Ganga Water to Bangladesh: सिंधु समझौते सस्पेंड होने के बाद अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की बड़ी डिमांड सामने आई है उन्होंने गंगा के पानी को लेकर बांग्लादेश पर करारा वार किया है साथ ही गंगा का पानी रोकने की धमकी दी है, गौर हो कि पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद जब देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है, ऐसे में दुबे ने बांग्लादेश पर भी निशाना साधा है।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश पर भी निशाना साधते हुए लिखा- 'बांग्लादेश भी बड़ा छटपट कर रहा है, उसको भी गंगा नदी का पानी बंद करने का समय आ गया है. पानी पीकर जीएगा हमसे, गाएगा पाकिस्तान से.'
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी घटना में 26 लोगों की मौत हो गई थी वहीं इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने ली।
बांग्लादेश सरकार पर भारत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप
वहीं कहा जा रहा है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कानूनी सलाहकार डॉ. आसिफ नजरुल कथित रूप से पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद ढाका में लश्कर-ए-तैयबा के एक वरिष्ठ स्थानीय ऑपरेटिव इजहार से मिले हैं, जिसके बाद से फिर से बांग्लादेश सरकार पर भारत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लग रहा है।
