LIVE

UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022: रामपुर और आजमगढ़ में BJP की जीत, CM योगी ने कहा- डबल इंजन सरकार पर विश्वास की मुहर

UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022 LIVE Updates, Azamgarh, Rampur UP Chunav Result 2022 Live, Uttar Pradesh UP Chunav Natije Live: उत्तर प्रदेश के रामपुर और आजमगढ़ में हुए लोकसभा उपचुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हुई। इन दोनों ही सीटों पर 23 जून को वोटिंग हुई थी। दोनों ही जगह भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जीत मिली है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के विधायक बनने के बाद रामपुर की सीट खाली हुई थी, जबकि आजमगढ़ से अखिलेश यादव ने इस्तीफा दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 26, 2022, 23:53 IST
Follow on Google News
UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022: रामपुर और आजमगढ़ में BJP की जीत, CM योगी ने कहा- डबल इंजन सरकार पर विश्वास की मुहर

UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022 LIVE Updates, Azamgarh, Rampur UP Chunav Result 2022 Live: रामपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने घनश्याम लोधी को और सपा ने असीम राजा को उम्मीदवार बनाया था। वहीं आजमगढ़ से बीजेपी ने अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को जबकि सपा ने धर्मेंद्र यादव और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को उम्मीदवार बनाया। बसपा रामपुर में चुनाव नहीं लड़ी। आजमगढ़ से 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव जीते थे, तब भी बीजेपी ने निरहुआ को टिकट दिया था। रामपुर से छह और आजमगढ़ से 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। आजमगढ़ में 18.38 लाख और रामपुर में 17 लाख मतदाता हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां इन दोनों ही सीटों के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सभाएं कीं वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक भी चुनावी रैली में हिस्सा नहीं लिया। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र सपा के मजबूत गढ़ माने जाते हैं। आजमगढ़ में 49.43 फीसदी और रामपुर में 41.39 फीसदी मतदान हुआ था। जानिए रिजल्ट का ताजा अपडेट-

Delhi Rajinder Nagar By Election Result 2022 LIVEPunjab Sangrur By Election Result 2022 LIVE

JUN 26, 2022 23:52 IST

Uttar Pradesh: लोकसभा में BJP की सीटें 64 हुईं

रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के नतीजों के साथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा की लोकसभा सीटों की संख्या 64 हो गई है जबकि सपा की सीटें घटकर तीन रह गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विजय ने यह संदेश बहुत स्पष्ट रूप से सभी के सामने प्रस्तुत किया है कि 2024 में भाजपा उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ 80 में से 80 सीटों पर विजय श्री की ओर अग्रसर हो रही है।
 

JUN 26, 2022 21:44 IST

यह रामपुर के लोगों की जीत: लोधी

चुनाव जीतने के बाद घनश्याम लोधी ने कहा कि यह रामपुर के लोगों की जीत है। उन्होंने कहा कि वह अब उनके चौकीदार के रूप में काम करेंगे।

JUN 26, 2022 19:56 IST

रामपुर-आजमगढ़ में BJP की जीत पर बोले जेपी नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यूपी के रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पीएम मोदी और सीएम योगी सरकार की गरीब समर्थक नीतियों में लोगों के भरोसे को दर्शाती है। मैं राज्य के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। पिछले चुनाव में सपा जीती थी, लेकिन इस बार इन सीटों पर बीजेपी जीती। महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी है, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और राज्य में कानून का शासन स्थापित किया गया है। गुंडे अब सलाखों के पीछे हैं जबकि विकास योजनाएं हर घर में पहुंच रही हैं।

JUN 26, 2022 19:05 IST

रामपुर-आजमगढ़ नतीजे: किसे मिले कितने वोट

रामपुर में घनश्याम लोधी को कुल 3,67,397 वोट मिले जबकि आसिम राजा को 3,25,205 वोट मिले। आजमगढ़ में निरहुआ को 3,12,768 मत मिले, जबकि धर्मेंद्र यादव को 3,04,089 मत मिले। कड़े मुकाबले में बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने भी 266210 मत हासिल किए।

JUN 26, 2022 18:29 IST

1.5 वर्ष में सब कुछ करने की पूरी कोशिश करूंगा: निरहुआ

निरहुआ ने कहा कि मैं इस जीत का श्रेय भाजपा की अच्छी नीतियों और गरीबों के उत्थान के लिए विभिन्न आधारभूत योजनाओं को दूंगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रचार करने नहीं आए क्योंकि उन्हें पता था कि वह हार जाएंगे। मेरी प्राथमिकता यहां रुके हुए विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करने की होगी। मेरे पास केवल 1.5 वर्ष होंगे लेकिन उस समय सीमा के भीतर सब कुछ करने की पूरी कोशिश करूंगा।

JUN 26, 2022 18:26 IST

आजमगढ़: 8000 से ज्यादा वोटों से जीते निरहुआ

आजमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की 8679 वोटों से जीत हुई है। वहीं रामपुर में भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी की 42192 वोटों से जीत हुई है।

JUN 26, 2022 18:09 IST

PM मोदी ने जताया जनता का आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है। यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकारों के लिए व्यापक पैमाने पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत देता है। समर्थन के लिए लोगों का आभारी हूं। मैं हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।

JUN 26, 2022 17:42 IST

कोई अंतरराष्ट्रीय संस्था कराए चुनाव: आजम खान

आजम खान ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके रामपुर की जनता की जीत को हार में बदल दिया। आजम ने दावा किया कि कोई अंतरराष्ट्रीय संस्था ईमानदारी से चुनाव कराए और अगर उनका उम्मीदवार हार जाए, तो वह राजनीति छोड़ देंगे। 
 

JUN 26, 2022 17:13 IST

भाजपा-बसपा गठबंधन के कारण हार गया: धर्मेंद्र यादव

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव हारे सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हमने 12-14 दिनों के भीतर चुनाव लड़ा और लोगों का समर्थन मिला। मैं राज्य प्रशासन और भाजपा-बसपा गठबंधन के कारण हार गया जो राष्ट्रपति चुनावों में भी स्पष्ट है। 2024 तक आजमगढ़ के लोग सपा को फिर जिताएंगे।

JUN 26, 2022 17:03 IST

रामपुर लोकसभा उपचुनाव में हार पर आजम खान की प्रतिक्रिया

JUN 26, 2022 16:43 IST

2024 के आम चुनावों को लेकर आशावादी संदेश दिया: योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपचुनावों में जीत ने 2024 के आम चुनावों को लेकर एक आशावादी संदेश दिया है। लोगों ने पीएम मोदी के तहत डबल इंजन वाली सरकार में अपना भरोसा दिखाया है। लोगों ने परिवारवादियों, जातिवादी और सांप्रदायिक तत्वों को एक स्पष्ट संदेश दिया है।

JUN 26, 2022 16:25 IST

भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को यह जीत समर्पित: सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजमगढ़ सदर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 'डबल इंजन की भाजपा सरकार' की लोक-कल्याणकारी नीतियों का सुफल है। भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को यह जीत समर्पित है। आभार आजमगढ़ वासियो!

JUN 26, 2022 16:24 IST

भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि रामपुर लोक सभा सीट पर उप चुनाव में मिली विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों पर डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मुहर है। यह विजय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम व डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा स्थापित सुशासन का सुफल है। रामपुर की जनता का हृदय की गहराइयों से आभार!

JUN 26, 2022 16:12 IST

आजमगढ़: BJP ने किया जीत का ट्वीट

बीजेपी उत्तर प्रदेश ने किया ट्वीट- आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में विजय प्राप्त करने पर श्री दिनश लाल 'निरहुआ' को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

JUN 26, 2022 15:44 IST

आजमगढ़: निरहुआ ने जीत के लिए जनता को धन्यवाद कहा

दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने ट्वीट कर कहा कि जनता की जीत! आजमगढ़वासियों आपने कमाल कर दिया है। यह आपकी जीत है। उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिस तरीके से आप सबने भाजपा को प्यार, समर्थन और आशीर्वाद दिया, यह उसकी जीत है। यह जीत आपके भरोसे और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित है। 

JUN 26, 2022 15:37 IST

निरहुआ ने कहा- लोगों के लिए काम करेंगे

आजमगढ़ सीट से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि वह आजमगढ़ के लिए निकल रहे हैं और लोगों के लिए काम करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार वह आजमगढ़ सीट से आगे चल रहे हैं।

JUN 26, 2022 15:29 IST

मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं: ब्रजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम रामपुर में जीते हैं। हम आजमगढ़ में भी दूसरों से आगे हैं। मैं उन मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमें पीएम मोदी की कई कल्याणकारी योजनाओं और सीएम के प्रदर्शन के आधार पर यह जीत दिलाई है। लोग समाजवादी पार्टी से बीमार और थके हुए हैं। लोग अब और दंगे नहीं चाहते। वे शांति चाहते हैं। वे विकास चाहते हैं।

JUN 26, 2022 14:51 IST

UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022 LIVE : आजमगढ़ में जीत की ओर भाजपा

आजमगढ़ सीट पर भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव की जीत एक तरह से पक्की हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम चार बजे रामपुर और आजमगढ़ दोनों सीटों के चुनाव नतीजों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। रामपुर में भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी जीत दर्ज कर चुके हैं। रामपुर सपा नेता आजम खान का गढ़ माना जाता है लेकिन उपचुनाव में इस बार रामपुर की जनता ने सपा को बड़ा झटका दिया है। 

JUN 26, 2022 14:33 IST

14712 वोटों से आगे दिनेश लाल

वहीं, आजमगढ़ में भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी सपा के धर्मेंद्र यादव से आगे चल रहे हैं। इनका भी जीतना एक तरह से तय हो गया है। दिनेश लाल 14712 वोटों से आगे चल रहे हैं।  

JUN 26, 2022 14:30 IST

रामपुर सीट पर BJP ने जमाया कब्जा, 42 हजार से ज्यादा वोटों से जीत लो192 वोटों से लोधी

रामपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के उम्मीदवार मोहम्मद आसिम रजा को हरा दिया है। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत में लोधी ने कहा कि यह 2014 के आम चुनाव का ट्रेलर है। अगले आम चुनाव में भाजपा राज्य की सभी 80 सीटें जीतेगी। 

JUN 26, 2022 13:54 IST

दिनेश लाल को 215268 वोट मिले

आजमगढ़ सीट पर BJP उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ को अब तक 215268 वोट मिले हैं और सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 202147 वोट और बसपा उम्मीदवार को गुड्डू जमाली को 176560 वोट मिले हैं। 

JUN 26, 2022 13:42 IST

सात हजार से ज्यादा वोटों से आगे दिनेश लाल

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक आजमगढ़ सीट पर भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ सपा के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से 7224 वोटों से आगे चल रहे हैं। रामपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के आसिम रजा से 34232 वोटों से आगे चल रहे हैं।  

JUN 26, 2022 13:23 IST

रामपुर सीट पर BJP जीत की ओर

रामपुर सीट पर भाजपा बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने निर्णायक बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के मुताबिक लोधी करीब 30 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उनकी जीत पक्की मानी जा रही है। वहीं, आजमगढ़ सीट पर भाजपा और सपा उम्मीदवार के बीच कांटे टक्कर दिखने को मिल रहा है। सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव

JUN 26, 2022 13:17 IST

रामपुर सीट पर लोधी को मिले 50.3 फीसदी वोट 

रामपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी आगे हैं। लोधी को अब तक 50.3 फीसदी वोट और सपा प्रत्याशी महोम्मद असीम रजा को 47.7 फीसदी वोट मिले हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच वोटों का फासला यहां भी ज्यादा नहीं है। 

JUN 26, 2022 13:16 IST

आजमगढ़ सीट पर कांटे की टक्कर

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के मुताबिक आजमगढ़ सीट पर भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को अब तक 34.15 फीसी वोट और सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 33.65 प्रतिशत वोट मिले हैं। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 29.19 प्रतिशत वोट मिले हैं। इस सीट पर भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इस सीट पर किसे जीत मिलती है, यह देखने वाली बात होगी।

JUN 26, 2022 12:45 IST

UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022 LIVE : यूपी की दोनों सीटों पर BJP उम्मीदवार आगे

यूपी की आजमगढ़ और रामपुर दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आएंगे। दोनों सीटों पर वोटों की गिनती का काम जारी है। इन दोनों ही सीटों पर भाजपा उम्मीदवार फिलहाल आगे चल रहे हैं। आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव का मुकाबला मुलायम सिंह के भतीजे धर्मेंद्र यादव से है।
JUN 26, 2022 12:42 IST

आजमगढ़ सीट पर 'निरहुआ' आगे

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आजमगढ़ सीट पर भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को अब तक 35.5 प्रतिशत, सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 33.9 फीसदी और बसपा उम्मीदवार गुड्डू जमाली को 27.45 प्रतिशत वोट मिले हैं। 

JUN 26, 2022 12:20 IST

रामपुर सीट पर फिर आगे हुई BJP

रामपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी एक बार फिर आगे हो गए हैं। लोधी को 245079 वोट और सपा के मोहम्मद असीम रजा को 241979 वोट मिले हैं। 

JUN 26, 2022 12:04 IST

रामपुर सीट पर कांटे की टक्कर

रामपुर सीट पर 16 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। इस सीट पर सपा प्रत्याशी मोहम्मद असीम रजा और भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। रजा को अब तक 220687 वोट और घनश्याम को 216730 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी रजा मामूली वोटों से भाजपा उम्मीदवार से आगे हैं। 

JUN 26, 2022 12:00 IST

UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022 LIVE : दिनेश लाल ने फिर बनाई बढ़त

आजमगढ़ सीट पर सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को अब तक 111076 वोट और भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को 116109 वोट मिल चुके हैं। दिनेश लाल ने सपा उम्मीदवार यादव पर एक बार फिर बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के अनुसार दिनेश लाल को 35.17 प्रतिशत और सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को 33.64 वोट मिले हैं। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 92507 वोट मिले हैं। 

JUN 26, 2022 11:23 IST

आजमगढ़ में दिख रहा त्रिकोणीय मुकाबला

आजमगढ़ की सीट पर भी सपा और भाजपा में कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के मुताबिक सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को अब तक 89536 वोट, भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव को 84200 और बसपा के गुड्डू जमाली को 80723 वोट मिले हैं। यहां तीनों उम्मीदवार में वोटों का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है। 

JUN 26, 2022 11:21 IST

रामपुर सीट पर कड़ी टक्कर

रामपुर सीट पर रुझानों में भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सपा प्रत्याशी मोहम्मद असीम राजा को अब तक 50.8 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी को 47.26 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राजा को 166993 वोट और घनश्याम को 155333 वोट मिले हैं। 

JUN 26, 2022 11:01 IST

आजमगढ़ सीट पर ऐतिहासिक जीत होगी-धर्मेंद्र यादव

आजमगढ़ सीट पर बढ़त बनाने के बाद सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आजमगढ़ की जनता ने समाजवादी पार्टी का  हमेशा साथ दिया है। चूंकि मतों की गिनती का काम धीमा चल रहा है ऐसे में वह पार्टी कार्यकर्ताओं को ताजा स्थिति से अवगत कराना चाहते हैं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। आजमगढ़ सीट पर हमारी ऐतिहासिक विजय होगी। 

JUN 26, 2022 10:40 IST

रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी आगे

रामपुर सीट से अब सपा प्रत्याशी असीम राजा आगे चल रहे हैं। रामपुर और आजमगढ़ दोनों सीटों पर सपा और भाजपा के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। कुछ समय पहले दोनों ही सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे।  

JUN 26, 2022 10:32 IST

UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022 LIVE : आगे हुए धर्मेंद्र यादव

आजमगढ़ सीट पर सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव फिर आगे हो गए हैं। उन्हें अब तक 42297 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव को अब तक 32982 वोट और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 33719 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी दूसरे नंबर हैं। भाजपा के निरहुआ फिलहाल मामूली अंतर से तीसरे नंबर पर हैं। 

JUN 26, 2022 10:03 IST

आजमगढ़ और रामपुर दोनों सीटों पर BJP प्रत्याशी आगे

यूपी की दोनों सीटों रामपुर और आजमगढ़ पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रामपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी और आजमगढ़ सीट पर दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे चल रहे हैं। लोधी 2810 वोट से और निरहुआ 2020 वोट से आगे हैं। 

JUN 26, 2022 09:51 IST

UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022 LIVE : दिनेश लाल यादव को अब तक 37.88 फीसदी वोट

चुनाव आयोग के आंकड़ के मुताबिक आजमगढ़ सीट पर भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव को अब तक 37.98 प्रतिशत यानि कि 10624 वोट मिले हैं। वहीं सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को 30.68 फीसदी 8604 वोट मिले हैं। बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 7935 वोट मिले हैं। 

JUN 26, 2022 09:39 IST

रामपुर में सपा तो आजमगढ़ में 'निरहुआ' ने बनाई बढ़त

आजमगढ़ एवं रामपुर सीट पर चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुातबिक रामपुर सीट पर सपा प्रत्याशी मोहम्मद असीम राजा आगे चल रहे हैं जबकि आजमगढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने बढ़त बनाई है।
JUN 26, 2022 09:13 IST

UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022 LIVE : रामपुर सीट पर BJP उम्मीदवार आगे

रामपुर सीट पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआत चरण की काउंटिंग में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी 457 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद असीम राजा है। राजा सपा नेता आजम खान के बेहद करीबी माने जाते हैं। 

JUN 26, 2022 09:03 IST

आजमगढ़ सीट पर धर्मेंद्र यादव आगे

आजमगढ़ सीट पर वोटों की गिनती जारी है। पहले बैलेट पेपर से वोटों की गिनती की जा रही है। इस सीट पर सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव 1000 वोटों से आगे चल रहे हैं। बैलेट पेपर के बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। 

JUN 26, 2022 08:47 IST

UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022 LIVE : अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर

आजमगढ़ और रामपुर दोनों ही सीटों पर वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की जा रही है। इन दोनों ही सीटों पर अखिलेश यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश आजमगढ़ सीट से विजयी हुए जबकि रामपुर सीट से सपा के दिग्गज नेता आजम खान विजयी हुए थे। ये दोनों नेता विधानसभा चुनाव में विजयी हुए हैं जिसके बाद इन्हें लोकसभा सीट से इस्तीफा देना पड़ा। अखिलेश मैनपुरी की करहल सीट से और आजम खान रामपुर सदर सीट से विजयी हुए। 

JUN 26, 2022 08:26 IST

UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022 LIVE : आजमगढ़ में नोकझोंक

आजमगढ़ स्ट्रांग रूम के बाहर हंगामा होने की खबर आ रही है। इस सीट पर सपा की तरफ से धर्मेंद्र यादव उम्मीदवार हैं। धर्मेंद्र की अधिकारियों के साथ नोकझोंक हुई है।

JUN 26, 2022 08:08 IST

UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022 LIVE : दोनों सीटें पर काउंटिंग शुरू

रामपुर और आजमगढ़ दोनों सीटों पर वोटों की गिनती का काम शुरू हो गया है। दोनों ही सीटों पर पहले बैलेट की गिनती होगी और फिर इसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। 

JUN 26, 2022 08:06 IST

ईसी की वेबसाइट पर देख सकते हैं रुझान

रामपुर और आजमगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव के रुझान एवं नतीजे चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखे जा सकते हैं। सबसे पहले बैलेट पेपर से गिनती शुरू होगी। इसके बाद ईवीएम से मदगणना होगी। इन दोनों ही सीटों पर पहले रुझान आएंगे और फिर यही रुझान नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। 

JUN 26, 2022 07:52 IST

UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022 LIVE : आजमगढ़ में मुकाबला त्रिकोणीय

इस बार रामपुर उपचुनाव में मुकाबला दोतरफा और आजमगढ़ में त्रिकोणीय माना जा रहा है। सपा जहां अपने दोनों सीटों पर कब्जा जमाकर रखना चाहेगी तो भाजपा की कोशिश सपा के दोनों गढ़ में सेंध लगाने की है। दोनों सीटों पर जनता का मूड किसके साथ है चुनाव नतीजों से इस बात का पता चलेगा। 

JUN 26, 2022 07:34 IST

UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022 LIVE : काफी अहम होगा रामपुर का चुनाव नतीजा

रामपुर का चुनाव नतीजा काफी अहम होने जा रहा है। जेल से छूटने के बाद क्या आजम खान का जलवा इस सीट पर बरकरार है कि नहीं, चुनाव नतीजे से इस बात की पता चलेगा। मतदान वाले दिन सपा नेता आजम खान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर पुलिस की ज्यादती के आरोप लगाए। आजम खान ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें उठाकर पुलिस स्टेशन ले गई और उन्हें पीटा। आजम ने कहा कि मतदान प्रतिशत में यदि गिरावट हुई तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। 

JUN 26, 2022 07:10 IST

पिछले चुनाव में इस सीट पर निरहुआ की हार हुई 

आजमगढ़ सीट पर भोजपुरी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों ने भाजपा प्रत्याशी निरहुआ का प्रचार किया है। खासकर अम्रपाली दुबे ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर निरहुआ का मुकाबला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से था लेकिन इस चुनाव में दिनेश लाल की हार हुई लेकिन इस बार मुकाबला कांटे का बताया जा रहा है। 

JUN 26, 2022 06:53 IST

रामपुर और आजमगढ़ में इनकी किस्मत दांव पर

रामपुर से भाजपा ने घनश्याम लोधी और सपा ने असीम राजा को उम्मीदवार बनाया जबकि मायावती के नेतृत्व वाली बसपा रामपुर में चुनाव नहीं लड़ी। आजमगढ़ सीट पर 2019 में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से पराजित हो चुके भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को भाजपा ने दोबारा मौका दिया जबकि सपा से अखिलेश यादव के चचेरे भाई पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और बसपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को उतारा है।

JUN 26, 2022 06:52 IST

आजमगढ़ में यादव-मुस्लिम मतदाताओं का प्रभाव

आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में यादव और मुस्लिम मतदाताओं का अच्छा-खासा प्रभाव है। यहां यादव मतदाताओं की तादाद 21%, जबकि मुस्लिम वोटरों की आबादी 15% के करीब है। इसके अलावा, 20% दलित और 18% अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के गैर-यादव मतदाता मौजूद हैं।

JUN 26, 2022 06:27 IST

रामपुर और आजमगढ़ में 8 बजे से वोटों की गिनती

रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना अब से कुछ देर बाद यानि आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव से पहले उनके पिता मुलायम सिंह यादव सांसद थे। रामपुर लंबे समय से आजम खान के दबदबे वाला क्षेत्र रहा है और सपा ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव का जिम्मा भी उन्हीं को सौंपा।

JUN 25, 2022 23:36 IST

रामपुर: 2019 में आजम खान को मिली थी बड़ी जीत

रामपुर के 50% वोटर हिंदू और करीब 49% मतदाता मुस्लिम हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में आजम खान ने भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा को एक लाख नौ हजार 997 मतों के भारी अंतर से हराया था।