देश

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा नहीं जा पाएंगे थाईलैंड, बॉम्बे हाई कोर्ट से लगा झटका; धोखाधड़ी मामले ने बढ़ाईं मुश्किलें

Shilpa Shetty Fraud Case: अदाकारा शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ा झटका दिया। हाई कोर्ट ने दोनों को एक नए वित्तीय धोखाधड़ी मामले में तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया।

Image

अदाकारा शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा (फाइल फोटो)

Shilpa Shetty Fraud Case: अदाकारा शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ा झटका दिया। हाई कोर्ट ने दोनों को एक नए वित्तीय धोखाधड़ी मामले में तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया। दरअसल, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने 2 से 5 अक्टूबर के बीच थाईलैंड जाने की इजाजत मांगने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

EOW ने जारी किया नोटिस

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ एक वित्तीय धोखाधड़ी मामले को लेकर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने लुक आउट नोटिस जारी किया है। वहीं, राज्य सरकार ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की याचिका पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम अंखड की पीठ के समक्ष हुई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article