देश

Ganesh Utsav 2025: गणेश उत्सव के अवसर पर 250 स्‍पेशल ट्रेन के लिए 24 जुलाई से होगी बुकिंग

यह सभी गाड़ियां छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, पुणे, सावंतवाड़ी, दिवा सहित विभिन्न स्टेशनों से शुरू होकर कोंकण क्षेत्र की ओर जाएंगी। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

Image

गणेश उत्सव के अवसर पर 250 स्‍पेशल ट्रेन (फोटो: istock)

Train for Ganesh Utsav 2025: गणेश उत्सव के अवसर पर मध्य रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों की घोषणा की गई है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब तक कुल 250 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें 22 अगस्त से 10 सितंबर के बीच चलाई जाएंगी।मध्य रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष गणपति बप्‍पा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मध्‍य रेलवे की तरफ से स्‍पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। इस दौरान 250 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया गया है।

स्वप्निल नीला ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे सभी यात्राएं वैध आरक्षित टिकट के साथ ही करें। इन स्पेशल ट्रेनों के लिए सीट आरक्षण की प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू हो रही है। 25 जुलाई को जिन ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है, उनका बुकिंग भी उसी दिन से शुरू होगा। रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि बप्पा का यह उत्सव शांति और सुरक्षा के साथ मनाएं।

हाल ही में कसारा क्षेत्र में भारी वर्षा के चलते प्लेटफॉर्म-4 के पास लैंडस्लाइड की घटना घटी थी, उसी समय एक लोकल ट्रेन भी आ रही थी। गनीमत रही कि किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। स्वप्निल नीला ने बताया कि मध्य रेलवे ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए भूस्खलन रोकने को विशेष उपाय किए हैं, जिनमें घास लगाना, मिट्टी की फिनिशिंग, नेट या जाली लगाना और मजबूत फेसिंग शामिल हैं।

मध्य रेलवे और कोंकण रेलवे दोनों ने ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कदम उठाए हैं। हमारा निरंतर प्रयास है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों और यात्रियों की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुविधाजनक हो।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विपक्ष के विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार का छ्त्तीसगढ़ दौरा रद्द, क्या वजह आई सामने?

विपक्ष के विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार का छ्त्तीसगढ़ दौरा रद्द, क्या वजह आई सामने?

Delhi News: नगालैंड की युवती को मर्सिडीज में खींचने की कोशिश, चाणक्यपुरी के 5 स्टार होटल में बदसलूकी, 3 गिरफ्तार

Delhi News: नगालैंड की युवती को मर्सिडीज में खींचने की कोशिश, चाणक्यपुरी के 5 स्टार होटल में बदसलूकी, 3 गिरफ्तार