये झूठ भी पकड़ा गया है। सूत्रों का दावा है कि सीमा ने गुलाम से भागकर शादी की थी। वहीं, सीमा के पड़ोसियों का कहना है कि वह मोहब्बत को बदनाम कर रही है। एक व्यक्ति ने सीमा के चरित्र पर भी सवाल उठाए। एक महिला को अकेले घर पर छोड़ना अच्छी बात नहीं होती है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'