देश

राजस्थान में अक्रामक हुई बीजेपी, चुनाव से पहले गहलोत सरकार को घेरने की बनी खास रणनीति

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jul 15, 2023, 12:10 PM IST

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से गहलोत सरकार के खिलाफ अक्रामक होती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर प्रदेशभर में ताबड़तोड़ दौरे और बैठक कर बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती की समीक्षा कर रहे हैं।

Image

Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ महीने रहे गए हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से गहलोत सरकार के खिलाफ अक्रामक होती नजर आ रही है। लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के राजस्थान में दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और राज्य सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का काम किया जा रहा है। बीजेपी के दिग्गज राजस्थान के ताबड़तोड़ दौरे कर हर हाल में यहां कमल खिलाना चाहते हैं। राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर प्रदेशभर में ताबड़तोड़ दौरे और बैठक कर बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती की समीक्षा कर रहे हैं।

आगे क्रम में बीजेपी अब कांग्रेस के हर कारनामों का खुलासा करेगी। बीजेपी 'कर्ज में किसान, नहीं सहेगा राजस्थान', 'भ्रष्टाचार खुलेआम, नहीं सहेगा राजस्थान', 'अपराध बेलगाम, नहीं सहेगा राजस्थान', 'पेपरलीक से युवा परेशान, नहीं सहेगा राजस्थान', 'बहन बेटियों का अपमान, नहीं सहेगा राजस्थान' जैसे नारों को लेकर जनता के बीच जाएगी। बीजेपी के कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरेगी। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस के कुकर्मों की हकीकत से रूबरू कराएंगे ताकि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फैंक सके।

18 जुलाई कोआरपीएससी मुख्यालय का घेराव

बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बताया कि गहलोत सरकार की शह पर एक के बाद एक पेपर लीक होते रहे। पेपर लीक के सरगनाओं को सरकार बचा रही है। बीजेपी लगातार पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच की मांग करती आई है। सरकार की अकर्मणया के खिलाफ 18 जुलाई को अजमेर स्थित आरपीएससी मुख्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

राजस्थान पहुंचे प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी

हाल ही में भाजपा ने चुनावी राज्यों के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी घोषित किए हैं। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को राजस्थान का प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया है। शुक्रवार को प्रहलाद जोशी पहली बार जयपुर पहुंचे और कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जन-आन्दोलन और मिशन-2023 के लिए नियुक्त विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक विजय संकल्प कार्यशाला में शामिल हुए। इसी के साथ उन्होंने प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा अध्यक्षों के साथ संवाद बैठक की।

चुनौती की तरह है राजस्थान का चुनाव

प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी का कहना है कि किसी भी नजरिए से राजस्थान विधानसभा चुनाव को आसान नहीं माना जा सकता है। उनका कहना कि वो राजस्थान विधानसभा के चुनाव को चुनौती के रूप में लेंगे और बीजेपी को जिताने के लिए पूरी तैयारी करेंगे।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!