देश

बंगाल के दक्षिण 24 परगना में BJP और TMC समर्थकों के बीच झड़प, पुलिसकर्मियों पर हमला; छापेमारी जारी

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़पें हुईं तथा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास कर रहे कई पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया गया।

Image

BJP और TMC समर्थकों के बीच झड़प (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़पें हुईं तथा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास कर रहे कई पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया और इलाके में छापेमारी जारी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मांगी रिपोर्ट

दोनों पक्षों ने झड़प के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया, वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने पुलिस से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। बसंती बाजार इलाके की व्यस्त सड़क पर लाठी लिए लोगों द्वारा पीछा किए जाने के दौरान हुई झड़प में एक उपनिरीक्षक और तीन-चार कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई। अधिकारी ने बताया कि उपनिरीक्षक सौरव गुहा को सिर में चोट आई और उन्हें टांके लगे हैं।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब बसंती (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार 29 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के लिए प्रचार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे जमा हुए तृणमूल समर्थकों द्वारा प्रचार अभियान की वीडियो रिकॉर्डिंग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर आपत्ति जताई, जिसके बाद तनाव बढ़ गया और तीखी बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई।

क्या है पूरा मामला?

अधिकारी ने बताया, "पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए हस्तक्षेप किया। तभी स्थिति हिंसक हो गई तथा कुछ पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया।" सरदार ने आरोप लगाया, "तृणमूल के गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं पर बिना किसी उकसावे के हमला किया जबकि हम इलाके में शांतिपूर्ण ढंग से प्रचार कर रहे थे। पुलिस निष्क्रिय रही।"

तृणमूल नेताओं ने हालांकि भाजपा पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया, "स्थिति अब नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात