LIVE

Madhya Pradesh, Haryana By-Election Result 2021: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को सबसे तगड़ा झटका, कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगा मुख्यमंत्री ठाकुर का इस्तीफा

Madhya Pradesh, Haryana By-Election Result 2021: मध्‍य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी लड़ाई दिखी, जबकि हरियाणा में इनेलो के कारण मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा की सदस्‍यता से इस्‍तीफा देकर अभय चौटाला एक बार फिर मैदान में थे।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Nov 3, 2021, 09:59 IST
Follow on Google News
Madhya Pradesh, Haryana By-Election Result 2021: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को सबसे तगड़ा झटका, कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगा मुख्यमंत्री ठाकुर का इस्तीफा

Madhya Pradesh, Haryana By-Election Result 2021: मध्‍य प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान हो गया है। इनमें मध्‍य प्रदेश व हिमाचल प्रदेश में जहां लोकसभा की एक-एक सीट के लिए भी मतदान हुआ था वहीं तीनों राज्‍यों में विधानसभा की कुल सात सीटों के लिए मतदान हुआ था। इनमें हिमाचल प्रदेश व मध्‍य प्रदेश में विधानसभा की तीन-तीन सीटें हैं तो हरियाणा में एक।

Bihar, Rajasthan By-Election Result 2021 Live

उत्‍तर प्रदेश सहित कई राज्‍यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इन उपचुनाव के नतीजों को काफी अहम समझा जा रहा है। उत्‍तर प्रदेश के साथ-साथ मध्‍य प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश तीनों ऐसे राज्‍य हैं, जहां अभी बीजेपी का शासन है। ऐसे में चुनाव के नतीजे काफी हद तक भविष्‍य की राजनीति की दिशा तय कर सकते हैं। आइये नजर डालते हैं, तीन राज्‍यों में किस तरह बिछी है सियासी बिसात और कांग्रेस-बीजेपी कैसे दे रहीं एक-दूसरे को टक्‍कर? 

Karnataka, Telangana, Maharashtra By-Election Results 2021 

NOV 02, 2021 21:46 IST

कांग्रेस ने तीनों विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुबल-कोटखाई और मंडी लोकसभा सीट पर जीत हासिल की

हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने तो भाजपा की हार के बाद नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस्तीफा मांग लिया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 'सेमीफाइनल' जीत लिया है और अगले साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज करेगी। हिमाचल में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रदर्शन की समीक्षा कर सकता है,ठाकुर ने प्रदेश में बीजेपी की हार के पीछे महंगाई को कारण बताया है।

NOV 02, 2021 21:36 IST

मध्य प्रदेश में 3 विधानसभा सीटें बीजेपी के हिस्से तो 1 पर जीती कांग्रेस 

मध्य प्रदेश में चार सीटों पर उपचुनाव पर हुए हैं यहां पर तीन अन्य विधानसभा सीटें, जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर हैं यहां बीजेपी ने खंडवा समेत जोबट और पृथ्वीपुर में जीत हासिल की, रैगांव में कांग्रेस उम्मीदवार बाजी मारने में सफल रहा। इस सीट पर कांग्रेसे की कल्पना वर्मा ने जीत दर्ज की वहीं खंडवा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने करीब 82 हजार वोटों से जीत हासिल की है यहां पर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल विजयी हुए हैं। 
 

NOV 02, 2021 18:53 IST

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हार का ठीकरा केंद्र सरकार पर ही फोड़ा!

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि वह एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में लोगों द्वारा दिए गए फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। उन्होंने कहा कि बीजेपी मंडी संसदीय सीट बहुत कम अंतर से हार गई।
NOV 02, 2021 17:17 IST

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का जश्न

कांगड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया क्योंकि पार्टी उम्मीदवारों ने 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव में सभी तीन विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की। 

NOV 02, 2021 15:50 IST

अप्रत्याशित हैं उपचुनाव के नतीजे-सीएम चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उप चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए अप्रत्याशित हैं। हम केवल खंडवा लोकसभा सीट ही नहीं जीत रहे बल्कि जोबट सीट भी हमारे हिस्से आने जा रही है। इस सीट पर 90 फीसदी से ज्यादा एसटी आबादी है। बीते 70 सालों में भाजपा को इस सीट पर केवल दो बार जीत मिली है।
NOV 02, 2021 15:23 IST

हिमाचल प्रदेश : विस की तीन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। यहां 30 अक्टूबर को विधानसभा की सभी तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में गए हैं। भाजपा को विस सीटों के उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।
NOV 02, 2021 14:58 IST

फतेहपुर, जुब्बल कोटखाई सीट पर कांग्रेस विजयी

हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है। कांग्रेस अरकी विधानसभा सीट पर आगे चल रही है।
NOV 02, 2021 14:30 IST

रैगांव : 15वें राउंड में कांग्रेस को बढ़त

रैगांव विधानसभा के 15वें राउंड में कांग्रेस को कुल 6984 वोट की बढ़त मिली है।

NOV 02, 2021 14:12 IST

पृथ्वीपुर सीट पर BJP आगे

पृथ्वीपुर के 13वे राउंड में भाजपा उम्मीदवार को 3962 वोट, कांग्रेस को 2547 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार को अब तक भाजपा 48329 और कांग्रेस प्रत्याशी को 42427 मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 5902 मतों से आगे है। 

NOV 02, 2021 13:49 IST

जोबट और खंडवा में बीजेपी को बढ़त

जोबट और खंडवा में बीजेपी जीत की ओर बढ़ रही है। जोबट में 14वें राउंड में भाजपा की सुलोचना रावत 11 हजार 227 वोटों से कांग्रेस के महेश पटेल से आगे चल रही है। 

NOV 02, 2021 13:17 IST

हिमाचल प्रदेश में विस की 2 सीटों पर कांग्रेस आगे

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल तीन सीटों में से कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है। मध्य प्रदेश में विधानसभा की दो सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। 

NOV 02, 2021 13:14 IST

उपचुनाव पर बोले सीएम चौहान

उपचुनावों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान दिया है। चौहान ने मंगलवार को कहा कि काउंटिंग जारी है और अब तक के जो नतीजे हैं वे भाजपा के लिए सुखद और हौसला बढ़ाने वाले हैं। हम खंडवा लोकसभा सीट पर आगे हैं। जोबट विधानसभा चुनाव का नतीजा काफी अहम होगा।
NOV 02, 2021 12:22 IST

ऐलनाबाद सीट पर इनेलो नेता चौटाला आगे

हरियाणा में सिरसा जिले के ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार गोविंद कांडा से 2,270 मतों की बढ़त बनाई हुई है।

NOV 02, 2021 12:05 IST

हिमाचल में विस की 2 सीटों पर कांग्रेस आगे

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में अब दो सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है जबकि भाजपा एक सीट पर आगे है। मध्य प्रदेश में विधानसभा की तीन सीटों में भाजपा दो सीटों और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।  
NOV 02, 2021 11:57 IST

मंडी लोस सीट पर कांग्रेस आगे

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने बढ़त बनाई है। भाजपा नेताओं का मानना है कि इस सीट पर पार्टी को सत्ता विरोधी लहर की वजह से नुकसान उठाना पड़ सकता है।  

NOV 02, 2021 11:53 IST

जोबट सीट पर BJP की सुलोचना आगे

सातवीं दौर की मतगणना के बाद जोबट विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सुलोचना रावत कांग्रेस उम्मीदवार से 5,583 वोटों से आगे चल रही हैं। 

NOV 02, 2021 11:16 IST

खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे

खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार 25000 वोटों से आगे चल रहा है। जबकि रैगांव विस सीट पर कांग्रेस, जोबट एवं पृ्थ्वीपुर विस सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।  

NOV 02, 2021 11:02 IST

MP की 3 सीटों पर भाजपा आगे

हिमाचल प्रदेश की कुल तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में एक-एक सीट पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश में सभी तीन सीटों पर भाजपा आगे है।
NOV 02, 2021 10:39 IST

मध्य प्रदेश में शिवराज को राहत, भाजपा ने 4 सीटों पर बनाई बढ़त

मध्य प्रदेश में भाजपा के लिए अच्छी खबर है। भाजपा ने खंडवा लोक सभा सीट सहित तीनों विधान सभा सीट पर बढ़त बना ली है। खंडवा  पार्टी के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल, कांग्रेस के राजनारायणसिंह पुरनी से 14365 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि पृथ्वीपुर से भाजपा के डॉक्टर शिशुपाल यादव, कांग्रेस के नितेन्द्र सिंह राठौर से 430 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं  रैगाँव से भाजपा की प्रतिमा बागरी, कांग्रेस उम्मीदवार कल्पना वर्मा से 220 मतों से आगे चल रही हैं। जबकि जोबट से भाजपा की सुलोचना रावत , कांग्रेस के महेश रावत ''पटेल'' से 1956 मतों से आगे हैं।

NOV 02, 2021 10:16 IST

हिमाचल में एक-एक विधान सभा सीट पर कांग्रेस-भाजपा तो एक पर निर्दलीय आगे

हिमाचल विधान सभा सीटों के रुझान भी आने शुरू हो गए हैं। फतेहपुर सीट से भाजपा के बलदेव ठाकुर, कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया से 456 मतों से आगे हैं। जबकि अर्की सीट से कांग्रेस के संजय, भाजपा के रतन सिंह पाल से 2239 मतों से आगे हैं। वहीं जुब्‍बल-कोटखाई से निर्दलीय उम्मीदवार चेतन सिंह बरागटा, कांग्रेस के रोहित ठाकुर से 1981 मतों से आगे हैं।

NOV 02, 2021 10:05 IST

मंडी में पलटी बाजी, अब कांग्रेस हुई आगे

हिमाचल उप चुनाव में मंडी लोकसभा में बाजी पलट गई है। अब भाजपा के ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर कांग्रस की प्रतिभा सिंह से पीछे हो गए हैं। प्रतिभा सिंह इस समय 1906 मतों से आगे चल रही हैं।

NOV 02, 2021 09:50 IST

मध्य प्रदेश में भाजपा को शुरूआत में भारी बढ़त, खंडवा सीट पर 7938 वोटों से आगे

मध्य प्रदेश में खंडवा लोक सभा सीट पर भाजपा ने शुरूआत में ही बड़ी बढ़त बना ली है। पार्टी के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर पाटिल, कांग्रेस के राजनारायणसिंह पुरनी से 7938 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

NOV 02, 2021 09:43 IST

हरियाणा का पहला रूझान, इनेलो के अभय चौटाला आगे

हरियाणा की ऐलानाबाद सीट का रूझान आना शुरू हो गया है। शुरूआती मतणगना में इंडियन नेशनल लोक दल के अभय चौटाला आगे चल रहे हैं। वह भाजपा के गोबिंद कांडा से 478 मतों से आगे चल रहे हैं।

NOV 02, 2021 08:36 IST

मध्य प्रदेश में मतगणना शुरू, कांग्रेस के सामने साख की चुनौती

मध्यप्रदेश की खंडवा संसदीय सीट भाजपा सदस्य नंद कुमार सिंह चौहान के निधन से खाली हुई थी। जबकि जोबट, पृथ्वीपुर और रैगांव सीट कांग्रेस के पास थी। ऐसे में अगर इन सीटों को कांग्रेस खोती है, तो शिवराज सिहं चौहान सरकार को मजबूती मिलेगी। वहीं अगर वह उन्हें जीत लेती हैं, तो बाहर से ज्यादा पार्टी के अंदर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

NOV 02, 2021 08:25 IST

मध्य प्रदेश में इनके बीच मुकाबला, भाजपा-कांग्रेस की सीधा टक्कर

निर्वाचन क्षेत्र                भाजपा उम्मीदवार        कांग्रेस उम्मीदवार

खंडवा लोक सभा क्षेत्र      ज्ञानेश्वर पाटील        राजनारायण सिंह पुरनी

पृथ्वीपुर विधानसभा       शिशुपाल सिंह यादव  नितेन्द्र सिंह राठौर

जोबट विधानसभा          सुलोचना रावत         महेश पटेल

रैगांव विधानसभा           प्रतिमा बागरी         कल्पना वर्मा

NOV 02, 2021 08:08 IST

हरियाणा में त्रिकोणीय मुकाबला, अभय चोटाला पर नजर

उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला एक बार फिर इस सीट पर जीत हासिल करने का दावा कर रहे हैं। गोबिंद कांडा  इस सीट पर बीजेपी-जजपा गठबंधन के उम्मीदवार हैं।  पिछले चुनाव में अभय चौटाला से हार का सामना करने वाले पवन बैनीवाल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वह हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

NOV 02, 2021 08:01 IST

हिमाचल में मंडी लोकसभा सीट और 3 विधान सभा सीटों के नतीजे आज

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा और लोकसभा की एक सीट पर उपचुनावों के नतीजे आज आएंगे।  राज्य की मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटाखाई पर 30 अक्टूबर को मतदान हुए थे ।इन सभी सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी की सीधी है।

NOV 02, 2021 07:50 IST

मध्य प्रदेश में एक लोक सभा और 3 विधान सभा के नतीजे

मध्य प्रदेश के नतीजों से शिवराज सिंह सरकार पर कोई असर नहीं होने वाला है। खंडवा संसदीय क्षेत्र के अलावा पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्र के नतीजे आएंगे। यहां मुख्य ंमुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। लेकिन जिस तरह शिवराज सिंह चौहान ने प्रचार किया है। उससे उन्होने उप चुनावों को प्रतिष्ठा का विषय बना दिया है।

NOV 02, 2021 07:30 IST

किसान आंदोलन के बीच खट्टर का टेस्ट, ऐलानाबाद की सीट तय करेगी राजनीति

हरियाणा में किसान आंदोलन के दौर में  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का टेस्ट है। ऐलानाबाद सीट पर 30 अक्टूबर को मत डाले गए थे। इस सीट पर  सीट पर इंडियन लोक दल के नेता अभय चौटाला चुनाव ने जीता था। लेकिन कृषि कानूनों के विरोध में उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी। ऐसे में इनेलो अगर दोबारा जीत हासिल करती है, तो भाजपा के लिए यह झटका होगा। वहीं भाजपा की जीत, उसे किसान आंदोलन के बीच बड़ा बूस्ट देगी।

NOV 02, 2021 00:43 IST

हरियाणा में क्‍या अभय चौटाला फिर हासिल कर पाएंगे जीत?

हरियाणा में ऐलनाबाद विधानसभा सीट उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। यहां भी 30 अक्‍टूबर को मतदान हुआ था। उपचुनाव में करीब 80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके साथ ही 19 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई थी। आज इस बारे में पता चलेगा कि इन 19 में जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है। इस उपचुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रत्‍याशी अभय सिंह चौटाला की चर्चा सबसे अधिक हो रही है। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चौटाला ने इसी साल जनवरी में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद यह उपचुनाव कराया जा रहा है। इस उपचुनाव में वह एक बार फिर से मैदान में हैं तो कांग्रेस ने पवन बेनीवाल और बीजेपी ने गोबिंद कांडा को टिकट दिया है।
 

NOV 02, 2021 00:42 IST

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल!

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट के साथ-साथ तीन विधानसभा सीटों- फतेपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों के लिए भी 30 अक्‍टूबर को वोट डाले गए थे, जिसके नतीजों की घोषणा आज होगी। राज्‍य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है। मंडी सीट मार्च में बीजेपी सांसद रामस्‍वरूप शर्मा के निधन के कारण रिक्‍त हुई थी। कांग्रेस ने यहां से प्रतिभा सिंह को उम्‍मीदवार बनाया है तो बीजेपी ने कारगिल युद्ध के हीरो कुशाल सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है।

NOV 02, 2021 00:41 IST

मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी के बीच आर-पार की लड़ाई

मध्‍य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट के साथ-साथ तीन विधानसभा सीटों- अलीराजपुर जिले की जोबट (एसटी), सतना जिले की रैगांव (एससी) और निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर के लिए उपचुनाव के तहत 30 अक्‍टूबर को वोट पड़े थे। खंडवा सीट बीजेपी सांसद नंद कुमार चौहान के निधन के कारण रिक्‍त हुई थी, जिसके बाद यहां चुनाव कराना जरूरी हो गया। खंडवा लोकसभा सीट पर 63.88 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि रैगांव, पृथ्वीपुर एवं जोबट विधानसभा क्षेत्रों में औसत मतदान 65.33 प्रतिशत रहा था। बीते चुनाव में खंडवा लोकसभा सीट के साथ-साथ रैगांव विधानसभा सीट पर भी बीजेपी का कब्‍जा था, जबकि जोबट एवं पृथ्वीपुर विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास थीं। यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच आर-पार की लड़ाई नजर आ रही है।