Karnataka, Telangana By-Election Results 2021:कर्नाटक में भाजपा-कांग्रेस को एक-एक सीट पर मिली जीत
Karnataka, Telangana By-Election Results 2021: देश के 13 राज्यों में तीन लोकसभा सीटों और 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार को वोटिंग हुई थी। यहां हम आपको कर्नाटक, तेलांगना और महाराष्ट्र के उप चुनाव के नतीजों से जुड़े हर ताजा अपडेट्स दे रहे हैं-
Karnataka, Telangana By-Election Results 2021: तेलंगाना के हुजूराबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 86 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई थी। वहीं कर्नाटक में सिन्डगी और हंगल विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तकरीबन 56.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। महाराष्ट्र में देगलुर सीट के लिए भी मतगणना शुरू हो गई है।
Bihar, Rajasthan By-Election Result 2021 Live
कर्नाटक में जहां बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस में त्रिकोणीय मुकाबला है वहीं महाराष्ट्र की देगुलर सीट पर कांग्रेस के जितेश अंतापुरकर, शिवसेना से भाजपा में आये सुभाष सबने और वंचित बहुजन आघाड़ी के उत्तम इंगोले के बीच मुकाबला है।
कर्नाटक में भाजपा-कांग्रेस को एक-एक सीट पर मिली जीत
कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस को विधानसभा की एक-एक सीट पर जीत मिली है। हंगल सीट पर कांग्रेस को और सिंदगी सीट पर भाजपा को जीत मिली है।
भाजपा ने जीती सिंदगी सीट
चुनाव आयोग के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने सिंदगी सीट जीत ली है। वहीं हंगल सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।
लोगों ने भाजपा को 'नकारा' दिया है-डीके शिवकुमार
कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि चुनाव नतीजे इशारा करते हैं कि लोगों ने भाजपा को 'नकार' दिया है। कांग्रेस नेता सलीम अहमद ने कहा कि हंगल के चुनाव नतीजे बताते हैं कि मूल्य अभी भी जीवित हैं। यह लोकतंत्र की जीत है।
सिंदगी सीट पर भाजपा की बढ़त जारी
15वें दौर की काउंटिंग के बाद भाजपा सिंदगी सीट पर आगे चल रही है। मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा ने इस सीट पर अपनी बढ़त बना रखी है। भाजपा उम्मीदवार को 63,676 वोट, कांग्रेस को 44,831 और जेडीएस उम्मीदवार को अब तक 2,835 वोट मिले हैं।
हंगल सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे
हंगल सीट पर 7वें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार को 31260 वोट और भाजपा प्रत्याशी को 29,368 वोट मिले हैं।
तेलंगाना की सीट पर भाजपा आगे
सिंदगी सीट पर भाजपा उम्मीदवार की बढ़त
सिंदगी सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रहा है। पहले दौर की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार को 5255 वोट, कांग्रेस के प्रत्याशी को 2054 वोट और जेडीएस उम्मीदवार को 73 वोट मिले। वहीं दूसरे दौर की मतगणना में भाजपा उम्मीदवार को 9645 वोट, कांग्रेस के प्रत्याशी को 5614 वोट और जेडीएस उम्मीदवार को 283 वोट मिले।
सिंदगी : भाजपा उम्मीदवार आगे
सिंदगी में तीसरे दौर की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी इस सीट पर 4850 वोट से आगे चल रहा है। भाजपा उम्मीदवार को 13081 वोट, कांग्रेस के प्रत्याशी को 8231 वोट और जेडीएस को 423 वोट मिले हैं।
सिंदगी सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे
Karnataka Assembly Bypolls Results Live: सिंदगी सीट पर भाजपा उम्मीदवार अब 4031 वोट से आगे है।
सिंदगी में BJP उम्मीदवार आगे
सिंदगी सीट पर वोटों की गिनती जारी है। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार 3200 वोट से आगे चल रहा है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस का उम्मीदवार और तीसरे स्थान पर जेडीएस का प्रत्याशी है। इस सीट पर पहले चरण की काउंटिंग हो गई है। इस सीट पर रमेश भूषण भाजपा के उम्मीदवार हैं।
कर्नाटक उपचुनाव के नतीजे अहम हैं
कर्नाटक में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के नतीजे काफी मायने रखते हैं। यह उपचुनाव खासकर वहां के सीएम एस. बोम्मई के लिए बेहद अहम है। जिन दो सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, वहां लिंगायत वोट बहुत महत्वपूर्ण है। येदियुरप्पा को राज्य के सीएम पद से हटाने के बाद बोम्मई के सामने चुनौती है कि वे पार्टी को संदेश दे सके कि वह लिंगायत वोट अपने दम पर लेने में सक्षम हैं। यही कारण है कि इन दोनों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बोम्मई ने पूरी ताकत झोंक दी।
सिंदगी और हंगल सीट पर 69 और 74 फीसदी वोटिंग
सिंदगी और हंगल दोनों सीटों पर अच्छा मतदान हुआ। सिंदगी में 69 प्रतिशत और हंगल में 84 फीसदी मतदान हुआ।
हंगल और सिंदगी सीट पर वोटों की गिनती शुरू
कर्नाटक में, हंगल और सिंदगी विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में इस महीने की तीस तारीख को वोट डाले गए। इन दोनों सीटों पर 19 उम्मीदवार हैं जिनकी चुनावी किस्मत का फैसला होगा।
एटाला राजेंद्र के इस्तीफे के बाद हुए उपचुनाव
शनिवार को हुए मतदान में इस सीट पर 86.64 प्रतिशत वोट पड़े थे। करीमनगर के पुलिस आयुक्त वी सत्यनारायण ने कहा कि सुचारू रूप से मतगणना के लिए केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जमीन कब्जा करने के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद जून में एटाला राजेंद्र के इस्तीफे के मद्देनजर हुजूराबाद में उपचुनाव की कराने की जरूरत हुई।
मुकाबला टीआरएस और भाजपा के बीच
आरोपों को खारिज करने वाले राजेंद्र तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। इस बार वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी मैदान में 30 उम्मीदवार हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला टीआरएस के गेलू श्रीनिवास यादव, भाजपा के राजेंद्र और वेंकट बालमूरी (कांग्रेस) के बीच है। उपचुनाव राजेंद्र के लिए ‘करो या मरो’ की लड़ाई है, जबकि यह भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उसका लक्ष्य 2023 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ टीआरएस के विकल्प के रूप में उभरना है। टीआरएस के लिए भी यह चुनाव महत्वपूर्ण है और साथ ही यह प्रदर्शित करना चाहती है कि राज्य की राजनीति में उसका दबदबा बरकरार है।
हुजूराबाद सीट पर मतगणना 22 चरण में होगी
तेलंगाना में हुजूराबाद विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी। जिलाधिकारी आर वी कर्णन ने बताया कि करीमनगर के एसआरआर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में मंगलवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी और इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गयी हैं। उन्होंने सोमवार को बताया कि 2,05,236 मतों की गिनती के लिए 14 टेबल की व्यवस्था की गई है। मतगणना 22 चरण में होगी।
महाराष्ट्र में 63 फीसदी से अधिक मतदान
महाराष्ट्र के नांदेड़ की देगलूर विधानसभा सीट के लिए शनिवार को हुए उपचुनाव में अंतिम मतदान प्रतिशत 63.95 प्रतिशत रहा। कांग्रेस विधायक रावसाहेब अंतापुरकर के निधन के कारण यह उपचुनाव कराना पड़ा और 12 उम्मीदवार मैदान में थे। इन उम्मीदवारों में कांग्रेस के जितेश अंतापुरकर, शिवसेना से भाजपा में आये सुभाष सबने और वंचित बहुजन आघाड़ी के उत्तम इंगोले शामिल हैं।
कर्नाटक में दो सीटों में 19 उम्मीदवार मैदान में
कर्नाटक में सिन्डगी और हंगल विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार दोपहर तीन बजे तक 56.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सिन्डगी में अभी तक 51.6 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि हंगल में 62.72 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 19 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

