देश

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा दावा, 'तृणमूल कांग्रेस के सांसद हमारे साथ हैं...'

भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भाषा आंदोलन को लेकर कहा कि बंगाली भाषा को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। कहीं भी किसी बंगाली को पीटा नहीं जा रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी लोगों के कथित उत्पीड़न की झूठी कहानी गढ़ रही हैं।

Image

भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती (फाइल फोटो: PTI)

एक्टर और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता मिथुन चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और पश्चिम बंगाल की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद हमारे दोस्त हैं, हमारे साथ हैं। उनके साथ उठते हैं, बैठते हैं और बातें करते हैं। वे किस पार्टी में जाएंगे या क्या करेंगे? यह उनका निजी फैसला है।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस 2026 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर भाषा आंदोलन कर रही है। वे और भी कुछ कर सकते हैं, लेकिन हम इन सबके खिलाफ तैयार हैं।'अधीर चौधरी ने कहा कि जैसे बिहार में वोटर कार्ड रद्द किए जा रहे हैं, अगर वैसा ही पश्चिम बंगाल में होता है तो हम कोर्ट जाएंगे', इस सवाल पर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि आप जहां चाहें, जा सकते हैं।

मिथुन ने तृणमूल कांग्रेस के दावे को भी खारिज कर दिया। तृणमूल कांग्रेस ने कहा था कि भारतीय चुनाव आयोग (ECI), भाजपा और केंद्र सरकार के इशारे पर बंगाल के मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से चुनिंदा तरीके से हटा रहा है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि किसी भी बंगाली मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जा रहा है। सिर्फ उन लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं, जो अवैध रूप से घुसपैठ करके वोटर लिस्ट में शामिल हुए हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article