LIVE

Delhi Rajinder Nagar By Election Result 2022: राजेंद्र नगर सीट पर AAP विजयी, दुर्गेश पाठक ने कहा- दिल्ली के लोग BJP से नफरत करने लगे

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 26, 2022, 23:49 IST

Delhi Rajinder Nagar By Election Result 2022 LIVE, Delhi Rajinder Nagar UP Chunav Result 2022 LIVE UPDATES: दिल्ली में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा फिर से हो गया है। AAP के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को जीत मिली है। पाठक ने भाजपा के उम्मीदवार राजेश भाटिया को हराया है। इस सीट पर गत 23 जून को उपचुनाव हुआ था। वोटों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। दिल्ली में आप की यह जीत कई मायनों में अहमियत रखती है।

Delhi Rajinder Nagar By Election Result 2022: राजेंद्र नगर सीट पर AAP विजयी, दुर्गेश पाठक ने कहा- दिल्ली के लोग BJP से नफरत करने लगे

Delhi Rajinder Nagar By Election Result 2022 LIVE, Delhi Rajinder Nagar UP Chunav Result 2022 : आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया। इस सीट पर कुल मतदान प्रतिशत 43.75 प्रतिशत रहा। 43.67 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं और 43.86 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। वर्ष 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर हुए मतदान से कम रहा। उपचुनाव में 14 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई, हालांकि मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच था। उप चुनाव में आप ने एक बार फिर अपना जीत का परचम लहराया है। इस सीट पर आप के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक विजयी हुए हैं। दुर्गेश पाठक ने राजेश भाटिया को 11 हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया है।

UP Azamgarh, Rampur By Election Result 2022 LIVE | Punjab Sangrur By Election Result 2022 LIVE

JUN 26, 2022 19:08 IST

शुक्रिया राजेंद्र नगर, शुक्रिया दिल्ली: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि राजेंद्र नगर के लोगों का दिल से आभार। दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं विशेष रूप से आभारी हूं। आपका यही स्नेह और प्रेम हमें और अधिक मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता है। लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा है। शुक्रिया राजेंद्र नगर, शुक्रिया दिल्ली।
 

JUN 26, 2022 16:22 IST

दुर्गेश पाठक ने दी बीजेपी को चुनौती

दुर्गेश पाठक ने जीत के बाद कहा कि दिल्ली के लोग BJP से नफरत करने लग गए हैं। मैं बीजेपी को चुनौती देता हूं। अगर दम है तो एमसीडी चुनाव करा लो, दिल्ली आजादी चाहती है तुमसे। 

JUN 26, 2022 15:51 IST

राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव: दुर्गेश पाठक को 40319 मत मिले

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, आप के पाठक को 40,319 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाटिया को 28,851 मत प्राप्त हुए। पाठक ने 11,468 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमलता को महज़ 2,014 मत प्राप्त हुए।
 

JUN 26, 2022 15:13 IST

केजरीवाल से मिले दुर्गेश पाठक

चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। 

JUN 26, 2022 14:45 IST

यह सीएम केजरीवाल की जीत है-दुर्गेश पाठक

राजेंद्र नगर सीट पर जीत दर्ज करने के बाद आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने कहा कि यह सीएम केजरीवाल की जीत है। यह आप के विकास कार्यों का विजय है। भाजपा यह चुनाव पहले ही दिन हार गई थी। नगर निगम चुनाव में भी भाजपा हारेगी। 

JUN 26, 2022 14:16 IST

शिअद (अ) के मान ने जीती संगरूर सीट, AAP को बड़ा झटका

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान का कहना है कि संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उन्हें जीत मिली है। मान ने कहा कि उनकी पार्टी के लिए यह जीत काफी अहम है। हमने इस उपचुनाव में सभी राष्ट्रीय पार्टियों को हरा दिया है। मान ने कहा, 'वह किसानों एवं गरीबों के मुद्दों को लोकसभा में उठाएंगे।'
JUN 26, 2022 14:09 IST

जीत पर केजरीवाल का ट्वीट

राजेंद्र नगर में आम आदमी पार्टी को मिली जीत पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों का आभार जताया है। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा है कि 'दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह एवं प्रेम का मैं आभारी हूं। यही हमें और मेहनत एवं करने की प्रेरणा देता है। लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे कार्यों को सराहा।'
JUN 26, 2022 13:28 IST

जीत के बाद आप कार्यकर्ता जश्न में डूब

राजेंद्र नगर सीट पर जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ता में उत्साह देखा जा रहा है। राजेंद्र नगर में आप कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आए हैं। 

JUN 26, 2022 13:01 IST

दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर AAP का फिर कब्जा

दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर AAP का फिर कब्जा गया है। आप के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को इस सीट पर 11555 वोटों से जीत मिली है। पाठक ने भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को हराया है। 

JUN 26, 2022 12:50 IST

AAP के पाठक ने बनाई निर्णायक बढ़त

राजेंद्र नगर सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। आप उम्मीदवार पाठक को 33191 वोट, भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को 23481 वोट और कांग्रेस की प्रेमलता को 1353 वोट मिले हैं। रुझानों में आप उम्मीदवार एक तरह से अब निर्णायक बढ़त ले चुके हैं। कुछ देर में इस सीट पर हार-जीत का फैसला हो जाएगा। 

JUN 26, 2022 12:31 IST

जीत की ओर बढ़ रहे दुर्गेश पाठक 

राजेंद्र नगर सीट पर 12 राउंड की काउंटिंग हो रही है। 11 राउंड की मतों की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को कुल 29139 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया दूसरे नंबर पर और कांग्रेस की प्रत्याशी प्रेम लता तीसरे नंबर पर हैं। राजेंद्र नगर सीट पर 16 राउंड तक वोटिंग होनी है। इसके बाद चुनाव परिणाम सामने आ जाएगा।  

JUN 26, 2022 12:17 IST

AAP उम्मीदवार की बढ़त कायम

राजेंद्र नगर सीट पर 10वें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को अब तक 27228 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया दूसरे नंबर पर हैं। भाटिया को अब तक 17085 वोट और कांग्रेस की प्रेम लता को 1027 वोट मिले हैं। 

JUN 26, 2022 11:53 IST

AAP उम्मीदवार पाठक को बढ़त

राजेंद्र नगर सीट पर नौ राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। नौ राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 10120 वोटों से आगे हैं। भाजपा के राजेश को 15054 वोट और कांग्रेस की प्रेम लता को 942 वोट मिले हैं। 

JUN 26, 2022 11:37 IST

राजेंद्र नगर सीट पर आठ राउंड की काउंटिंग पूरी

राजेंद्र नगर सीट पर आठ राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 7236 वोट से आगे चल रह हैं। पाठक को अब तक 21095 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी राजेश भाटिया दूसरे नंबर पर हैं। भाटिया को 13859 वोट और कांग्रेस की प्रेम लता को 851 वोट मिले हैं। 
 

JUN 26, 2022 11:27 IST

राजेंद्र नगर सीट पर AAP को बढ़त

दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर सात राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को अब तक 17491 वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेश भाटिया को अब तक 12467 वोट और कांग्रेस की उम्मीदवार प्रेम लता को अब तक 684 वोट मिले हैं।  

JUN 26, 2022 10:58 IST

राजेंद्र नगर सीट पर  AAP उम्मीदवार पाठक आगे

राजेंद्र नगर सीट पर चौथे राउंड की काउंटिंग में आप को 1660 वोट, भाजपा को 2516 वोट मिले हैं। पांचवें राउंड में आप को 1617 वोट मिले और  भाजपा प्रत्याशी को 2026 वोट मिले। इस सीट पर आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 847 वोटों से आगे हैं। पाठक को अब तक 10971 वोट और भाजपा को 10124 वोट मिल चुके हैं। 

JUN 26, 2022 10:27 IST

राजेंद्र नगर सीट पर AAP आगे, दूसरे नंबर पर BJP 

राजेंद्र नगर सीट पर तीसरे राउंट की काउंटिंग के बाद आप को 2205 वोट और भाजपा को 2350 वोट मिले हैं। तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद आप उम्मीदवार को अब तक 7694 वोट और भाजपा उम्मीदवार को 5582 वोट मिले हैं। 

JUN 26, 2022 09:35 IST

पहले राउंड में AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक आगे

राजेंद्र नगर सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग में AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक 1624 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेश भाटिया हैं। पहले राउंट की काउंटिंग में पाठक 3275 वोट मिले हैं, भाजपा उम्मीदवार राजेश भाटिया को 1651 और कांग्रेस उम्मीदवार प्रेम लता को 107 वोट मिले हैं। 

JUN 26, 2022 09:09 IST

पहले राउंड में AAP आगे

राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड में आम आदमी पार्टी सबसे आगे है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है।

JUN 26, 2022 09:07 IST

राजेंद्र नगर सीट पर शुरू होई वोटों की गिनती

दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। इस सीट पर सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी फिर इसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। इस सीट के नतीजे से पहले रुझान आएंगे। हम आपको इस सीट पर नतीजे से जुड़े पल-पल का अपडेट्स देंगे।  

JUN 26, 2022 09:07 IST

राजेंद्र नगर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

राजेंद्र नगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस सीट पर AAP, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। आप से दुर्गेश पाठक, भाजपा से राजेश भाटिया और कांग्रेस से प्रेम लता उम्मीदवार हैं। 

JUN 26, 2022 09:06 IST

राजेंद्र नगर सीट पर AAP की प्रतिष्ठा दांव पर 

राजेंद्र नगर सीट किसके खाते में जाती है, इस पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। राजेंद्र नगर सीट से राघव चड्ढा ने जीत दर्ज की लेकिन उन्हें राज्यसभा भेजे जाने यह सीट खाली हो गई। इस सीट का चुनाव नतीजा दिल्ली की जमीनी राजनीति पर प्रकाश डालेगा। इससे पता चलेगा कि जमीन पर आम आदमी पार्टी कमजोर हुई है या पहले की तरह उसका दबदबा कायम है। उप चुनाव में वोटरों को आकर्षित करने के लिए भाजपा ने जमकर चुनाव प्रचार किया। 

JUN 26, 2022 07:56 IST

बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे-दुर्गेश पाठक

गत शनिवार को आप के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक ने कहा कि उनकी पार्टी इस सीट को बड़े अंतर से जीतने जा रही है।  चुनाव प्रचार के दौरान हमें सभी वर्गों का समर्थन मिला। लोग चाहते हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जो विकास कार्य हो रहे हैं, वे आगे बढ़े। 

JUN 26, 2022 07:38 IST

मतदान के आखिरी घंटे में कोरोना मरीजों ने वोट किया

मतदान के आखिरी घंटे में कोरोना संक्रमित वोटरों ने अपना मतदान किया। चुनाव आयोग ने बूथ पर इसके लिए व्यवस्था की थी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान केंद्रों पर मास्क एवं ग्लोव की व्यवस्था की गई थी। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 72 फीसदी वोटिंग हुई थी।   

JUN 26, 2022 07:15 IST

कोरोना के प्रकोप के बाद पहला चुनाव

राजधानी दिल्ली में कोरोना के प्रकोप के बाद यह पहला चुनाव था। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 23 जून को हुए मतदान में कोरोना संक्रमति 24 मरीज वोट डालने के लिए आए। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि इस सीट पर 18 से 19 साल के युवाओं की संख्या 1,899 है। चुनाव के लिए 21 जगहों पर 190 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 

JUN 26, 2022 06:51 IST

राघव चड्ढा के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

आप नेता राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद इस सीट से इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव कराया गया। 21 स्थानों पर 13 अतिरिक्त सहित कुल 190 मतदान केंद्र बनाए गए थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुछ मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बहुत मामूली खराबी की सूचना मिली थी, जिसके बाद वहां तुरंत दूसरी ईवीएम की व्यवस्था कर दी गई।

JUN 25, 2022 23:31 IST

राजौरी गार्डन, बवाना उपचुनाव से कम रहा मतदान का प्रतिशत

राजेंद्र नगर उपचुनाव में मतदान प्रतिशत राजौरी गार्डन उपचुनाव (46.5 प्रतिशत) और बवाना उपचुनाव 44.8 प्रतिशत) में दर्ज आंकड़ों से भी कम था। 2015 के चुनावों में, दिल्ली की दो विधानसभा सीटों में क्रमशः 72 प्रतिशत और 61.83 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

JUN 25, 2022 23:30 IST

उपचुनाव में कुल मतदान 43.75 प्रतिशत हुआ

उपचुनाव में कुल मतदान (43.75 प्रतिशत) वर्ष 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर हुए मतदान से कम रहा। वर्ष 2020 में राजेंद्र नगर में 58.27 प्रतिशत मतदान हुआ था और 58.09 प्रतिशत पुरुष मतदाता एवं 58.5 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।