देश

'CM आवास और पड़ोस के दो होटलों में बम...'; अज्ञात शख्श का आया ईमेल; कोना-कोना खंगालने में जुटी पुडुचेरी पुलिस

Bomb Threat: पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात शख्स का ईमेल मिलने के बाद गहन तलाशी अभियान चलाया गया। बकौल पुलिस अधिकारी, एक अज्ञात शख्स का शनिवार को ईमेल आया जिसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री एन रंगासामी के आवास और पड़ोसी डेलारशपेट के दो होटलों के परिसर में बम रखा गया है जिसके तत्काल बाद गहन तलाशी ली गई।

Image

पुडुचेरी पुलिस (फोटो साभार: @PuducheryPolice)

Photo : Twitter

Bomb Threat: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी के आवास पर बम रखा है... पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात शख्स का ईमेल मिलने के बाद गहन तलाशी अभियान चलाया गया। बकौल पुलिस अधिकारी, एक अज्ञात शख्स का शनिवार को ईमेल आया जिसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री एन रंगासामी के आवास और पड़ोसी डेलारशपेट के दो होटलों के परिसर में बम रखा गया है जिसके तत्काल बाद गहन तलाशी ली गई।

क्या परिसर में मिला बम?

ईमेल के माध्यम से बम होने की जानकारी झूठी निकली। बकौल पुलिस, बम निरोधक दस्ते खोजी कुत्तों के साथ दो टीमों में होटलों और मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे जहां तीन घंटे तक कोने-कोने की छानबीन हुई। जब मुख्यमंत्री के आवास पर तलाशी ली गई उस समय मुख्यमंत्री मंदिर गए हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ईमेल को ट्रेस करने की कोशिशें की जा रही हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article