देश

नड्डा की जगह अपना नया अध्यक्ष जल्द नियुक्त करेगी BJP, प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की सांगठनिक प्रक्रिया लगभग पूरी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जल्द ही अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है क्योंकि पार्टी ने अपने संविधान के मुताबिक नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए जितने राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की जरूरत होती है, उसे पूरी कर ली है। यह प्रक्रिया काफी दिनों से चल रही थी जो पूरी हो गई है। अभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हैं, अगला अध्यक्ष इनकी जगह लेगा।

Image

जेपी नड्डा की जगह लेगा अगला अध्यक्ष।

BJP New National President : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जल्द ही अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है क्योंकि पार्टी ने अपने संविधान के मुताबिक नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए जितने राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की जरूरत होती है, उसे पूरी कर ली है। यह प्रक्रिया काफी दिनों से चल रही थी जो पूरी हो गई है। अभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हैं, अगला अध्यक्ष इनकी जगह लेगा।

जनवरी 2023 में खत्म होने वाला था नड्डा का कार्यकाल

राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म होने वाला था लेकिन लोकसभा चुनाव और उसकी तैयारियों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया। इस दौरान भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इस पर कई नामों पर चर्चा हुई। इसके बाद से नड्डा का कार्यकाल बढ़ता रहा है लेकिन अब पार्टी अपने नए अध्यक्ष के चुनाव के करीब पहुंच गई है। भाजपा अब तक 26 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव संपन्न कर चुकी है, इससे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।

तीन समीकरणों को साधना चाहती है भाजपा

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जिन नामों पर चर्चा हुई उनमें शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, सुनील बंसल और विनोद तावड़े शामिल थे। महिला सहित कुछ और लोगों के नामों पर चर्चा हुई। सूत्रों को कहना है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा तीन समीकरणों को साधना चाहती है, पहला सांगठनिक अनुभव, दूसरा क्षेत्रीय संतुलन और तीसरा जातीय समीकरण।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article