देश

'लोकतंत्र होता है, 'लोकतंत र' नहीं': भाजपा ने विरोध बैनर में 'वर्तनी की गलती' को लेकर कांग्रेस और INDIA Bloc को घेरा-Video

इस विरोध प्रदर्शन में सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और के सी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के जियाउर्रहमान बर्क, तृणमूल कांग्रेस के कीर्ति आजाद, द्रमुक के ए राजा सहित शीर्ष नेता मौजूद थे।

Image

विरोध बैनर में 'वर्तनी की गलती' (फोटो: ANI Video Grab)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को संसद भवन के बाहर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान बैनर पर हिंदी में लोकतंत्र की गलत वर्तनी दिखाने पर विपक्षी इंडिया ब्लॉक का मज़ाक उड़ाया। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित इंडिया ब्लॉक पार्टियों के कई सांसदों ने गुरुवार को बिहार में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में संशोधन के खिलाफ संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और इसे वापस लेने के साथ-साथ दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले, कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, समाजवादी पार्टी, जेएमएम, आरजेडी और वामपंथी दलों सहित विपक्ष के शीर्ष नेता और सांसद संसद के मकर द्वार के बाहर इकट्ठा हुए और सरकार तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ नारेबाजी की।

सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और के सी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के जियाउर्रहमान बर्क, टीएमसी के कीर्ति आज़ाद, डीएमके के ए राजा सहित अन्य शीर्ष नेताओं ने 'लोकतंत्र बचाओ' और 'वोटबंदी बंद करो' जैसे नारे लगाए।

उनके सामने एक बड़ा बैनर था जिस पर 'SIR- लोकतंत्र पर वार' लिखा था। वे संसद के मकर द्वार की सीढ़ियों पर कतार में खड़े होकर लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हालाँकि, भाजपा ने तुरंत यह इंगित किया कि बैनर में 'लोकतंत्र' शब्द गलत लिखा गया था। भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने इस गलती को उजागर करते हुए लिखा, 'लोकतंत्र होता है, 'लोकतंत् र’नहीं'

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स पर पोस्ट किया, 'कांग्रेस को दोष नहीं दिया जा सकता। वे न तो 'लोकतंत्र' लिख सकते हैं और न ही उसे बचा सकते हैं। वे 'परिवार तंत्र' और 'आपातकाल' में विश्वास करते हैं! निश्चित रूप से वे उसे लिख और बचा सकते हैं।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article