देश

मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की अफवाह, ई-मेल कर दी गई धमकी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2023, 11:21 AM IST

Bomb Hoax: एक धमकी भरे ई-मेल में ये कहा गया कि 'आपके एक विमान में विस्फोटक हैं। आपके हवाई अड्डे में भी विस्फोटक हैं। विस्फोटक को छुपा कर रखा गया है और कुछ ही घंटों में इनमें विस्फोट हो जाएगा। मैं आप सभी को मार दूंगा।' इस अफवाह के बाद मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच की गई।

Image

बम की अफवाह, मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कई गई जांच।

Photo : PTI

Bomb Threat At Mangaluru International Airport: मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (एमआईए) प्राधिकारियों ने एक विमान में विस्फोटक होने का दावा करने वाला ई-मेल मिलने के बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच की। पुलिस ने यह जानकारी दी। आतंकवादी समूह होने का दावा करने वाले ‘फनिंग’ नाम के एक प्रेषक ने मंगलुरु समेत देश के कई हवाई अड्डों को मंगलवार रात को इसी प्रकार के ई- मेल भेजे थे।

'हवाई अड्डे में विस्फोटक हैं, आप सबको मार दूंगा'

ई-मेल में लिखा है, 'आपके एक विमान में विस्फोटक हैं। आपके हवाई अड्डे में भी विस्फोटक हैं। विस्फोटक को छुपा कर रखा गया है और कुछ ही घंटों में इनमें विस्फोट हो जाएगा। मैं आप सभी को मार दूंगा। हम एक आतंकवादी समूह हैं जिसका नाम ‘फनिंग’ है।' हवाई अड्डे के प्राधिकारियों ने बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट पर ईमेल देखा और शहर पुलिस को इस बारे में तुरंत सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने हवाई अड्डे की विस्तृत तलाशी ली।

भारतीय दंड संहिता की धारा 507 के तहत मामला दर्ज

शहर के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने बताया कि अतिरिक्त जांच चौकी स्थापित करके हवाई अड्डे के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाले दस्ते ने सुरक्षा जांच की। बाजपे के पुलिस निरीक्षक ने हवाई अड्डा प्राधिकारियों के साथ बैठक भी की। स्थानीय अदालत से अनुमति मिलने के बाद बाजपे पुलिस ने अडाणी हवाई अड्डे के प्राधिकारियों की एक शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 507 के तहत मामला दर्ज किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article