देश

ब्रिटेन के लड़ाकू विमान F-35B ने मरम्मत के बाद भरी उड़ान, केरल से आस्ट्रेलिया के लिए हुआ रवाना; देखें Video

F-35B Fighter Aircraft: तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारे गए ब्रिटेन के लड़ाकू विमान 'एफ-35 बी' ने मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पुन: उड़ान भरी।

Image

ब्रिटेन के लड़ाकू विमान 'एफ-35 बी' ने मरम्मत के बाद केरल से पुन: भरी उड़ान

Photo : iStock

F-35B Fighter Aircraft: केरल में एक महीने पहले तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारे गए ब्रिटेन के लड़ाकू विमान 'एफ-35 बी' ने मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पुन: उड़ान भरी। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विमान आपात स्थिति में उतरने के बाद से मरम्मत कार्य के लिए तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही खड़ा था और वह पूर्वाह्न 10 बजकर 50 मिनट पर आस्ट्रेलिया के डार्विन के लिए रवाना हुआ। दुनिया के सबसे उन्नत लड़ाकू विमानों में से एक माने जाने वाले इस विमान की कीमत 11 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक है। तकनीकी खराबी आने के बाद 14 जून से यह विमान यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा था।

बता दें, हवाई अड्डे के सूत्रों ने इससे पहले कहा था कि ब्रिटेन के सबसे उन्नत स्टील्थ बेड़े के इस ल़डाकू विमान की पूरी तरह से मरम्मत हो गई है। एक सूत्र ने बताया था कि इसे हैंगर से बाहर लाया जा चुका है। लड़ाकू विमान मंगलवार को वापस उड़ान भरेगा। बता दें, हैंगर का मतलब एक तरह की संरचना होती है, जहां विमान रखे जाते हैं। ब्रिटेन से विमानन से जुड़े अभियंता इसकी मरम्मत के लिए यहां पहुंचे थे। सूत्र ने बताया कि ब्रिटेन के लड़ाकू विमान को एयर इंडिया के हैंगर में रखा गया था। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन को विमान के यहां उतरने के शुल्क के अलावा हवाई अड्डे पर विमान के लिए दैनिक किराया और पार्किंग का शुल्क भी देना होगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!