देश

Hyderabad: बीआरएस के वरिष्ठ नेता हरीश राव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्यकर्ताओं का हंगामा

BRS leader Harish Rao Arrested: बीआरएस नेता हरीश राव पार्टी विधायक कौशिक रेड्डी से मिलने उनके घर पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें मिलने की इजाजत नहीं दी और बाहर निकाल दिया, जिससे पुलिस के साथ उनकी बहस हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Image

बीआरएस नेता हरीश राव गिरफ्तार।

BRS leader Harish Rao Arrested: बीआरएस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री हरीश राव को पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी तब हुई जब हरीश राव ने पार्टी विधायक कौशिक रेड्डी के घर जाने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका, लेकिन उनके न मानने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हरीश राव के पीआरओ ने बताया कि उन्हें हैदराबाद के गाचीबोवली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कौशिक रेड्डी के खिलाफ बुधवार को बंजारा हिल्स थाने में पुलिस की ड्यूटी में बाधा डालने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। कौशिक रेड्डी को गिरफ्तार करने के लिए बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने हरीश राव को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी। पुलिस ने उन्हें बाहर निकाल दिया, जिसके कारण हरीश राव और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बीआरएस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

हरीश राव के साथ आए बीआरएस कार्यकर्ताओं ने उन्हें ले जा रही पुलिस की गाड़ी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। उन्होंने राज्य सरकार, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और पुलिस के खिलाफ बदले की राजनीति के लिए नारे लगाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कौशिक रेड्डी बुधवार को बंजारा हिल्स पुलिस थाने में मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने गए थे और आरोप लगाया था कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। हालांकि, स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) ने शिकायत दर्ज किए बिना ही जाने की कोशिश की तो उनके और बीआरएस विधायक बीच बहस हो गई। अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ पुलिस अधिकारी की ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सुवेंदु अधिकारी और सुदीप बंदोपाध्याय की सीक्रेट मीटिंग, बंगाल की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

सुवेंदु अधिकारी और सुदीप बंदोपाध्याय की सीक्रेट मीटिंग, बंगाल की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

आज की ताजा खबर, 28 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: संसद में पेपर लीक रोधी बिल पर बहस और गतिरोध, जंतर-मंतर पर RAF जवानों ने चलाई पैलेट गन, CJP प्रदर्शनकारियों पर RSS विचारक की टिप्पणी से विवाद

आज की ताजा खबर, 28 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: संसद में पेपर लीक रोधी बिल पर बहस और गतिरोध, जंतर-मंतर पर RAF जवानों ने चलाई पैलेट गन, CJP प्रदर्शनकारियों पर RSS विचारक की टिप्पणी से विवाद

CJP लीडर्स ने जमकर की पार्टी, लेकिन वालंटियर्स को बेसहारा और भूखा छोड़ दिया, कार्यकर्ता का फूटा गुस्सा, लगाए गंभीर आरोप

CJP लीडर्स ने जमकर की पार्टी, लेकिन वालंटियर्स को बेसहारा और भूखा छोड़ दिया, कार्यकर्ता का फूटा गुस्सा, लगाए गंभीर आरोप

गांदरबल में 20 मीटर गहरी खाई में गिरी अमरनाथ यात्रियों से भरी बस, 50 यात्री थे सवार, सुरक्षाबलों ने सभी को बचाया

गांदरबल में 20 मीटर गहरी खाई में गिरी अमरनाथ यात्रियों से भरी बस, 50 यात्री थे सवार, सुरक्षाबलों ने सभी को बचाया

NEET Paper Leak: लोकसभा में आज होगी एंटी-पेपर लीक बिल पर बहस, 6 घंटे चलेगी चर्चा, आज ही हो सकता है पास

NEET Paper Leak: लोकसभा में आज होगी एंटी-पेपर लीक बिल पर बहस, 6 घंटे चलेगी चर्चा, आज ही हो सकता है पास