Punjab Sangrur By Election Result 2022: शिअद (अ) के मान ने जीती संगरूर सीट, AAP को बड़ा झटका
Punjab Sangrur By Election Result 2022 LIVE, Sangrur Lok Sabha UP Chunav Result 2022 LIVE: पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी आम आदमी पार्टी (AAP) के गुरमेल सिंह को 5822 मतों से हराया। 23 जून को हुए मतदान में केवल 45.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 72.40 प्रतिशत वोट पड़ा था।

Punjab Sangrur By Election Result 2022 LIVE, Sangrur Lok Sabha UP Chunav Result 2022: संगरूर ग्रामीण बहुल सीट है। कम मतदान के पीछे धान की रोपाई भी एक कारण मानी गई। हालांकि, करीब चार महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में यहां के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। लोकसभा सीट पर हुए उप चुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग सीएम भगवंत मान के निर्वाचन क्षेत्र में 88.26 प्रतिशत देखने को मिली। विधानसभा चुनाव में इस निर्वाचन क्षेत्र में 77.32 प्रतिशत मतदान हुआ। उप चुनाव में सबसे कम मतदान बरनाला विधानसभा में 41.43 फीसदी हुआ। विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 71.81 फीसदी वोटिंग हुई थी।
UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022 LIVE | Delhi Rajinder Nagar By Election Result 2022 LIVE
साल 2014 के आम चुनाव की अगर बात करें तो सगंरूर सीट पर 77.21 फीसदी और 2009 में 74.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार इस सीट पर पांच पार्टी के उम्मीदवारों के बीच लड़ाई है। हालांकि, इस चुनाव में कई जगहों पर कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के पोलिंग एजेंट्स नहीं दिखाई दिए। मतदान के दिन सीएम भगवंत मान ने चुनाव आयोग से वोटिंग का समय बढ़ाने की अपील की।
संगरूर उपचुनाव में जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं: मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर लोकसभा उपचुनाव में राज्य में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बीच कहा कि वह जनता के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। मान ने इसके साथ ही इस बात पर जोर भी दिया कि वह राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे। आप के वरिष्ठ नेता मलविंदर सिंह कांग ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार की हार के पीछे कम मतदान एक प्रमुख कारण है।
संत जरनैल सिंह भिंडरावाले की शिक्षाओं की जीत: सिमरनजीत सिंह मान
संगरूर लोकसभा उपचुनाव में अपनी जीत पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने कहा कि यह हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं और संत जरनैल सिंह भिंडरावाले की शिक्षाओं की जीत है।
#WATCH | Punjab: It's a win of our party workers and of the teachings that Sant Jarnail Singh Bhindranwale have given: Simranjit Singh Mann of Shiromani Akali Dal (Amritsar) on his win in Sangrur Lok Sabha bypoll pic.twitter.com/RGJ6pmWQbc
— ANI (@ANI) June 26, 2022
संगरूर लोकसभा उपचुनाव: कौन किस नंबर पर रहा
कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी, भाजपा प्रत्याशी केवल ढिल्लों और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रत्याशी कमलदीप कौर राजोआना क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। गोल्डी को 79,668 मत, ढिल्लों को 66,298 मत और कौर को 44,428 मत मिले।
सिमरनजीत सिंह मान ने गुरमेल सिंह को 5822 मतों से हराया।
सिमरनजीत सिंह मान को 2,53,154 मत मिले जबकि गुरमेल सिंह को 2,47,332 मत मिले। मान ने सिंह को 5822 मतों से हराया।
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरजीत सिंह मान को 253154 वोट मिले
Punjab | Simranjit Singh Mann of Shiromani Akali Dal (Amritsar) wins Sangrur Lok Sabha bypoll pic.twitter.com/WD2rZMIGDH
— ANI (@ANI) June 26, 2022
संगरूर: AAP ने मानी हार, मान को दी बधाई
आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगरूर लोकसभा चुनाव में हार मानी और शिअद (अमृतसर) के प्रत्याशी सिमरनजीत सिंह मान को बधाई दी।
शिअद (अ) के मान ने जीती संगरूर सीट, AAP को बड़ा झटका
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान का कहना है कि संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उन्हें जीत मिली है। मान ने कहा कि उनकी पार्टी के लिए यह जीत काफी अहम है। हमने इस उपचुनाव में सभी राष्ट्रीय पार्टियों को हरा दिया है। मान ने कहा, 'वह किसानों एवं गरीबों के मुद्दों को लोकसभा में उठाएंगे।'
Punjab | Simranjit Singh Mann of Shiromani Akali Dal (Amritsar) says he has won the Sangrur Lok Sabha bypoll
— ANI (@ANI) June 26, 2022
This is a great win for our party; we have defeated all national parties in this bypoll, he says. pic.twitter.com/hdQWGO6bv2
संगरूर सीट पर रोचक हुआ मुकाबला
मान ने कायम रखी है अपनी बढ़त
संगरूर सीट पर कांटे की टक्कर
संगरूर सीट पर रुझानों में कांटे की टक्कर दिख रही है। शिअद (ए) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह के बीच वोटों का अंतर ज्यादा नहीं है। मान को अब तक 35.45 फीसदी और गुरमेल को 34.74 फीसदी वोट मिले हैं। रुझान बता रहे हैं कि इस सीट पर दोनों में से किसी भी उम्मीदवार की जीत हो सकती है।
रुझानों में संगरूर सीट पर शिअद (ए)-AAP के बीच टक्कर
संगरूर सीट पर रुझानों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शिअद (ए) उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आप के गुरमेल सिंह से आगे चल रहे हैं। हालांकि, बढ़त का यह अंतर ज्यादा नहीं है। मान को अब तक 230159 वोट मिले हैं जबकि आप के गुरमेल को 225556 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों को 61500 वोट मिले हैं।
शिअद (ए) और AAP में कड़ी टक्कर
संगरूर सीट पर शिअद (ए) उम्मीदवार सिमरन जीत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। चुनाव आयोग के ताजा आकंड़े के मुताबिक मान को अब तक 191911 वोट और आप उम्मीदवार गुरमेल को 188095 वोट मिले हैं। संगरूर सीट काफी अहम है। इस सीट पर जीत और हार दूरगामी असर डालेंगे।
संगरूर सीट पर मान को बढ़त
संगरूर सीट पर शिअद (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान बढ़त बनाए हुए हैं।
Sangrur Lok Sabha by-election result | Simranjit Singh Mann of SAD (Amritsar) continues to lead, as per the Election Commission of India pic.twitter.com/ol7RSVxUTM
— ANI (@ANI) June 26, 2022
संगरूर सीट पर AAP उम्मीदवार पीछे, मान आगे
संगरूर सीट पर सिमरनजीत सिंह मान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरमेल सिंह से 4831 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक की काउंटिंग के बाद मान को 135700 वोट मिले हैं। आप प्रत्याशी को 130869 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी को 41666, भाजपा उम्मीदार को 32346 और शिरोमणि अकाली दल को 23470 वोट मिले हैं।
संगरूर सीट पर कड़ी टक्कर
चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के मुताबिक संगरूर सीट पर आप उम्मीदवार गुरमैल सिंह को अब तक 35.18 फीसदी वोट मिल चुके हैं। दूसरे नंबर पर शिअद (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान हैं। मान को 34.9 फीसदी वोट मिले हैं। दोनों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
संगरूर सीट पर AAP प्रत्याशी मामूली बढ़त
संगरूर सीट पर AAP के उम्मीदवार गुरमैल सिंह आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक उन्हें अब तक 74851 वोट मिले हैं। इस सीट पर शिअद (अमृतसर) प्रत्याशी सिमरन जीत सिंह उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। शिअद प्रत्याशी को अब तक 74833 वोट मिले हैं।
शिअद के सिमरन जीत सिंह आगे
पहले राउंड की काउंटिंग में शिअद उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान AAP के प्रत्याशी गुरमैल सिंह पर बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक सिमरनजीत सिंह 483 वोटों से आगे हैं।
संगरूर सीट पर शिअद उम्मीदवार ने बनाई बढ़त
पंजाब की संगरूर सीट पर वोटों की गिनती शुरू होने के बाद रुझान आने शुरू हो गए हैं। पहले चरण की काउंटिंग में शिरोमणि अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान ने आप के गुरमैल सिंह पर बढ़त बनाई है। वह 856 वोटों से आगे चल रहे हैं।
गुरुद्वारा पहुंचे गुरमैल सिंह
आम आदमी पार्टी के लिए संगरूर सीट काफी अहम है। 2019 के आम चुनाव में आप को केवल संगरूर सीट पर जीत मिली थी। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मान ने अपनी इस सीट से इस्तीफा दे दिया। उप चुनाव में केजरीवाल की पार्टी ने इस सीट पर गुरमैल सिंह को उम्मीदवार बनाया। वोटों की गिनती शुरू होने से पहले सिंह ने गुरुद्वारा जाकर शीश नवाया एवं अरदास की।
बरनाला में वोटों की गिनती जारी
संगरूर सीट पर वोटों की गिनती जारी
पंजाब की संगरूर सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस सीट पर गत 23 जून को मतदान हुआ था। यहां पहले बैलेट पेपर से वोटों की गिनती की जा रही है। इसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। संगरूर सीट से भगवंत मान सांसद थे लेकिन विधानसभा चुनाव में धूरी सीट से चुनाव जीतने के बाद उन्होंने संगरूर सीट से इस्तीफा दे दिया।
संगरूर सीट पर मैदान में 16 उम्मीदवार
संगरूर संसदीय क्षेत्र में 15,69,240 पात्र मतदाता हैं जिनमें 8,30,056 पुरुष, 7,39,140 महिलाएं और 44 तीसरे लिंग के मतदाता हैं। तीन महिलाओं सहित सोलह उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) विधानसभा चुनावों में अपने प्रभावी प्रदर्शन के बाद लोकप्रियता की पहली परीक्षा का सामना कर रही है।
काउंटिंग की होगी वीडियोग्राफी
संगरूर सीट पर वोटों की गिनती की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इस सीट पर हुए कम मतदान को लेकर किसी भी पार्टी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी ने कहा कि चुनाव में उनका समर्थन करने के लिए वह मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं। चुनाव का नतीजा चाहे जो भी हो, वह लोगों के बीच में काम करते रहेंगे।
संगरूर जीत के निकलेंगे राजनीतिक मायने
संगरूर सीट पर आम आदमी पार्टी यदि फिर से जीत दर्ज करती है तो यह माना जाएगा कि इस सीट पर उसका दबदबा कायम है। इस लोकसभा क्षेत्र से कई दिग्गज महारथी आते हैं चुनाव नतीजे से उनके प्रभाव का आंकलन भी हो जाएगा। सिद्धू मूसेवाला की हत्या का असर भी इस चुनाव पर देखा जा सकता है। मूसेवाला की हत्या को लेकर मान सरकार विपक्ष के निशाने पर रही है। विपक्षी पार्टियों ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आप सरकार को घेरा है।
AAP से गुरमेल सिंह उम्मीदवार
पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट में 15,69,240 मतदाता हैं। इनमें 8,30,056 पुरुष, 7,39,140 महिलाएं और 44 ट्रांसजेंडर हैं। कुल 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। आप ने पार्टी के संगरूर जिला प्रभारी गुरमेल सिंह, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने धूरी के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी, बीजेपी ने बरनाला के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों को अपना उम्मीदवार बनाया है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान भी चुनावी मैदान में हैं।
ईसी ने मतदान के लिए 1,766 पोलिंग बूथ बनाए
संगरूर सीट पर चुनाव के लिए ईसी ने 1,766 पोलिंग बूथ बनाए थे जिनमें से 296 को संवेदनशील माना गया। इस सीट पर कुल 15,69, 240 मतदाता हैं। गत 20 फरवरी को पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में भगवंत मान ने धुरी सीट से जीत दर्ज की। जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने संगरूर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद यह सीट खाली पड़ गई। मान ने 2014 में पहली बार संगरूर से जीत दर्ज की। उन्होंने शिअद के उम्मीदवार शुखदेव सिंह ढींढसा को 2.10 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। 2014 में पंजाब से आम आदमी पार्टी के चार सांसद जीते थे लेकिन 2019 के आम चुनाव में केवल भगवंत मान ने संगरूर सीट से जीत दर्ज की। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लन को 1.1 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था।
संगरूर लोकसभा सीट में विधानसभा की नौ सीटें
संगरूर लोकसभा सीट में विधानसभा नौ सीटें आती हैं। यह इलाका आप का गढ़ माना जाता है। समझा जाता है कि इस बार भी यह सीट आप के खाते में जाएगी। सीएम मान की धुरी सीट भी इसी लोकसभा क्षेत्र में आती है। यहीं नहीं शिक्षा मंत्री हरपाल सिंह चीमा का विधानसभा क्षेत्र दिरबा भी इसी सीट में पड़ता है। पूर्व सीएम भादौर सीट पर हारने वाले चरणजीत सिंह चन्नी की सीट भी इस लोकसभा क्षेत्र में पड़ती है।
