देश

बीजेपी सांसद रवि किशन ने संसद में उठाया 'समोसे के साइज और कीमत' का मुद्दा, Video हो रहा है Viral

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन का समोसे को लेकर लोकसभा में पूछे गए सवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग उसपर अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Image

समोसे के साइज और कीमत' का मुद्दा (फाइल फोटो:PTI)

लोकसभा में अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन का एक सवाल सोशल मीडिया पर पर खासी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है, बता दें ये सवाल किसी मुद्दे पर ना होकर समोसे के साइज आदि को लेकर था जिसे लेकर लोग कमेंट कर रहे हैं वहीं इस सवाल ने लोगों को चौंका दिया है।

बीजेपी सांसद रवि किशन ने लोकसभा में समोसे के साइज और रेट को लेकर सवाल उठा दिया उन्होंने कहा कि कहीं समोसा सस्ता और बड़ा मिलता है तो कहीं वही छोटा और महंगा...

समोसे के साइज और दामों में अंतर

बता दें कि सांसद रवि किशन ने संसद में खाद्य पदार्थों की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कानून की मांग की साथ ही उन्होंने लोकसभा में समोसे के साइज और दामों में अंतर के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी।

'मेनू कार्ड के माध्यम से कीमत की तो जानकारी दी जाती है...'

उन्होंने कहा कि जब कोई ग्राहक ढाबों या होटलों में खाना खाने के लिए जाता है तो उसको मेनू कार्ड के माध्यम से कीमत की तो जानकारी दी जाती है, किंतु इस बात की जानकारी नहीं दी जाती है कि एक प्लेट दाल या सब्जी या चावल में कितनी मात्रा होगी।

FSSAI देश में खाद्य गुणवत्ता और सुरक्षा को नियंत्रित करने वाली एजेंसी

बता दें कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) देश में खाद्य गुणवत्ता और सुरक्षा को नियंत्रित करने वाली एजेंसी है और खाद्य व्यवसायों के लिए FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article