देश

BRICS Summit 2026: PM मोदी की वियतनामी PM ले मिन्ह हंग से मुलाकात, रणनीतिक साझेदारी समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

BRICS Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-वियतनाम रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। वियतनाम BRICS के 10 पार्टनर देशों में शामिल है। बैठक ऐसे समय हुई है जब भारत अपनी BRICS अध्यक्षता के तहत वैश्विक सहयोग और विकास पर जोर दे रहा है।

Image

BRICS समिट में PM मोदी की बड़ी बैठक, वियतनाम के साथ रणनीतिक रिश्तों पर हुई चर्चा। ANI

Photo : ANI

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात ब्रिक्स समिट के इतर हुई। वियतनाम ब्रिक्स के 10 पार्टनर देशों में शामिल है और भारत की 2026 की BRICS अध्यक्षता के दौरान उसकी भागीदारी अहम मानी जा रही है। भारत इस साल 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स समिट की मेजबानी कर रहा है। भारत की अध्यक्षता की थीम 'Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability' रखी गई है। इसके तहत विकास, स्थिरता और इनोवेशन जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

भारत-वियतनाम के रिश्तों में लगातार बढ़ रही मजबूती

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत और वियतनाम के बीच Enhanced Comprehensive Strategic Partnership है। दोनों देशों के रिश्ते लंबे समय से रक्षा और सुरक्षा, फिनटेक, महत्वपूर्ण खनिजों और उभरते क्षेत्रों में सहयोग पर आधारित रहे हैं। दोनों देश बहुपक्षीय मंचों पर भी लगातार एक-दूसरे के साथ सहयोग कर रहे हैं। वियतनाम के सरकारी प्रसारक वियतनाम की आवाज के मुताबिक, वियतनाम ब्रिक्स समिट को भारत के साथ अपने रिश्तों को और मजबूत करने के साथ-साथ ब्रिक्स के सदस्य और पार्टनर देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के अवसर के तौर पर देख रहा है।

बैठक के दौरान वियतनाम की ओर से अंतरराष्ट्रीय सहयोग, आर्थिक विकास, सतत विकास और वैश्विक चुनौतियों से निपटने जैसे मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताएं और प्रस्ताव सामने रखे जाने की उम्मीद है।

मई में भारत आए थे वियतनामी राष्ट्रपति

भारत और वियतनाम के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में इस साल मई में भी बड़ा कदम उठाया गया था। वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने भारत की राजकीय यात्रा की थी। इस दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों को Enhanced Comprehensive Strategic Partnership के स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई थी। दोनों देशों ने इस साझेदारी को 'shared vision, strategic convergence, substantive cooperation' की भावना के साथ आगे बढ़ाने और आपसी सहयोग को ठोस नतीजों में बदलने पर जोर दिया था।

पीएम मोदी ने इथियोपिया, मलेशिया और यूएई के नेताओं से भी की मुलाकात

ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कर रहे हैं। शनिवार को वियतनाम के प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के साथ भी बैठक की। मलेशिया और इथियोपिया दोनों ने भारत के साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करने में रुचि जताई है।

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की BRICS अध्यक्षता

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता ऐसे समय में हो रही है जब दुनिया आर्थिक विखंडन, तकनीकी बदलाव, भू-राजनीतिक अनिश्चितता, जलवायु परिवर्तन और संसाधनों पर बढ़ते दबाव जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। भारत का लक्ष्य ब्रिक्स के विस्तार के बाद बढ़ी प्रतिनिधित्व क्षमता को ठोस सहयोग और व्यावहारिक परिणामों में बदलना है। इसके साथ ही भारत अलग-अलग हितों वाले सदस्य देशों के बीच सहमति बनाने और BRICS के मौजूदा तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दे रहा है।

फिलहाल ब्रिक्स में 11 सदस्य देश हैं, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और UAE। इसके अलावा 10 पार्टनर देश हैं—नाइजीरिया, बेलारूस, बोलीविया, क्यूबा, कजाकिस्तान, मलेशिया, थाईलैंड, युगांडा,

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article