JP Nadda scathing attack on rahul Gandhi : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ब्रिटेन में दिए गए बयानों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी 'एंटी नेशनलिस्ट टूलकिट' का स्थायी हिस्सा बन चुके हैं। नड्डा ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस देश-विरोधी गतिविधियों में शामिल हो रही है। देश के लोगों द्वारा बार-बार खारिज किए जाने के बाद राहुल गांधी 'देश विरोधी टूलकिट' का स्थायी हिस्सा बन गए हैं। नड्डा ने कहा कि कभी किसी नेता ने विदेशी जमीन पर जाकर ऐसी बात नहीं की जैसा कि राहुल गांधी ने की है। उन्हें माफी जरूर मांगनी चाहिए।
देश
'राहुल गांधी को माफी मांगनी होगी', कैंब्रिज स्पीच पर कांग्रेस नेता पर जेपी नड्डा का तीखा हमला
- Written by: आलोक कुमार राव
- Updated Mar 17, 2023, 10:57 AM IST
