देश

'नहीं सहेगा राजस्थान अभियान' से, BJP का कैंपेन शुरू, जेपी नड्डा ने बताई UPA की फुल फॉर्म

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 16, 2023, 05:52 PM IST

बीजेपी को मजबूत करने के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर पहुंचे यहां उन्होंने 'नहीं सहेगा राजस्थान अभियान' का शुभारंभ किया,साथ ही UPA का अर्थ भी समझाया।

Image

जेपी नड्डा ने कहा कि 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान के अंतर्गत हम 2 करोड़ लोगों तक पहुंचने का काम करेंगे

BJP's Nahi Sahega Rajasthan Campaign: बीजेपी ने 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान की शुरूआत जयपुर से कर दी है, इसके लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर पहुंचे, उन्होंने कहा, नवम्बर में इस सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएंगे, ये सरकार अत्याचार करने वाली सरकार है और ये घर को लूटने वाली सरकार है।

वहीं जेपी नड्डा ने UPA का फुल फॉर्म बताते हुए समझाया कि U का मतलब है उत्पीड़न करने वाली सरकार, P का मतलब है पक्षपात करने वाली सरकार वहीं A का मतलब है अत्याचार करने वाली सरकार, गौर हो कि राजस्थान चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस रखी है।

जेपी नड्डा ने कहा कि 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान के अंतर्गत हम 2 करोड़ लोगों तक पहुंचने का काम करेंगे, जनता तक पार्टी का संदेश पहुंचाएंगे, साथ ही हम प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त, विकास युक्त सरकार बनाएंगे।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में गहलोत सरकार ने कुशासन का झंडा बुलंद किया है, भ्रष्टाचार के नये रिकॉर्ड बनाए हैं, गरीबों, दलितों, महिलाओं, आदिवासियों और बच्चों पर अत्याचार के मामले राजस्थान की गहलोत सरकार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है

'सरकार की नाकमियों को करेंगे उजागर'

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा, कांग्रेस भष्ट्राचार में डूबी हुई है। साढ़े चार साल में कोई काम नहीं हुआ। कांग्रेस के पूर्व राज्यमंत्री घूस लेते हुए पकड़े गए हैं। बिना श्वित कोई काम नहीं होता है। हम अब सरकार की नाकमियों को उजागर करेंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!