देश

Budha Amarnath Yatra : 18 अगस्त से शुरू होगी बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, जानिए ये है कहां

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 8, 2023, 12:21 PM IST

Budha Amarnath Yatra : बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 18 से 27 अगस्त तक मंडी की पहाड़ियों में आयोजित होगी। यह तीर्थस्थल जम्मू-कश्मीर के पुंछ में है।

Image

बाबा बूढ़ा अमरनाथ मंदिर (तस्वीर-फेसबुक)

Budha Amarnath Yatra : आप बाबा अमरनाथ के बारे में तो जानते ही हैं लेकिन बूढ़ा अमरनाथ के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। यह जम्मू-कश्मीर के पुंछ में है। बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 18 से 27 अगस्त तक मंडी की पहाड़ियों में आयोजित होगी। डिप्टी कमिश्नर यासीन एम चौधरी ने बैठक कर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की।

छड़ी मुबारक यात्रा के साथ होगा समापन

जम्मू-कश्मीर प्रशासन के एक प्रवक्ता ने कहा कि यात्रा 18 अगस्त से शुरू होकर 27 अगस्त तक चलेगी। इसका समापन 28 अगस्त को श्रीदशनामी अखाड़ा पुंछ से श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर मंडी तक छड़ी मुबारक यात्रा के साथ होगा।

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं पर हुई बैठक

पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक में हितधारकों ने तीर्थयात्रियों के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, शौचालय, पेयजल, मेडिकल और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं की जरूरत को रेखांकित किया। बैठक में लंगरों में साफ-सफाई और निर्बाध बिजली-पानी की जरूरत पर भी चर्चा की गई।

चट्टानी बाबा अमरनाथ मंदिर के नाम से भी है विख्यात

बाबा बूढ़ा अमरनाथ मंदिर को 'चट्टानी बाबा अमरनाथ मंदिर' के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शिव का यह मंदिर जम्मू के उत्तर पश्चिम में 290 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 4,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article