Maharashtra Shiv Sena Crisis Updates: राज्यपाल से मिले देवेंद्र फडणवीस, तत्काल फ्लोर टेस्ट की मांग की
Maharashtra Political Crisis Live Updates: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच एकनाथ शिंदे पहली बार मीडिया के सामने आए। नवभारत के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द मुंबई जाएंगे, जो भी फैसला होगा जल्द बताएंगे। वहीं महाराष्ट्र के गवर्नर ने सरकार को लेटर लिखकर 22-24 जून तक लिए गए फैसलों की रिपोर्ट मांगी है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि 17 जून से 27 जून में 443 फैसले लिए गए और एक हजार करोड़ के GR भी पास किए गए हैं।
Maharashtra Shiv Sena Split News, Supreme Court Hearing and Eknath Shinde News Live Updates: सूत्रों के हवाले से ये खबर है कि अगर महाराष्ट्र में बीजेपी और शिंदे गुट की सरकार बनी तो देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे और एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के डिप्टी CM बन सकते हैं। शिवसेना और बीजेपी मिलकर सरकार बना सकती हैं। यह शिवसेना एकनाथ शिंदे की शिवसेना होगी। रिपोर्ट के मुताबिक एकनाथ शिंदे अलग से पार्टी नहीं बनाएंगे बल्कि चुनाव आयोग के सामने शिवसेना पर अपना दावा ठोकेंगे। शिंदे गुट जल्द ही वरिष्ठ वकीलों से राय लेने के बाद फ्लोर टेस्ट की मांग करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिंदे गुट के दो विधायक जल्द ही मुंबई पहुंचेंगे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे उद्धव सरकार के अल्पमत में होने की जानकारी देंगे। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि राज्यपाल विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए बैठक बुलाएंगे और प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति करेंगे। यहां जानिए महाराष्ट्र की हर हलचल पर ताजा अपडेट्स-
बाला साहेब की शिवसेना दाऊद इब्राहिम से सीधा संबंध रखने वालों का समर्थन कैसे कर सकती है: एकनाथ शिंदे
BJP ने की फ्लोर टेस्ट की मांग
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने महाराष्ट्र के राज्यपाल को एक पत्र दिया है जिसमें तत्काल फ्लोर टेस्ट की मांग की गई है।
राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे देवेंद्र फडणवीस
#MaharashtraPoliticalCrisis | #BreakingNow: राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे @Dev_Fadnavis, चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन भी हैं साथ
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 28, 2022
@SushantBSinha #Maharashtra #MaharashtraCrisis #ShivSena #BJP pic.twitter.com/V3G3WjzhSK
अगर वे शिवसैनिक हैं तो उन्हें वहां नहीं रहना चाहिए: आदित्य ठाकरे
आदित्य ठाकरे ने बागी विधायकों पर कहा है कि अगर वे शिवसैनिक हैं तो उन्हें वहां नहीं रहना चाहिए। लोग वहीं फंस गए हैं। होटल में 5 लेयर सिक्योरिटी है। इसके पीछे कोई तो है जिसके बिना ये मुमकिन नहीं है। फ्लोर टेस्ट से पहले नैतिकता की परीक्षा होनी चाहिए। जो वापस आना चाहते हैं हम उन्हें स्वीकार करेंगे।
एकनाथ शिंदे ने दिया उद्धव ठाकरे को जवाब
बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर कहा कि एक तरफ आपके बेटे (आदित्य ठाकरे) और प्रवक्ता (संजय राउत) ने अक्सर शिवसेना विधायकों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और दूसरी तरफ वे हिंदू विरोधी एमवीए सरकार को बचाने के लिए उनका (सीएम ठाकरे) समर्थन मांग रहे हैं।
उद्धव ठाकरे इस्तीफा नहीं देंगे
कैबिनेट बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिंदे गुट फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करे। उद्धव ठाकरे इस्तीफा नहीं देंगे। कैबिनेट ने उद्धव ठाकरे पर जताया भरोसा है। कैबिनेट की बैठक के बाद महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा कि इसके बारे में (महाराष्ट्र राजनीतिक संकट) बात करने की जरूरत नहीं है। हमारा पूरा समर्थन बरकरार है। एक सहारा यहां भौतिक उपस्थिति के रूप में है। अन्य समर्थन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या ईमेल के रूप में है।
महाराष्ट्र राज्य कैबिनेट की बैठक मुंबई में चल रही है
मुंबई: कानून व्यवस्था को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर की बैठक
मुंबई पुलिस कमिश्नर शिवसेना नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं और बाद में भाजपा नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे। यह शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के संबंध में है।
हम अपनी मर्जी से एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी आए हैं: सुहास कांडे
बागी शिवसेना विधायक सुहास कांडे ने कहा कि हम अपनी मर्जी से एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी आए हैं। वह बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा को ईमानदारी से आगे बढ़ा रहे हैं। सुहास कांडे से जब पूछा गया कि क्या वह एकनाथ शिंदे को छोड़कर किसी और के संपर्क में हैं तो उन्होंने कहा कि हम जनता और शिवसैनिकों से अनुरोध करते हैं कि इस तरह की अफवाहों और गलत सूचनाओं को फैलाने में न पड़ें।
लोगों की साजिशों से थक गया हूं: उदय सामंत
शिवसेना के बागी नेता उदय सामंत ने कहा कि मैं गुवाहाटी आया हूं क्योंकि मैं उन लोगों की साजिशों से थक गया हूं जो पिछले कुछ दिनों से शिवसेना को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस-एनसीपी के घटक दलों ने संभाजी छत्रपति को राज्यसभा चुनाव में चुने जाने से रोकने की कोशिश की। इसलिए मैंने एकनाथ शिंदे के साथ जाने का फैसला किया है, जो बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व को बढ़ावा दे रहे हैं। वैसे भी मैं अभी भी शिवसेना में हूं और कोंकण के लोगों को सामान्य शिवसैनिकों को गलत नहीं समझना चाहिए।
दिल्ली पहुंचे फड़णवीस
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस दिल्ली पहुंच चुके हैं। महाराष्ट्र के ताजा सियासी हालात पर उनकी चर्चा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ होगी।
पेशी के लिए संजय राउत ने ED से 14 दिनों का वक्त मांगा
शिवसेना नेता संजय राउत ने अपनी पेशी के लिए प्रवर्तन निदेशालय से वक्ता मांगा है। राउत ने कहा है कि उन्हें दस्तावेज एकत्र करने हैं, ऐसे में उन्हें 13 से 14 दिनों का समय चाहिए। ईडी ने सोमवार को राउत से पूछताछ के लिए समन जारी किया। 1034 करोड़ रुपए के जमीन घोटाले में ईडी पूछताछ उनसे पूछताछ करना चाहता है। कुछ समय पहले राउत की पत्नी और अन्य लोगों से ईडी पूछताछ कर चुका है। इस केस में राउत के करीबी की संपत्तियां भी जब्त हुई हैं।
होटल से निकले शिंदे, फड़णवीस दिल्ली के लिए रवाना
महाराष्ट्र की सियासत को लेकर मंगलवार को घटनाक्रम तेज हुए। सूत्रों का कहना है कि एकनाथ शिंदे गुवाहाटी के होटल से निकले हैं और वह एयरपोर्ट जा सकते हैं। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली आ रहे हैं।
आज शाम शिवसैनिकों के साथ बैठक करेंगे आदित्य ठाकरे
'सामना' में बागी विधायकों और भाजपा पर हमला
शिवसेना ने अपने मुख पत्र सामना में संपादकीय लेख के माध्यम से राज्य में चल रही राजनीतिक हलचल पर टिप्पणी करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। सामना लेख में कहा गया की कुछ दिनों पहले भाजपा की ओर ओर से कहा जाता था की राज्य को राजनीतिक परिस्थितियों में उनका हाथ नहीं लेकिन राव साहब दानवे के बयान से सभी बातें साफ हो चुकी हैं। सामना ने कहा की मीडिया में कहा जा रहा है की अमित शाह और बागी विधायकों के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई जहां विधायकों को कई आश्वासन दिए गए। बागी विधायकों पर हमला करते हुए लेख में कहा गया कि राज्य में इन विधायकों के क्षेत्र में लोगों को इनको जरूरत है लेकिन ये सब होटल में आराम कर रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा गया की दिल्ली में बैठे भाजपाई नेताओं ने महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में बांटने की खतरनाक साजिश रची है।
शिंदे गुट पर आदित्य ठाकरे ने साधा निशाना
उद्धव ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने शिंदे कैंप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बागियों को फ्लोर टेस्ट से पहले नैतिकता का टेस्ट करना चाहिए। सीआरपीएफ, सेना उस होटल (गुवाहाटी में) में तैनात है जहां बाढ़ है। इसके बजाय, उन्हें कश्मीरी पंडितों के लिए तैनात किया जाना चाहिए।
आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे संजय राउत
आज ईडी के सामने पेश नहीं होंगे संजय राउत। शिवसेना नेता ने पेशी के लिए ईडी से समय मांगा। राउत ने अलीबाग कार्यक्रम का हवाला दिया है। ईडी मनीलॉन्ड्रिंग केस में राउत से पूछताछ करेगी। 1034 करोड़ रुपए के जमीन घोटाला मामले में राउत परिवार का नाम सामने आया है। इस मामले में ईडी राउत की पत्नी सहित कई लोगों से पूछताछ कर चुका है।
BJP और शिंदे गुट मिलकर सरकार बनाएंगे: सूत्र
#NewsNonstop: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, शिंदे गुट किसी पार्टी में मर्ज नहीं होगा-सूत्र@SwetaSri27 #MaharashtraCrisis #EknathShinde #BJP pic.twitter.com/qVzPav0skP
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 27, 2022
15-16 विधायक हमारे संपर्क में: ठाकरे
आदित्य ठाकरे ने कहा कि गुवाहाटी में लोगों के दो समूह हैं- 15-16 लोगों का एक समूह है जो हाल ही में हमारे साथ संपर्क में हैं। दूसरा समूह वह है जो भाग गया है, उनमें साहस और नैतिकता नहीं है। उन्होंने पूरी साजिश की कल्पना तब की जब सीएम (उद्धव ठाकरे) 24×7 काम करने के लिए सीएम के रूप में अक्षम थे; तब भी वह काम कर रहे थे। जो भी वापस आना चाहता है, हमारे दरवाजे खुले हैं...अगर विद्रोह करने वाले सचमुच साहसी हैं, तो इस्तीफा दें और हमारे सामने खड़े होने का साहस रखें।
विधायकों ने खुद को बेच दिया है: आदित्य ठाकरे
आदित्य ठाकरे ने कहा कि वे (विद्रोही विधायक) गुवाहाटी गए जहां बाढ़ की स्थिति है और कई लोग आश्रय और भोजन के बिना हैं। वे (बागी विधायक) वहां मौज कर रहे हैं। एक दिन में (उनके लिए) भोजन का बिल 9 लाख रुपए है, वे प्राइवेट हेलिकॉप्टर ले रहे हैं और वहां आनंद ले रहे हैं। उन पर शर्म आती है। इन विधायकों ने खुद को लाखों-करोड़ों में या उनकी फाइलें खोले जाने के बाद बेच दिया है।
हमारे लोगों ने हमें धोखा दिया: ठाकरे
आदित्य ठाकरे ने कहा कि कई लोगों ने हमसे कहा कि कांग्रेस और एनसीपी हमें धोखा देंगे लेकिन हमारे लोगों ने हमें धोखा दिया। कई विधायक जो चौकीदार, रिक्शा चालक और पान के दुकानदार थे - हमने उन्हें मंत्री बनाया। 20 मई को, उद्धव ठाकरे ने उन्हें (एकनाथ शिंदे) सीएम पद की पेशकश की और उन्होंने नाटक किया।
शिवसेना से गंदगी निकल गई: आदित्य ठाकरे
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि एमवीए सरकार आगे भी जारी रहेगी। जिस शक्ति ने हमें यहां लाया है, हम दिल्ली में भी सत्ता में आएंगे। उन्होंने शिवसैनिकों से कहा कि मैं आपके जोश और ताकत को समझ सकता हूं, यहां तक कि आपके गुस्से को भी देख सकता हूं। मैं शिवसैनिकों से मिलने और उनसे बातचीत करता रहा हूं और मैं देख सकता हूं कि उनमें बहुत गुस्सा है। लेकिन एक सकारात्मक बात यह है कि शिवसेना से गंदगी निकल गई है। जब सीएम अस्पताल में भर्ती थे, तो उन्होंने (बागी विधायक) खुद को बेच दिया। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या अब इंसानियत नहीं बची है? हमने उन पर भरोसा किया।
गुवाहाटी में और दिनों तक रूक सकते हैं बागी विधायक
महाराष्ट्र के बागी विधायकों के असम के गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल में और अधिक दिनों तक रुकने की संभावना है। होटल 5 जुलाई तक बुक किया गया था और अब आवश्यकता के अनुसार बुकिंग को बढ़ाया जा सकता है।
BJP ने की महाराष्ट्र की स्थिति पर चर्चा
सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि बीजेपी कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य की राजनीतिक स्थिति का आकलन और चर्चा की गई। एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनका गुट असली शिवसेना है, इस पर भी चर्चा हुई। हमने चर्चा की कि वर्तमान परिदृश्य में हमें भविष्य में क्या भूमिका निभानी चाहिए। चर्चा के बाद, यह निर्णय लिया गया कि हम इंतजार करेंगे और देखेंगे और आने वाले दिनों में स्थिति के आधार पर एक कोर टीम एक बार फिर बैठक के लिए आएगी। भाजपा फिर जनता के हित में, महाराष्ट्र के हित में फैसला लेगी।
उद्धव ठाकरे भाजपा के साथ नया गठबंधन करें: दीपक केसरकर
शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने पत्र लिखकर कहा है कि यह बगावत नहीं बल्कि शिवसेना के स्वाभिमान की लड़ाई है। मैं पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से अनुरोध करता हूं कि वे विचार करें और भाजपा के साथ नया गठबंधन करें। भाजपा-शिवसेना गठबंधन महाराष्ट्र के लोगों द्वारा दिए गए फैसले के अनुरूप है। संजय राउत एनसीपी के नजदीकी हैं। आप शिवसेना को बीजेपी से दूर करने में सफल हो सकते हैं लेकिन अगर आप शिवसेना को हिंदुत्व से दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप हमसे इसे कैसे बर्दाश्त करने की उम्मीद कर सकते हैं?
Sanjay Raut is NCP's blue-eyed boy. You may succeed in distancing Shiv Sena from BJP but if you are trying to distance Shiv Sena from Hindutva, how do you expect us to tolerate it?: Rebel Shiv Sena MLA Deepak Kesarkar
— ANI (@ANI) June 27, 2022
मुंबई में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक
मुंबई में BJP कोर कमेटी की बैठक जारी है। बैठक देवेंद्र फडणवीस के घर पर हो रही है। चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन बैठक में मौजूद हैं। पंकजा मुंडे भी बैठक में शामिल हैं।
#BreakingNews | #LogTantra: मुंबई में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक शुरू; देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत अन्य नेता मौजूद
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 27, 2022
ज्यादा जानकारी दे रही हैं संवाददाता @ranjeetadadwal @Ankit_Tyagi01 #MaharashtraCrisis #BJP #ShivSena #EknathShinde pic.twitter.com/R7AsyuP08Z
SC के फैसले पर बोले शिंदे
सुप्रीम कोर्ट द्वारा बागी विधायकों की अयोग्यता पर कार्यवाही 11 जुलाई तक टालने के बाद एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया कि यह बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व और आनंद दिघे के विचारों की जीत है।
हा वंदनीय हिंदुहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बाळासाहेब ठाकरे यांच्या हिंदुत्वाचा आणि धर्मवीर आनंद दिघे साहेबांच्या विचारांचा विजय..!#realshivsenawins
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) June 27, 2022
बागियों को इस्तीफा देकर चुनाव लड़ना चाहिए था: ठाकरे
आदित्य ठाकरे ने कहा कि जो लोग यहां से भाग गए और खुद को बागी बता रहे हैं, अगर उन्हें बगावत करनी थी तो यहां करना चाहिए था। उन्हें इस्तीफा देकर चुनाव लड़ना चाहिए था। दूसरा फ्लोर टेस्ट तब होगा जब वे मेरे सामने बैठेंगे, मेरी आंखों में देखेंगे और कहेंगे कि हमने क्या गलत किया।
यह अब सर्कस बन गया है: ठाकरे
संजय राउत को ईडी के समन पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह राजनीति नहीं है, यह अब सर्कस बन गया है।
मंत्रियों के शिंदे गुट में शामिल होने पर बोले आदित्य ठाकरे
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत के गुवाहाटी, असम में एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने पर कहा कि यह उनका निर्णय है। लेकिन वह किसी भी दिन हमारे सामने आएंगे, उन्हें किसी दिन हमें आंखों में देखना होगा।
महाराष्ट्र सरकार को झटका
महाराष्ट्र सरकार को झटका, कोर्ट ने कहा कि 12 जुलाई तक डिप्टी स्पीकर अयोग्यता पर कोई फैसला नहीं लेंगे। वहीं महाराष्ट्र सरकार तथा डिप्टी स्पीकर के वकील ने इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को जवाब देने के लिए दिया पांच दिन का समय। कोर्ट ने कहा कि फिलहाल यथा स्थिति बहाल रहे।
बागियों को बड़ी राहत
शिंदे गुट को राहत!
कोर्ट ने कहा कि जब तक मामला चल रहा है और अगली सुनवाई नहीं होती है तब तक डिप्टी स्पीकर डिस्क्वालिफिकेशन पर कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं। यानि जैसी स्थिति है वैसी ही बनी रही है। शिंदे गुट को यह एक राहत है। वहीं महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कहा कि कोर्ट अयोग्यता के मामले पर दखल नहीं दे सकता है।
कोर्ट ने स्वीकार की शिंदे गुट की याचिका
कोर्ट ने इस बीच शिंदे गुट की याचिका को स्वीकार करते हुए डिप्टी स्पीकर को नोटिस जारी किया है। केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने नोटिस स्वीकार कर लिया है। डिप्टी स्पीकर की तरफ से राजीव धवन, महाराष्ट्र सरकार की तरफ अन्य वकील ने नोटिस स्वीकार कर लिया है। सभी पक्षों को नोटिस का जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया है।
वकीलों की दलीलें और जजों के सवाल
जस्टिस कांत ने कहा-: उप सभापति अपने खिलाफ नोटिस कैसे तय कर सकते हैं (अविश्वास प्रस्ताव), क्या स्पीकर जिसे हटाने के लिए नोटिस दिया गया है, क्या वह खुद नोटिस तय कर सकता है? न्यायमूर्ति पारदीवाला ने सिंघवी से कहा, अब आपको यह समझाने के लिए बुलाया गया है कि रेबिया का मामला यहां लागू क्यों नहीं किया जाना चाहिए।
डिप्टी स्पीकर ने शिंदे कैंप की चिट्ठी पर उठाए सवाल
राजीव धवन ने स्पीकर का पक्ष रखते हुए कहा कि जो उनके खिलाफ (स्पीकर को हटाने का नोटि) नोटिस दिया गया है 34 लोगों द्वारा, वो झूठा और फेक है। इस पर जज ने कहा कि कैसे साबित होगा कि जेनुएन है कि नहीं। जस्टिस कांत ने कहा- लेकिन मैं फिर से नबाम रेबिया के आलोक में पूछना चाहूंगा कि क्या स्पीकर अपने ही केस में जज हो सकते हैं और नोटिस को अमान्य बताकर खारिज कर सकते हैं? जस्टिस कांत ने कहा कि डेप्युटी स्पीकर को दस्तावेज रिकॉर्ड पर रखने दीजिए ताकि हमारे पास केवल एक पक्ष के दस्तावेज न रहें। राजीव धवन ने कहा कि 'नोटिस रिसीव हुआ था। डेप्युटी ने जवाब भी दिया। यह रिकॉर्ड पर नहीं हैं, मैं रखूंगा।' वहीं एकनाथ शिंदे की तरफ से वकील ने कहा कि ये असली पत्र था जिसमें मुहर भी लगी थी और विधायकों के साइन थे।
दलीलों का दौर जारी
सिंघवी की इस दलील पर कि कोर्ट इसमें कुछ नहीं कर सकता है स्पीकर को अपना फैसला पहले दे लेना चाहिए, कोर्ट ने कहा- हम इस मामले में दखल दे सकते हैं। जस्टिस सूर्यकांत ने साफ कर दिया है कि कोर्ट दखल दे सकता है जिसके बाद सिंघवी की दलील काम नहीं आई। कोर्ट ने कहा कि जब स्पीकर पर भी ही अविश्वास है तो फिर तो फिर वो अपने केस में जज नहीं बन सकते हैं।
सिंघवी की दलीलें और जज का जवाब
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा- संविधान का आर्टिकल 212 किसी को भी विधायी मामले में दखल देने की अनुमति नहीं देता है। कोर्ट ने कहा कि अभी तो कानूनी पक्ष पर गए ही नहीं है। हम सदन की कार्यवाही पर नहीं जा रहे हैं। जज ने कहा कि हम उनके अधिकार पर नहीं जा रहे हैं और हमारा दायरा लिमिटेड है।
शिंदे गुट ने कोर्ट के सामने रखी तीन बातें
आज अदालत में तीन मुख्य बातें शिंदे पक्ष ने रखी जिसमें, पहला- जिस स्पीकर के ऊपर खुद अविश्वास का प्रस्ताव हो वो कैसे किसी पर फैसले ले सकता है। दूसरा 48 घंटे का ही समय दिया गया जबकि कम से कम 7 दिन का समय देना चाहिए था। तीसरा उनकी जान को कहीं मुंबई जाने पर खतरा है क्योंकि उनको धमकी दी जा रही है।
पहले स्पीकर का फैसला होने दें- सिंघवी
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पहले डिप्टी स्पीकर को अपना फैसला ले लेना चाहिए था, अगर गलत हो तब कोर्ट आना था। सिंघवी ने कहा मामले को पहले हाइकोर्ट में जाना चाहिए था फिर सुप्रीम कोर्ट आना चाहिए था। इस पर जज ने कहा कि इसी तरह के मामले को लेकर नबाम रेबिया केस में पहले ही साफ फैसला आ चुका है।
सिंघवी ने कही नबाम रेबिया केस यहां लागू नहीं होता
डिप्टी स्पीकर की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, नबाम रेबिया केस यहां लागू नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सभी बातों का संवैधानिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। अब डिप्टी स्पीकर की तरफ से दलीलें पेश की जा रही हैं।
महाराष्ट्र असेंबली के रूल नंबर 11 का उल्लंघन हुआ है- कौल
शिंदे गुट के वकील कौल ने कहा- महाराष्ट्र असेंबली के रूल नंबर 11 का उल्लंघन हुआ है। वकील कौल ने कहा कि अगर आप नोटिस देते हैं तो 7-14 दिन का समय होता है और उसे 20 लोग समर्थन करते हैं।
कौल ने पूछा-फ्लोर टेस्ट से भाग क्यों रहे डिप्टी स्पीकर?
कौल ने कहा कि डिप्टी स्पीकर को यदि लगता है कि उनके पास बहुमत है तो वह फ्लोर टेस्ट क्यों नहीं करा रहे है। वह इससे भाग क्यों रहे हैं?
शिंदे गुट ने अहम सवाल उठाए
कोर्ट में कौल ने नबाम रेबिया केस का फैसला पढ़ा। कौल का कहना है कि उद्धव पक्ष ने संविधान के अनुच्छेद 179 का उल्लंघन किया है। वकील ने दलील दी कि डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित है लेकिन अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है। डिप्टी स्पीकर पर ही जब मामला लंबित है तो वह किसी अन्य मामले को आगे कैसे बढ़ा सकते हैं।
शिंदे कैंप के विधायकों को मिली धमकी-कौल
कोर्ट में दोबारा सुनवाई शुरू हो गई है। कौल ने कोर्ट से कहा कि शिंदे और अन्य विधायकों को धमकियां मिली हैं कि असम से उनके शव वापस आएंगे। मुंबई में अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए अभी यह अनुकूल समय नहीं है क्योंकि राज्य सरकार प्रदेश की मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।
पीठ ने दो मिनट का ब्रेक लिया
सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की पीठ शिवसेना विवाद की सुनवाई कर रही है। इस पीठ ने दो मिनट का ब्रेक लिया है।
'डिप्टी स्पीकर अयोग्यता की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ा सकते'
शिंदे एवं शिंदे गुट का पक्ष रख रहे वरिष्ठ वकील कौल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि डिप्टी स्पीकर को हटाए जाने की मांग पर जो प्रस्ताव पारित हुआ है उस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। ऐसे में डिप्टी स्पीकर विधायकों की अयोग्यता की कार्रवाई वाली प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा सकते। कौल ने कहा कि डिप्टी स्पीकर यदि सवाल है तो वह फैसला कैसे कर सकते हैं। अल्पमत सरकार ने अजय चौधरी ने अपना नेता चुना है। 2019 में एकनाथ शिंदे विधायक दल के नेता चुने गए।
शिंदे कैंप की अर्जी पर सुनवाई शुरू
शिंदे कैंप की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। नीरज किशन कौल शिंदे पक्ष को रख रहे हैं। अर्जी पर सुनवाई करते हुए जज ने पूछा कि वह इस मामले में पहले हाई कोर्ट क्यों नहीं गए? वह सुप्रीम कोर्ट क्यों आए? शिंदे पक्ष के वकील ने जज को बताया कि उन्हें धमकियां मिल रही थीं इसलिए हाई कोर्ट नहीं गए। वकील ने कहा कि ऐसे कई मामले हैं जिन पर सुप्रीम कोर्ट में सीधे सुनवाई हुई है।
हरीश साल्वे आज नहीं कर पाएंगे कोर्ट में पैरवी
हरीश साल्वे जो सुप्रीम कोर्ट में शिंदे कैंप का पक्ष रखने वाले थे लेकिन उनकी तबियत खराब होने की वजह से वो आज नहीं पहुंच रहे हैं। उनकी तरफ से अब नीरज किशन कौल पैरवी करेंगे। वहीं दूसरी तरफ अभिषेक मनु सिंघवी अपनी दलीलें कोर्ट के सामने पेश करेंगे।
ED के समन के बाद संजय राउत का बयान- 'मेरे खिलाफ की जा रही है साजिश'
बागियों के खिलाफ उद्धव का एक्शन, पांच कैबिनेट मंत्रियों के प्रभार बदले
उद्धव ठाकरे ने बागियों के खिलाफ पहला बड़ा एक्शन लिया है। पांच कैबिनेट मंत्रियों औऱ चार राज्य मंत्रियों के विभाग छीन लिए गए हैं। एकनाथ शिंदे का विभाग सुभाष देसाई को दिया है। अनिल परब को गुलाबराव पाटिल का विभाग दिया है। इसके अलावा चार राज्य मंत्रियों के विभाग उनसे लेकर किसी और को दे दिया गया है। उदय सावंत का मंत्रालय आदित्य ठाकरे के पास दे दिया गया है।
श्रीकांत शिंदे का संजय राउत का जवाब
एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, 'ये बगावत नहीं बल्कि महाराष्ट्र की जनता की आवाज है। हम बालासाहेब ठाकरे के शिवसैनिक हैं। ये हिंदुस्तान और महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है। संजय राउत किसी और को दें धमकी। आने वाले समय में महाराष्ट्र की जनता उनको जवाब देगी।'
जम्मू में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
शिवसेना कार्यकर्ताओं के एक समूह ने महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक संकट को लेकर जम्मू में रविवार को प्रदर्शन किया और भाजपा पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को गिराने के वास्ते “खरीद-फरोख्त” में भूमिका होने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
ठाणे में शिंदे के आवास के बाहर जमा हुए समर्थक
शिंदे कैंप ने याचिका में कहा- हमारे पास दो तिहाई विधायक
शिंदे कैंप ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा- हमारे पास दो तिहाई विधायक हैं और उद्धव सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। दूसरी याचिका में कहा गया है कि विधायक दल के नेता के पद पर नए विधायक की नियुक्ति भी गैर संवैधानिक है।
शिंदे खेमा बोला- संजय राउत जुबान पर रखें संयम
कुछ देर में होगी सुनवाई
डिप्टी स्पीकर ने ठाकरे की टीम की अयोग्यता याचिका पर 16 बागी विधायकों को नोटिस जारी किया था। शिंदे का दावा है कि डिप्टी स्पीकर के कार्यों से पता चलता है कि वह महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के साथ है। सुप्रीम कोर्ट आज ही शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और विधायकों की याचिकाओं पर सुनवाई करने वाला है।
एकनाथ शिंदे का उद्धव पर निशाना
आनंद भवन पर जमा होने वाले हैं शिंदे समर्थक
मुंबई में बीजेपी नेताओं की बड़ी बैठक
महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामे की बीच मुंबई में देवेंद्र फडणवीस के आवास पर बीजेपी नेताओं की एक बड़ी बैठक हो रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा गया- 'घर को चौपट करके चौपाटी पर चिल्ला रहे हैं, पहले घर को बचाते फिर सरकार बचती'
उद्धव ठाकरे ने सांसदों के साथ की अहम बैठक, मौजूद रहे 16 सांसद
उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के सांसदों के साथअहम बैठक की और इस दौरान 16 सांसद मौजूद रहे जबकि एकनाथ शिंदे के बेटे जो सांसद हैं वो बैठक में मौजूद नहीं रहे।। उद्धव ठाकरे ने सभी से 2024 की तैयारी करने को कहा। ठाकरे ने सांसदों को आगे की तरफ ध्यान देने को कहा।
अगले 2-3 दिनों के लिए विपक्ष में है भाजपा-केंद्रीय मंत्री
शिंदे ने 10 बजे रैडिसन ब्लू होटल में विधायकों की बैठक बुलाई
गुवाहाटी में महाराष्ट्र के बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने आज सुबह करीब 10 बजे रैडिसन ब्लू होटल में विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में आज होनी वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई को लेकर भी चर्चा होगी। इसके अलावा बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
रैडिसन ब्लू होटल की बुकिंग 30 जून तक बढ़ाई
महाराष्ट्र से शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की अगुवाई में अन्य विधायक गुवाहाटी के जिस आलीशान होटल रैडिसन ब्लू में ठहरे हुए हैं, उसने 30 जून तक सभी नयी बुकिंग लेना बंद कर दिया है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास आघाडी (एमवीए) का नेतृत्व करने वाले शिवसेना के बागी विधायक 22 जून से मुंबई से करीब 2,700 किलोमीटर दूर गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं, जिससे पश्चिमी राज्य में राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है।
राउत ने किया ट्वीट
शिंदे के गढ़ ठाणे-पालघर में ठाकरे समर्थित रैलियां निकाली गईं
बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बागी विधायक एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे जिले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थन में रविवार को रैलियां निकालीं। झंडे लेकर और ठाकरे के समर्थन में नारे लगाते हुए ऐसी ही रैलियां वसई, विरार और पालघर के अन्य हिस्सों में भी निकाली गईं। पालघर भी शिंदे का गढ़ माना जाता है। रैलियों में सैकड़ों पुरुष और महिला कार्यकर्ता शामिल हुए।
शिवसेना ने मुखपत्र 'सामना' के जरिए बागी विधायकों पर साधा निशाना
शिवसेना ने मुखपत्र 'सामना' के जरिए बागी विधायकों पर साधा निशाना साधते हुए संपादकीय में बागियों को 'नचनिया' कहा। सामना में लिखा,'महाराष्ट्र के सियासी लोकनाट्य में केंद्र की डफली, तंबूरे वाले कूद पड़े हैं और राज्य के ‘नचनिये’ विधायक उनकी ताल पर नाच रहे हैं। ये तमाम ‘नचनिये’ लोग वहां गुवाहाटी के एक पांच सितारा होटल में अपने महाराष्ट्र द्रोह का प्रदर्शन पूरे देश और दुनिया को करा रहे हैं।'
गुवाहाटी से चौपाटी तक कब आएगी शिंदे सेना
एकनाथ शिंदे ने की राज ठाकरे से की बातचीत
शिवसेना का आज मुंबई में बड़ा आयोजन
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना ने आज मुंबई के गोवंडी में मेगा शक्ति प्रदर्शन करने का फैसला किया है। मुंबई में आज शिवसेना की मेगा रैली में उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे शामिल होंगे तो दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे ने होटल की बुकिंग 28 जून नहीं 30 जून तक बढ़ा दी है।
शिंदे कैंप ने दी जान की दुहाई
16 विधायकों को अयोग्य ठहराने के खिलाफ एकनाथ शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है जबकि विधायक भरत गोगावले ने सुप्रीम कोर्ट में अजय चौधरी की नियुक्ति को अपनी याचिका में चुनौती दी है। शिंदे कैंप ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में जान की दुहाई दी है।याचिका में धमकी दिए जाने का जिक्र किया। उद्धव ठाकरे के Right Hand संजय राउत ने कहा था...गुवाहाटी से 40 विधायकों के शव आएंगे।
एकनाथ शिंदे कैंप की दो याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में एकनाथ शिंदे का पक्ष हरीश साल्वे रखेंगे जबकि शिवसेना के लिए सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक मनु सिंघवी दलील रखेंगे महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर के लिए कपिल सिब्बल पेश होंगे और महाराष्ट्र सरकार की दलील रखेंगे देवदत्त कामत। एकनाथ शिंदे और भरत गोगेवाल की याचिकाओं पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच सुनवाई करेगी।

