Maharashtra Shiv Sena Split Updates: संजय राउत ने कहा- उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री बने रहेंगे
Maharashtra Shiv Sena Split Live News, Rebellion in Shiv Sena Eknath Shinde: महाराष्ट्र में सियासी घमासान मचा हुआ है। शिवसेना के एकनाथ शिंदे ने बागी तेवर अपनाने के बाद उद्धव सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील का कहना है कि विधायकों के बगावत के बाद उद्धव सरकार तकनीकी रूप से अल्पमत में आ गई है। इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। इस बीच, उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री आवास वर्षा से मातोश्री शिफ्ट हो गए हैं।
Maharashtra Shiv Sena Split News Updates: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना को हिंदुत्व से पृथक नहीं किया जा सकता। अगर असंतुष्ट विधायकों में से एक भी कहता है कि वह मुझे मुख्यमंत्री के रूप में नहीं चाहता है तो मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ दूंगा। मैंने मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे का पत्र तैयार रखा है; मैं अभी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं। उन्होंने आधिकारिक आवास खाली कर दिया है।
शिवसेना ने कहा है कि भाजपा एक बार फिर सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है। उसके पिछले प्रयास विफल हो चुके हैं। बेचैन आत्माएं एकनाथ शिंदे की गर्दन पर बैठकर ‘ऑपरेशन कमल’ कर रही हैं। कुछ भी करके राज्य की सरकार गिराना है इस ईर्ष्या से वे लोग ग्रसित हैं। गुवाहाटी पहुंचने पर एकनाथ शिंद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके साथ शिवसेना के 40 विधायक मौजूद हैं और वे बाला साहेब के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि शिंदे यह बात अच्छी तरह से जानते हैं कि भाजपा से शिवसेना अलग क्यों हुई। मंगलवार को शिवसेना के दो नेता मिलिंद नार्वेकर एवं रवि पाठक सूरत पहुंचे। नार्वेकर की शिंदे से बात हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। शिंदे की नाराजगी एक बड़ी वजह पार्टी में उनके कद को कम आंकना भी माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद संजय राउत व अन्य नेताओं को ज्यादा तरजीह दी गई, यह बात भी उन्हें नागवार गुजरी। शिवसेना के कई विधायकों को यह पसंद नहीं था कि उनकी पार्टी भाजपा को छोड़कर किसी अन्य दल के साथ गठबंधन करे। बहरहाल, महाराष्ट्र की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। शिंदे ने बागी विधायकों के हस्ताक्षर से युक्त एक पत्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेजा है
महाराष्ट्र में बन रहे नए सियासी समीकरण, बन सकती हैं ये 4 संभावनाएं, समझें
महाराष्ट्र: शिवसेना में बगावत, मुश्किल में MVA सरकार, इन 29 विधायकों की भूमिका हुई अहम
शिवसेना को और लग रहे झटके
सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र शिवसेना के दो और विधायक- माहिम निर्वाचन क्षेत्र से सदा सर्वंकर और कुर्ला निर्वाचन क्षेत्र से मंगेश कुडलकर गुजरात के सूरत के लिए रवाना हो गए हैं। इसके अलावा मुंबई से 5 नए लोग गुवाहाटी पहुंचे। 5 लोगों में 4 शिवसेना विधायक हैं। महाराष्ट्र के मंत्री गुलाब राव गुवाहाटी पहुंचे, योगेश कदम, निर्मला गावित गुवाहाटी पहुंचे और चंद्रकांत पाटिल भी गुवाहाटी पुहंचे।
ठाकरे मुख्यमंत्री हैं और मुख्यमंत्री बने रहेंगे: राउत
शिवसेना नेता संजय राउत का कहना है कि उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे। मौका मिला तो हम सदन में बहुमत साबित करेंगे।
शिंदे ने विधायक दल का नेता चुना
एकनाथ शिंदे ने विधायक दल का नेता चुन लिया है। भरत गोगावले को विधायक दल का नेता चुना गया है।
उद्धव ठाकरे की कार्रवाई की धमकी के बाद शिंदे गुट ने विधायक दल का नया नेता चुना@amitk_journo दे रहे हैं ज्यादा जानकारी@AnchorAnurag #ShivsenaMLA #MahaVikasAgadhi #MaharashtraPoliticalCrisis #EknathShinde #UddhavThackeray pic.twitter.com/8BUl555N1d
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 22, 2022
शिवसैनिकों के लिए इस गठबंधन को तोड़ना होगा: शिंदे
एकनाथ शिंदे ने कहा है कि जरूरी है कि इस गठबंधन से निकला जाए। शिवसैनिकों के लिए इस गठबंधन को तोड़ना होगा। महाराष्ट्र के हित में फैसला लेना होगा। फैसला लेना अभी बाकी है।
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद देने पर चर्चा
उद्धव ठाकरे और शरद पवार की बैठक में एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद देने पर चर्चा हुई। उद्धव और शरद पवार की बैठक खत्म हो गई है।
#BreakingNews: महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे और NCP प्रमुख @PawarSpeaks के बीच बैठक में एकनाथ शिंदे को सीएम पद देने पर हुई चर्चा- सूत्र
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 22, 2022
ज्यादा जानकारी दे रहे हैं संवाददाता @gauravnewsman @Anant_Tyagii @NAINAYADAV_06 #UddhavThackeray #SenaEndgame #धाकड़EXCLUSIVE pic.twitter.com/ihl1di7KbB
उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार, सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के आवास पर पहुंचे।
शिवसेना के 4 से 5 और विधायक बागी
शिवसेना के 4 से 5 और विधायक उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे के खेमे में शामिल हुए। योगेश कदम और निर्मला गावित सूरत पहुंचे। थोड़ी देर में चार्टर्ड प्लेन से सभी को गुवाहाटी भेजा जाएगा।
मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हूं: उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने कहा एकनाथ शिंदे के साथ गए विधायकों के फोन कॉल आ रहे हैं। वे लोग दावा कर रहे हैं कि उन्हें जबरन ले जाया गया है। शरद पवार एवं कमलनाथ ने मुझे फोन करके कहा कि वे चाहते हैं कि मैं मुख्यमंत्री पद पर बना रहूं। अगर एकनाथ शिंदे आकर बोल दें तो मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। सब लोगों (MLA) ने मेरा समर्थन किया लेकिन अपने ही लोगों (MLA) ने समर्थन नहीं किया। अगर मेरे खिलाफ एक भी वोट विरोध में जाता है तो मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हूं।
बागी विधायकों को मनाने की कोशिश जारी
शरद पवार आज शाम को उद्धव ठाकरे से मिल सकते हैं। वहीं आदित्य ठाकरे और सीएम के अन्य करीबी अब बागी विधायकों को कॉल कर रहे हैं। इन विधायकों के करीबी पार्टी समर्थकों, परिवार के सदस्यों को भी इन बागी विधायकों को मनाने के लिए कहा गया है।
#BREAKING | #Rashtravad: बागी विधायकों से बात कर रहे हैं आदित्य ठाकरे, भावुक होकर कर रहे हैं अपील@SwetaSri27 @Shivani703 #MahaVikasAgadhi #MaharashtraPoliticalCrisis pic.twitter.com/MBpCq2ilzl
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 22, 2022
मुझे विश्वास है कि विधायक वापस आएंगे-राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि जब इस प्रकार की स्थिति किसी राज्य में बनती है तो ये इतिहास है कि विधानसभा भंग की जाती है। महाराष्ट्र की स्थिति कुछ ऐसी ही बनी हुई है। मुझे विश्वास है कि शिवसेना के जो विधायक गुवाहाटी में बैठे हैं वो सोचेंगे और परिवार में वापस दाखिल होंगे।
हमारे साथ 46 से ज्यादा विधायक-एकनाथ शिंदे
टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनके साथ 46 से ज्यादा विधायक और छह मंत्री हैं। बागी नेता ने कहा कि उनकी किसी के साथ बातचीत नहीं हो रही है। आज शाम की बैठक के बाद कोई फैसला लिया जाएगा। उधर, महाराष्ट्र में छाए सियासी संकट पर उद्धव सरकार की कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि वह सीएम उद्धव से मिलने जा रहे हैं और जब तक सभी विधायक मुंबई नहीं आ जाते तब तक कोई निर्णय नहीं होगा। इस बीच शिवसेना ने सभी बागी विधायकों को पत्र जारी कर आज शाम होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए कहा है। पार्टी ने कहा है कि बैठक में शरीक नहीं होने वाले विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया जाएगा।
#TimesNowNavbharat से #EXCLUSIVE बातचीत में बोले मंत्री एकनाथ शिंदे- 'हमारे पास 46+ विधायक और 6 मंत्री भी हमारे साथ'
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 22, 2022
देखिए, संवाददाता अमित कौशिक की मंत्री एकनाथ शिंदे से खास बातचीत @anchor_barkha @AnchorAnurag #Shivsena #UddhavThackeray #MahaVikasAghadi pic.twitter.com/cPKTUInh0l
मुझे धमकाकर सूरत ले जाया गया-नितिन देशमुख
शिवसेना विधायक नितिन देशमुख ने बड़ा बयान दिया है। देशमुख ने कहा है कि वह उद्धव ठाकरे के साथ हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मुझे धमकी देकर ले जाया गया था। मैं शिवसैनिक हूं और अपने घर जा रहा हूं।' शिंदे गुट के साथ देशमुख भी सूरत गए थे लेकिन मंगलवार को तबीयत खराब जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार रात में शिंदे और शिवसेना के अन्य विधायक गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए। देशमुख गुवाहाटी के बजाय मुंबई आ रहे हैं। उनका आरोप है कि उन्हें सूरत में कैद करके रखा गया।
मुंबई जा रहे BJP के 2 केंद्रीय मंत्री
महाराष्ट्र में शिवसेना नेता की बगावत के बाद अघाड़ी सरकार मुश्किल में फंस गई है। उसके सामने सरकार बचाने का संकट पैदा हो गया है। स्थितियां विधानसभा भंग करने की सिफारिश एवं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे की तरफ बढ़ रही हैं। राज्य में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर भारतीय जनता पार्टी करीबी नजर बनाए हुए है। उसने अपने दो केंद्रीय मंत्रियों कपिल पाटिल एवं भगवत कराड को मुंबई भेजने का फैसला किया है। ये दोनों नेता मुंबई जा रहे हैं।
उद्धव की सिफारिश नहीं मानेंगे राज्यपाल, विधानसभा भंग नहीं करेंगे-सूत्र
सूत्रों से जानकारी सामने आई है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र विधानसभा भंग नहीं करेंगे। राज्यपाल यदि विधानसभा स्थगित करते हैं तो वह सबसे पार्टी के तौर पर भाजपा को सरकार बनाने का मौका दे सकते हैं। इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर संकेत दिया कि विधानसभा भंग करने की सिफारिश की जा सकती है।
भले सरकार गिर जाए हम शिवसेना के साथ- कांग्रेस
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का कहना है कि शिवसेना को हालात पर नजर रखने की जरूरत थी। हम उद्धव ठाकरे के साथ हैं, भले ही सरकार गिरने वाली हो। करीब 7 विधायक बैठक के लिए नहीं पहुंचे लेकिन वे संपर्क में हैं।जबकि भाजपा के शीर्ष सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार राज्य विधानसभा को भंग नहीं कर सकती। वे केवल इसके विघटन की सिफारिश कर सकते हैंयह राज्यपाल को तय करना हैराज्यपाल मौजूदा स्थिति का आकलन करेंगे और निर्णय लेंगे। शिवसेना नेताओं द्वारा विधानसभा भंग करने के आह्वान हकीकत से कोसों दूर हैं
इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस्तीफा दे सकते हैं। वह इस्तीफे को लेकर सहयोगी दलों के साथ चर्चा कर रहे हैं। इससे पहले संजय राउत ने विधानसभा भंग करने के संकेत दिए हैं। आज दोपहर उद्धव ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसके बाद वह विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं।
#BreakingNow: महाराष्ट्र विधानसभा आज हो सकती है भंग, महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी दिनभर की 10 बड़ी खबरें@amitk_journo @himanshdxt #MaharashtraPoliticalCrisis #Shivsena #UddhavThackeray #MahaVikasAghadi #Maharashtra pic.twitter.com/TsNInTPUkc
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 22, 2022
भंग हो सकती है विधानसभा-राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने संकेत दिए हैं कि महाराष्ट्र की विधानसभा भंग की जा सकती है। उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट किया है। राउत का यह ट्वीट इशारा करता है कि अघाड़ी सरकार ने एक तरह से हार मान ली है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर सकते हैं।
महाराष्ट्रातील राजकीय घडामोडींचा प्रवास विधान सभा बरखास्तीचया दिशेने..
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) June 22, 2022
कांग्रेस के एमएलए बिकाऊ नहीं हैं-कमलनाथ
कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस के विधायक बिकाऊ नहीं हैं। सरकार गिराना भाजपा की पुरानी आदत है। मध्य प्रदेश में उसने यही काम किया। सरकार गिराने का उसका रवैया गैर-संवैधानिक है। महाराष्ट्र संकट पर नजर रखने के लिए कांग्रेस ने कमलनाथ को पर्यवेक्षक बनाकर मुंबई भेजा है। कमलनाथ की आज सीएम उद्धव ठाकरे एवं राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात होनी है।
'ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सत्ता जाएगी', संजय राउत का बड़ा बयान
संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। शिवसेना नेता ने बुधवार को कहा कि आज सुबह उनकी बात एकनाथ शिंदे से हुई। उनसे दोबारा बातचीत होगी। राउत ने कहा कि एकनाथ शिंदे हमारे पुराने साथी हैं। जल्द ही सभी विधायक मुंबई लौटेंगे। उनसे कोई मतभेद नहीं है। शिंदे से फिर बातचीत होगी। राउत ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सत्ता जाएगी लेकिन यह फिर लौटेगी।
विशेष विमान से अकोला लौटेंगे नितिन देशमुख
एकनाथ शिंदे के साथ गए हुए विधायक नितिन देशमुख विशेष विमान से अकोला लौटेंगे। उनके दोपहर तक अकोला पहुंचने की उम्मीद है। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। फिलहाल नितिन देशमुख एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। नितिन पत्नी और कार्यकर्ता से मिलकर वापस लौटेंगे। देशमुख का दावा है कि वह एकनाथ शिंदे के साथ हैं।
उद्धव से मिलने पहुंचे अनिल परब
गुवाहाटी के रेडिसन होटल में शिवसेना के बागी विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे की बैठक चल रही है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में शिवसेना के 33और दो से चार निर्दलीय विधायक मौजूद हैं। मंगलवार को उनसे पूछताछ हुई। शिंदे कैंप का दावा है कि शिवसेना के कुछ और विधायक भी उनके साथ आएंगे। इस बीच, अनिल परब सीएम उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए उनके सरकारी आवास 'वर्षा' पहुंचे है। परब को ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है।
नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव चाहती है BJP
सूत्रों का कहना है कि बीजेपी चाहती है कि पहले महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव हो। ऐसे में एकनाथ शिंदे खेमे की तरफ से सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए कहा जा सकता है। अध्यक्ष एक बार बीजेपी या समर्थकों का हो जाएगा तो विधानसभा की कार्यवाही में मुश्किल नहीं होगी। बागी विधायकों पर तलवार नहीं लटकेगा और आसानी से सत्ता परिवर्तन हो सकेगा।
होटल में विधायकों के साथ शिंदे की बैठक
इस बीच, खबर यह भी है कि गुवाहाटी के रेडिसन होटल को 28 जून तक बुक किया गया है। होटल में शिंदे की बागी विधायकों के साथ बैठक चल रही है। इस बैठक में असम सरकार के दो मंत्री भी मौजूद हैं।
राज्यपाल कोश्यारी अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोश्यारी कोविड की दिक्कतों की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्हें एचएन रिलायसं फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती किया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ मुंबई पहुंचने पर सबसे पहले अपनी पार्टी के विधायकों के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वह सीएम उद्धव ठाकरे और एक बजे राकांपा सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात करेंगे।
शिवसेना के 2 और विधायक गुवाहाटी पहुंच रहे
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। अब खबर है कि शिवसेना के दो और विधायक गुवाहाटी आ रहे हैं। इन दो विधायकों के नाम सजंय राठौड़ एवं योगेश कदम हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों नेता एकनाथ शिंदे को अपना समर्थन देने के लिए आ रहे हैं। शिंदे की मानें तो शिवसेना के 40 विधायक पहले से उनके साथ हैं। ये सभी बागी विधायक बुधवार तड़के सूरत से गुवाहाटी पहुंचे। विधायकों को गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में रखा गया है।
10 बजे मुंबई पहुंचेंगे कमलनाथ, विधायकों के साथ होगी बैठक
महाराष्ट्र राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस के पर्यवेक्षक कमलनाथ 10 बजे मुंबई पहुचेंगे। सुबह 11बजे विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में एमएलसी चुनाव में क्रॉस वोटिंग के कारणों पर चर्चा होगी। महाराष्ट्र में कांग्रेस के कुल 44 विधायक हैं। पार्टी की कोशिश अपने इन सभी विधायकों को अपने साथ जोड़े रखने की होगी। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद महाराष्ट्र में सियासी संकट गहरा गया है। शिंदे का दावा है कि उनके साथ शिवसेना के 40 विधायक हैं। ये सभी विधायक गुवाहाटी के एक होटल में हैं।
शिंदे की नाराजगी की हैं कई वजहें
बताया जा रहा है कि अघाड़ी सरकार बनने के बाद से ही शिवसेना के ज्यादातर विधायक नाराज चल रहे थे। कहा जाता है कि ढाई साल सीएम रहते हुए सीएम उद्धव ने पार्टी के विधायकों से मुलाकात नहीं की। यही नहीं, शिंदे को जो विभाग दिया गया, उसकी निगरानी खुद उद्धव करते थे। एकनाथ शिंदे के फाइलों को मंजूरी नहीं दी जाती थी। शिंदे की नाराजगी एक बड़ी वजह पार्टी में उनके कद को कम आंकना भी माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद संजय राउत व अन्य नेताओं को ज्यादा तरजीह दी गई, यह बात भी उन्हें नागवार गुजरी।
'सामना' के जरिए शिवसेना का BJP पर वार
महाराष्ट्र की सरकार को गिराने के लिए एक भी मौका भाजपा वाले छोड़ते नहीं हैं। ढाई वर्ष पूर्व अजीत पवार प्रकरण सुबह हुआ था। उसमें सफलता नहीं मिली। अब वही बेचैन आत्माएं एकनाथ शिंदे की गर्दन पर बैठकर ‘ऑपरेशन कमल’ कर रही है। कुछ भी करके राज्य की सरकार गिराना है इस ईर्ष्या से वे लोग ग्रसित है।
होटल पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा
शिवसेना के बागी विधायकों के होटल पहुंचने से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रेडिसन ब्लू होटल आए और विधायकों के ठहरने का जायजा लिया। सूरत से एकनाथ शिंद के साथ 40 विधायक बुधवार तड़के गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर शिंदे ने कहा कि उनके साथ शिवसेना के 40 विधायक हैं और वह बाला साहेब के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे।
गुवाहाटी के होटल पहुंचे बागी विधायक
सूरत से गुवाहाटी पहुंचे शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और विधायकों को गुवाहाटी रेडिसन ब्लू होटल में ठहराया गया है। शिंदे के साथ ये विधायक मंगलवार तड़के गुवाहाटी पहुंचे। एयरपोर्ट पर शिंदे ने दावा किया कि उनके साथ शिवसेना के 40 विधायक हैं। उन्होंने कहा कि वह बाला साहेब के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे। शिंदे की बगावत के बाद महाराष्ट्र के उद्धव सरकार के गिरने का खतरा मंडरा रहा है।
विधायकों के साथ गुवाहाटी पहुंचे एकनाथ शिंदे, बोले-हमारे साथ 40 MLAs
एकनाथ शिंदे शिवसेना के 34 विधायकों एवं सात निर्दलीय विधायकों के साथ गुवाहाटी पहुंच गए हैं। गुवाहाटी एयरपोर्ट पर पत्रकारों के साथ बातचीत में शिंदे ने कहा कि हमारे साथ 40 विधायक गुवाहाटी पहुंचे। हम बाला साहेब के हिंदुत्व को आगे ले जाएंगे। गुवाहाटी एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीएम उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर एक बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है।
"A total of 40 MLAs are present here. We will carry Balasaheb Thackeray's Hindutva," said Shiv Sena leader Eknath Shinde after arriving in Guwahati, Assam pic.twitter.com/1v2nKoTBZR
— ANI (@ANI) June 22, 2022
34 विधायकों एवं 7 निर्दलीयों के साथ एकनाथ शिंदे गुवाहाटी रवाना
नितिन देशमुख को बंधक बनाने का आरोप
शिवसेना सांसद संजय राउत ने शिवसेना के विधायक नितिन देशमुख को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। सूरत में बीजेपी ने नितिन देशमुख को बंधक बनाया है। संजय राउत ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि नितिन देशमुख ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो गुजरात पुलिस और गुंडों ने उनकी पिटाई की है।
#BreakingNow: संजय राउत ने #BJP पर लगाया आरोप, ट्वीट में लिखा- शिवसेना विधायक नितिन देशमुख को बंधक बनाया गया#NewsNonstop @NAINAYADAV_06 #MahaAghadiRevolt #Maharashtra #Shivsena pic.twitter.com/8Ccoo6EvWn
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 21, 2022
एकनाथ शिंदे खेमे का दावा- शिवसेना के 39 विधायकों का समर्थन
महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक कल दोपहर 1 बजे
TIMES NOW नवभारत पर देखिए उस होटल की EXCLUSIVE तस्वीर जहां ठहरे हुए हैं शिवसेना के विधायक
#BreakingNow: TIMES NOW नवभारत पर देखिए उस होटल की #EXCLUSIVE तस्वीर जहां ठहरे हुए हैं शिवसेना के विधायक
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 21, 2022
सूरत से अधिक जानकारी दे रहे हैं संवाददाता @amiraj_007#UddhavInCrisis @navikakumar #SawalPublicKa #Maharashtra #EknathShinde #BJP #ShivSena #MaharashtraPoliticalCrisis pic.twitter.com/TFpQDLboEU
शिंदे गुजरात BJP के संपर्क में
सूरत में बागी विधायकों से फोन लिए गए हैं। एकनाथ शिंदे गुजरात BJP के संपर्क में हैं। बागी MLA को अहमदाबाद ले जाने की तैयारी चल रही है। विधायकों की शिफ्टिंग पर फैसला फडणवीस लेंगे। दिल्ली से अहमदाबाद जा सकते हैं फडणवीस।
#BreakingNow: एकनाथ शिंदे गुजरात #BJP के संपर्क में - सूत्र#धाकड़EXCLUSIVE #MahaAghadiRevolt #EknathShinde #Maharashtra #MahaVikasAghadi @Anant_Tyagii @NAINAYADAV_06 pic.twitter.com/HphRqa8hZA
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 21, 2022
BJP ने मांगा ठाकरे का इस्तीफा
बीजेपी ने उद्धव ठाकरे का इस्तीफा मांगा है। नारायण राणे ने उद्धव का इस्तीफा मांगा। राणे ने कहा कि 55 में 35 MLA शिवसेना से अलग हुए। उद्धव इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे।
ठाकरे की हुई शिंदे से बात
उद्धव ठाकरे ने विद्रोही शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे से फोन पर 20 मिनट तक बात की। एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ समझौता करने पर जोर दिया। उद्धव ने उन्हें मुंबई वापस आने और बात करने के लिए मना लिया। हालांकि, शिंदे अपने रुख पर अडिग थे और उनसे इस पर विचार करने के लिए कह रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे ने स्पष्ट किया था कि वह अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। न ही उन्होंने किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। वह केवल पार्टी की भलाई के लिए मांग कर रहे हैं न कि अपने निजी हितों के लिए।
चिंता की कोई बात नहीं: एचके पाटिल
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी एचके पाटिल ने कहा कि मैं अपने नेताओं के संपर्क में हूं...हमारे कांग्रेस विधायक बरकरार हैं, चिंता की कोई बात नहीं है। आज हम एक बैठक करने जा रहे हैं...बीजेपी उन सभी राज्यों में 'ऑपरेशन कमल' खेल रही है जहां विपक्ष है।
एकनाथ शिंदे से बातचीत हुई: संजय राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि हमारे दो लोग वहां (सूरत) गए थे। एकनाथ शिंदे से बातचीत हुई। वह हमारे पुराने दोस्त हैं...सब जानते हैं कि हमने बीजेपी क्यों छोड़ी और एकनाथ शिंदे भी इसके गवाह हैं।
एकनाथ शिंदे से मिले मिलिंद नार्वेकर
एकनाथ शिंदे से मिलिंद नार्वेकर मिले हैं। सूरत होटल में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है। काफी लंबे इंतजार के बाद मुलाकात हुई।
#BreakingNow: सूरत के होटल में उद्धव ठाकरे के PA से मिले एकनाथ शिंदे#MahaAghadiRevolt #EknathShinde #MaharashtraPolitics #Maharashtra #MahaVikasAghadi pic.twitter.com/KlWJ2gRtIQ
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 21, 2022
MVA के विधायक नाराज हैं: भागवत कराड
महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री भागवत कराड ने गांधीनगर में कहा कि मुझे सुबह पता चला कि कुछ विधायक सूरत आए हैं। मैं उनमें से किसी से नहीं मिला, लेकिन जिस तरह से बीजेपी को राज्यसभा और एमएलसी चुनावों में वोट मिले, उससे पता चलता है कि विधायक (महा विकास अघाड़ी के) नाराज हैं।
कांग्रेस के सभी विधायक संपर्क में
महाराष्ट्र कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट के संपर्क में हैं और विधायकों के नहीं पहुंचने की जो भी खबर है वह पूरी तरह निराधार है। बालासाहेब थोराट के कांग्रेस विधायक दल के नेता पद से इस्तीफे से जुड़ी खबर भी गलत है क्योंकि वह अपने आवास से ही पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं।
सूरत में शिवसेना नेता से नहीं मिले शिंदे
शिवसेना नेता मिलिंद नार्वेकर और रवि पाठक सूरत के ले मेरिडियन होटल पहुंचे, जहां शिवसेना के कुछ नेता ठहरे हुए हैं। शिंदे ने मिलने के लिए ना बोला। सूरत पुलिस के DCP मिलिंद को होटल में लेकर गए।
Gujarat | Shiv Sena leaders Milind Narvekar and Ravi Pathak reach Le Meridien hotel in Surat where some Shiv Sena leaders are staying. pic.twitter.com/7KkjV03sLD
— ANI (@ANI) June 21, 2022
महाराष्ट्र की सियासत में तूफान आ गया है: छगन भुजबल
राज्य में राजनीतिक स्थिति पर राज्य मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि महाराष्ट्र की सियासत में एक तरह का तूफान आ गया है। यदि कोई तूफान आता है, तो वह शांत भी हो जाएगा और घट भी जाएगा। आने वाले दिनों में स्थिति फिर से सामान्य हो जाएगी।
शिवसेना की बैठक में सिर्फ 18 MLA
शिवसेना की बैठक में सिर्फ 18 विधायक पहुंचे। 37 विधायक बैठक में नहीं पहुंचे।
राज्य सरकार अल्पमत में है: चंद्रकांत पाटिल
चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राज्यसभा और एमएलसी चुनावों के लिए बीजेपी को निर्दलीय और छोटे राजनीतिक दलों का समर्थन मिला। हमारी जानकारी के अनुसार एकनाथ शिंदे और 35 विधायक जा चुके हैं। इसका मतलब है कि तकनीकी रूप से राज्य सरकार अल्पमत में है लेकिन व्यावहारिक रूप से सरकार को अल्पमत में आने में कुछ समय लगेगा। अभी तक ऐसी कोई स्थिति नहीं है जो अविश्वास प्रस्ताव के लिए विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग करे। 18 जुलाई से विधानसभा का सत्र शुरू होगा और फिर हम इस पर गौर करेंगे।
शिव सैनिक शिवसेना प्रमुख के खिलाफ कुछ करेंगे: जयंत पाटिल
महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि हम जानते हैं कि एकनाथ शिंदे कुछ विधायकों के साथ सूरत में हैं। मुझे नहीं लगता कि शिव सैनिक शिवसेना प्रमुख के खिलाफ कुछ करेंगे। मुझे विश्वास है कि सीएम उद्धव ठाकरे सभी विधायकों को एकजुट रखेंगे। सभी विधायक हमारे संपर्क में हैं।
राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है: चंद्रकांत पाटिल
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, हम फिलहाल इंतजार कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। न ही एकनाथ शिंदे ने भाजपा को सरकार गठन का प्रस्ताव भेजा है और न ही भाजपा ने उन्हें कोई प्रस्ताव भेजा है। लेकिन राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है।
कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक
महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी HK पाटिल ने आज शाम 5:30 बजे मुंबई में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है।
NCP विधायकों के साथ बैठक करेंगे पवार
पवार आज रात मुंबई पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि वह आठ बजे एनसीपी के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि शिवसेना में बगावत उसका अंदरूनी मामला है।
एकनाथ शिंदे पर शिवसेना की कार्रवाई
शिवसेना ने बागी हुए अपने नेता एकनाथ शिंदे पर कार्रवाई की है। शिंदे को विधायक दल के नेता पद से हटा दिया गया है। शिंदे की जगह अजय चौधरी विधायक दल का नेता बनाया गया है। शिवसेना ने बागी हुए विधायकों से संपर्क करने की कोशिश की है उसने अपने दो वरिष्ठ नेताओं को सूरत रवाना किया है। बताया जा रहा है कि शिंदे के साथ शिवसेना सहित अन्य दलों के 35 विधायक संपर्क में हैं।
बागी होने के बाद एकनाथ शिंदे का पहला बयान
एकनाथ शिंदे का पहला बयान आया है। सत्ता के लिए धोखा नहीं दे सकते। बाला साहेब ने हमें हिंदुत्व सिखाया है। हम बाला साहेब के सच्चे शिवसैनिक हैं। सच्चा शिवसैनिक उनके विचारों से समझौता नहीं कर सकते।
हालात पर नजर रखेंगे कमलनाथ
कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि महाराष्ट्र में उभरे सियासी संकट पर नजर रखने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। वेणुगोपाल ने कहा कि कमलनाथ की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से हुई है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के 10 विधायक भी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। बता दें कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी से बगावत कर दी है। वह विधायकों के साथ सूरत पहुंच चुके हैं। उनके साथ 45 विधायक बताए जा रहे हैं।
शिंदे ने निजी स्टॉफ को 4 दिनों से छुट्टी पर भेज दिया था
बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे ने अपनी बगावत की पूरी तैयारी की है। शिवसेना नेता ने अपने सभी निजी स्टॉफ को 4 दिनों से छुट्टी पर भेज दिया था। माना जा रहा है कि उनकी इस तैयारी के बारे में किसी को खबर न लगे, इसे छिपाए रखने के लिए ऐसा किया गया। शिंदे सोमवार रात मुंबई से सूरत के लिए निकल गए। शिंदे के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के साथ अच्छे संबंध हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना की तरफ से जब सीएम बनाए जाने की चली थी तो उस रेस में शिंदे का नाम भी था। सीएम तो वह नहीं बने लेकिन सरकार में जो उन्हें शहरी विकास मंत्रालय दिया, उसे लेकर भी वह खुश नहीं थे।
'सरकार गिरी तो विपक्ष में बैठूंगा'
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पवार ने कहा कि सरकार गिरी तो विपक्ष में बैठूंगा। मुझे लगता है कि उद्धव अपनी सरकार संभाल लेंगे। राकांपा प्रमुख ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के साथ नहीं जाएंगे।
महाराष्ट्र संकट पर पवार का बड़ा बयान, बोले-सरकार गिराने की यह तीसरी साजिश
एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद अघाड़ी सरकार में उथल-पुथल मची हुई है। उद्धव सरकार पर छाए इस संकट के बारे में राकांपा प्रमुख शरद पवार ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार गिराने की साजिश की जा रही है। यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी महाराष्ट्र में दो बार सरकार गिराने की असफल कोशिश हो चुकी है। राकांपा प्रमुख ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि मौजूदा हालात का कोई न कोई समाधान निकलेगा। पवार ने माना कि महाराष्ट्र में सियासी संकट है। उन्होंने कहा कि शिवसेना-कांग्रेस में कुछ अंदरूनी मामला है। हम उद्धव सरकार को बदलना नहीं चाहते। एकनाथ शिंदे को कौन सी नई भूमिका देनी है इसके बारे में फैसला सीएम उद्धव ठाकरे करना है। शिवसेना किसे सीएम बनाती है यह उसका अंदरूनी मामला है। क्रास वोटिंग के बारे में पवार ने कहा कि उन्होंने यह बहुत देखा है फिर सरकारें चलती रहती हैं।
उद्धव की बैठक में केवल 33 विधायक पहुंचे
अहमदाबाद लाए जाएंगे BJP विधायक
महाराष्ट्र में सभी दल अपने-अपने विधायकों को सुरक्षित रखने की जुगत में लगे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा अपने 105 विधायकों को महाराष्ट्र से अहमदाबाद ला रही है। भाजपा को डर है कि शरद पवार उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर सकते हैं। अहमदाबाद के एक रिसॉर्ट में विधायकों को रखने की तैयारी की जा रही है। मुंबई से प्लेन के माध्यम से विधायकों को अहमदाबाद लाया जा सकता है।
दो नेताओं को सूरत भेजेगी शिवसेना, कल मुंबई जाएंगे कमलनाथ
सूत्रों का कहना है कि एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों को मनाने के लिए शिवसेना अपने दो वरिष्ठ नेताओं को सूरत भेजेगी। शिवसेना नाराज नेताओं की शर्तों को समझने की कोशिश करेगी। शिवसेना पार्टी में हुई बगावत एवं सरकार को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इस बीच, सूत्रों का यह भी कहना है कि कांग्रेस के 10 नाराज पार्टी पाला बदल सकते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ बुधवार को मुंबई जाएंगे। कमलनाथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र में मंत्री रह चुके हैं।
अघाड़ी गठबंधन के पास कोई विचार नहीं-सिंधिया
महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में कहा कि महाराष्ट्र से उनका पुराना नाता है। यह अघाड़ी गठबंधन शुरुआत से ही विचलित हो चुकी है। इसकी ना सिद्धांत हैं ना, विचारधारा, ना सोच है और ना आगे की कार्यशैली। ये केवल सत्ता और कुर्सी पकड़ने की चिंता और भूख पर बनी है। सरकार में दरार आज से नहीं जब से सरकार बनी है तब से दरार है। जो बौखलाहट विधानसभा चुनाव के बाद थी अब विधान परिषद चुनाव के बाद देखने को मिली है। ना ये स्थिर हैं, ना वो स्थिर हैं और ना तीसरा दल स्थिर है। जब आपस में समन्वय नहीं तो यह स्थिति जरूर उत्पन्न होगी।
कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठबंधन नहीं चाहते बागी विधायक
सूत्रों का कहना है कि इस बगावत के पीछे शिवसेना के विधायक कई कारण गिना रहे हैं। सबसे पहला कारण है कि वे इस गठबंधन सरकार से खुश नहीं हैं। वे चाहते हैं कि शिवसेना एक बार फिर कट्टर हिंदुत्व के एजेंडे पर वापस लौटे। दूसरा वे कांग्रेस-एनसीपी के साथ गठबंधन से खुश नहीं हैं। शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं की इस सरकार में अनदेखी हुई है। यही नहीं शिवसेना के नेताओं की भाजपा के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। बागी विधायकों का कहना है कि राज्य में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन यदि फिर से होता है तो वे इसका समर्थन करेंगे।
उद्धव की पार्टी नेताओं के साथ बैठक शुरू
महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए जादुई आंकड़ा 145 है। हाल के दिनों में शिवसेना के एक विधायक की मौत हो गई है और एनसीपी के दो नेता जेल में हैं। ऐसे में यह जादुई आंकड़ा थोड़ा कम होगा। भाजपा को उम्मीद है कि उसे शिंदे साथ वाले 22 विधायकों, छोटे दलों के करीब 20 विधायकों एवं निर्दलीयों का समर्थन मिल सकता है। इस बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी नेताओं के साथ बैठक शुरू हो गई है।
बैठकों का दौर जारी
शिवसेना से 35 विधायक बागी हुए हैं। महाराष्ट्र में सियासी उठापठक के बीच बैठकों का दौर जारी है। प्रफुल्ल पटेल राकांपा सुप्रीमो शरद पवार से मिलने के लिए पहुंचे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि कांग्रेस एनसीपी से नाराज है। महाराष्ट्र में सरकार यदि गिरती है तो वह उसे गिरने देगी, वह सरकार को बचाने के लिए आगे नहीं आएगी। आज रात आठ बजे शरद पवार और उद्धव ठाकरे की मुलाकात होनी है। इस बीज गुजरात भाजपा अध्यक्ष शिवसेना के बागी विधायकों से मिले हैं।
राजनीतिक घटनाक्रम पर हमारी नजर-पाटिल
महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि राजनीतिक घटनाक्रम पर हम बारीकी से ध्यान बनाए हुए हैं। इससे कुछ परिवर्तन होगा ये कहना थोड़ा असामयिक होगा।
नड्डा के आवास पर बैठक संभव
सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र के हालात पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक हो सकती है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा ले सकते हैं। एकनाथ शिंद भाजपा के संपर्क में है। सूत्रों का कहना है कि फाइनल आंकड़े आने के बाद ही भाजपा आगे की रणनीति पर बढ़ेगी।
#BreakingNews: महाराष्ट्र में सियासी संकट को लेकर बीजेपी अध्यक्ष @JPNadda के घर बैठक संभव
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 21, 2022
ज्यादा जानकारी दे रहे हैं संवाददाता @gauravnewsman @SwetaSri27 @ranjeetadadwal #MahaVikasAghadi #Maharashtra #Shivsena #SharadPawar #UddhavThackeray #BJP pic.twitter.com/wJl9JTeRaR
शिवसेना के बागी 19 विधायकों के नाम
सूत्रों का कहना है कि शिवसेना के 19 विधायक जो पूरी तरह से बागी हो चुके हैं उनके नाम हैं-
एकनाथ शिंदे
अब्दुल सत्तार
शंभूराज देसाई
संदीपन भुमरे
उदयसिंह राजपूत
भरत गोगावले
नितिन देशमुख
अनिल बाबर
विश्वनाथ भोईर
संजय गायकवाड़
संजय रामुलकर
महेश शिंदे
शाहाजीबापू पाटील
प्रकाशराव अबितकर
संजय राठोड़
ज्ञानराज चौगुले
तानाजी सावंत
संजय सिरासत
रमेश बोरनारे
कांग्रेस नेताओं की बैठक
कांग्रेस नेताओं ने मुंबई में बालासाहेब थोराट के आधिकारिक आवास पर मुलाकात की; इस दौरान कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण भी मौजूद रहे।
नाना पटोले का BJP पर हमला
सूरत पहुंचे सभी विधायकों में एक विधायक को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल शिफ्ट किया गया है। महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा बीजेपी केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। सत्ता से पैसे और सत्ता कैसे कमाना यह बीजेपी की रणनीति रही है। भारतीय लोकतंत्र को बीजेपी असत्य की ओर ले जा रही है।
4 बजे कांग्रेस विधायकों की बैठक
एकनाथ शिंदे के बागी तेवर अपनाने के बाद महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों में खलबली मच गई है। कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को मुंबई पहुंचने का फरमान जारी किया है। कांग्रेस विधायकों की बैठक शाम चार बजे होगी। थोराट को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है।
शिंदे को डिप्टी सीएम का ऑफर-सूत्र
सूत्रों का कहना है कि भाजपा की तरफ से एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम बनाने का ऑफर दिया गया है। भाजपा महाराष्ट्र की सरकार में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद देने के बारे में विचार कर रही है। भाजपा के पास अभी 106 विधायक हैं। शिवसेना के 35 विधायकों का समर्थन मिल जाता है तो यह संख्या 141 हो जाती है। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। सूत्रों का कहना है कि भाजपा निर्दलीय विधायकों के समर्थन में हैं।
महाराष्ट्र को अस्थिर नहीं होने देंगे-राउत
शिवसेना में हुई बगावत पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि हमारी पार्टी के कुछ विधायक सूरत में नहीं हैं, उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। शिवसेना महाराष्ट्र को अस्थिर नहीं होने देगी। भाजपा राज्य में बड़ी राजीतिक साजिश कर रही है। मध्य प्रदेश में जो पैटर्न चला वह महाराष्ट्र में नहीं चलेगा।
शिंदे के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एकनाथ खड़से के ठाणे स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एमएलसी चुनाव में क्रास वोटिंग की खबरें आने के बाद शिंदे से संपर्क नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के सभी विधायकों की आज दोपहर 12 बजे आपात बैठक बुलाई है।
शिंदे के समर्थन में 35 विधायक
सूत्रों का कहना है कि एकनाथ शिंद के समर्थन में 35 विधायक हैं। शिवसेना अपने बागी विधायकों के साथ संपर्क करने की कोशिश में है। शिंदे के पास दो मोबाइल हैं। इन दोनों नंबरों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। होटल में पहले 13 विधायक रुके हुए थे लेकिन अब वहां नौ विधायक और पहुंच गए हैं।
खुद गिर जाएगी उद्धव सरकार-प्रेम शुक्ला
महाराष्ट्र में उभर रहे नए सियासी हालात पर भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि विधायकों का ये आक्रोश पहले से दिखाई दे रहा था। उद्धव सरकार में विधायकों का अपमान होता है। शिवसेना में लंबे समय से शिंदे का अपमान हो रहा था। सीएम उद्धव अपने मंत्रियों एवं विधायकों से नहीं मिलते हैं। जनता में शिवसेना की साख समाप्त हो रही है। शिवसेना के विधायक उद्धव ठाकरे को अच्छा सबक दिया है। शरद पवार इस सरकार को बचाने की कोशिश करेंगे लेकिन उन्हें नहीं लगता कि वे नाराज विधायकों को मना पाएंगे। यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। यह सरकार खुद गिर जाएगी, इसे गिराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
#Maharashtra की मौजूदा राजनीति पर बोले बीजेपी प्रवक्ता @PremShuklaBJP- 'ये आक्रोश पहले से दिखाई पड़ रहा था, उद्धव सरकार में विधायकों का अपमान होता है.'@iamdeepikayadav @himanshdxt #UddhavThackeray #MVA pic.twitter.com/W49c3XEfxl
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 21, 2022

