देश

Digvijay Singh : सर्जिकल स्ट्राइक पर बुरी तरह घिरे दिग्विजय सिंह, सवाल से अब किनारा करते दिखे

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 10:21 AM IST

Digvijay Singh News: दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वे (केंद्र) सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करते हैं कि हमने इतने लोग मार गिराए लेकिन प्रमाण कुछ नहीं है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'पुलवामा पर संसद में कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई। ये सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाते हैं।

Digvijay Singh : सोमवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान सर्जिकल स्ट्राइल पर सवाल उठाने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत ने दिग्विजय सिंह से इस पर जब सवाल किया तो वह सवाल से किनारा करते हुए नजर आए। दरअसल, कांग्रेस नेता ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा है कि सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक का कोई सबूत सामने नहीं रखा। हालांकि, उनके बयान से कांग्रेस ने दूरी बना ली है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सफाई देते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सिंह का बयान निजी है। यह पार्टी का रुख नहीं है।

भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं दिग्वजिय सिंह

सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए जाने के बदा दिग्विजय सिंह भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि दिग्विजय सिंह मानसिक रूप से पीड़ित हैं और उनकी बात ज्यादा गंभीरता से लेना ठीक नहीं है। बीजेपी नेता रविंदर रैना ने दिग्विजय पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा सेना का अपमान करने में जुटी रहती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक ट्वीट में कहा कि भारतीय सेना पर सवाल उठाकर दिग्विजय सिंह ने भारत माता अपमान किया है।

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता ने क्या कहा

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वे (केंद्र) सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करते हैं कि हमने इतने लोग मार गिराए लेकिन प्रमाण कुछ नहीं है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'पुलवामा पर संसद में कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई। ये सिर्फ और सिर्फ झूठ फैलाते हैं। आज तक पुलवामा पर कोई रिपोर्ट आई। पुलवामा में 40 से ज्यादा लोग मारे गए। आज तक उस गाड़ी की जांच नहीं की गई।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें