देश

कनाडा के Bhagvad Gita Park में तोड़फोड़ 'हेट क्राइम'- भारत, मेयर बोले- ऐसे अटैक न करेंगे बर्दाश्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 08:50 AM IST

ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने रविवार को उद्यान में तोड़फोड़ की घटना की पुष्टि की और कहा कि कनाडा इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। ब्राउन ने रविवार को ट्वीट किया, “हम जानते हैं कि हाल ही में अनावरण किए गए श्री भगवद गीता पार्क साइन बोर्ड को नुकसान पहुंचाया गया है। हम इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने आगे की जांच के लिए पील क्षेत्रीय पुलिस से संपर्क किया है। हमारा पार्क विभाग जल्द से जल्द साइन बोर्ड को ठीक करने के लिए काम कर रहा है।”

कनाडा के 'श्री भगवद गीता' उद्यान (Bhagvad Gita Park) में हुई तोड़फोड़ की भारत ने कड़ी निंदा की है। देश के हाई कमिशन की ओर से इसे हेट क्राइम करार दिया गया है। इस बीच, वहां के मेयर ने भी साफ कहा है कि वे लोग इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पार्क में तोड़फोड़ की घटना की रविवार (दो अक्टूबर, 2022) को निंदा करते हुए अधिकारियों से इस मामले की जांच करने और घृणा अपराध के आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।

कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, “भारत ब्रैम्पटन में श्री भगवद गीता पार्क में हुए घृणा अपराध की निंदा करता है। हम कनाडा के अधिकारियों और पील पुलिस से मामले की जांच करने और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।”

ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने रविवार को उद्यान में तोड़फोड़ की घटना की पुष्टि की और कहा कि कनाडा इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा। ब्राउन ने रविवार को ट्वीट किया, “हम जानते हैं कि हाल ही में अनावरण किए गए श्री भगवद गीता पार्क साइन बोर्ड को नुकसान पहुंचाया गया है। हम इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने आगे की जांच के लिए पील क्षेत्रीय पुलिस से संपर्क किया है। हमारा पार्क विभाग जल्द से जल्द साइन बोर्ड को ठीक करने के लिए काम कर रहा है।”

दरअसल, ब्रैम्पटन में हाल ही में इस पार्क का अनावरण किया गया था। पहले इस पार्क को पहले ट्रॉयर्स के नाम से जाना जाता था। कुछ रोज पहले ही में इसका नाम बदलकर 'श्री भगवद गीता' पार्क कर दिया गया और 28 सितंबर को इसका अनावरण किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article