देश

BJP ने विपक्षी गठबंधन INDIA को बताया 10 सिर वाला रावण, जारी किए तीन VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2023, 12:05 AM IST

NDA vs INDIA: भाजपा के आईटी सेल की ओर से जारी वीडियो में दिखाया गया है कि यदि आपके साथ पांच सालों तक ऐसा होता है तो देश की दृष्टि धूमिल हो जाएगी। इनमें से एक वीडियो में दर्शाया गया है कि 10 सिर वाला एक व्यक्ति दृश्य को देखने के लिए अपनी दूरबीन का इस्तेमाल करना चाहता है।

Image

India vs NDA

NDA vs INDIA: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) पर तीखा हमला पर किया। पार्टी के ट्विटर हैंडल से तीन वीडियो पोस्ट किये गए, जिसमें 26 दलों वाले गठबंधन को 10 सिर वाले राक्षस रावण के रूप में चित्रित किया गया।

ट्विटर पर पोस्ट किये गये इन वीडियो में भाजपा ने यह दर्शाने की कोशिश की कि कई गठबंधन साझेदारों की सरकार में घटक दलों के बीच मतभेदों के कारण दूरदर्शिता और निर्णायक कार्रवाई करने की क्षमता नहीं हो सकती है। वीडियो में कहा गया है, जहां तक दूरदर्शिता का संबंध है, किसी व्यक्ति को बाज की तरह केवल दो आंखों की जरूरत होती है, 20 की नहीं।

तीनों वीडियो में विपक्षी गठबंधन पर जोरदार हमला

भाजपा के आईटी सेल की ओर से जारी वीडियो में दिखाया गया है कि यदि आपके साथ पांच सालों तक ऐसा होता है तो देश की दृष्टि धूमिल हो जाएगी। इनमें से एक वीडियो में दर्शाया गया है कि 10 सिर वाला एक व्यक्ति दृश्य को देखने के लिए अपनी दूरबीन का इस्तेमाल करना चाहता है। वीडियो का अंत इस सुझाव के साथ हुआ है कि रावण का दहन किया जाता है, चयन नहीं।

नाम बदलने से मंशा नहीं बदलती

भाजपा ने अपने ट्वीट में कहा, नाम बदलने से, मंशा नहीं बदलती। पार्टी ने वीडियो के जरिये सवाल किया, नाम बदला पर क्या काम बदलेगा? एक मोबाइल दुकानदार 10 सिर वाले व्यक्ति से कहता है, देश के 130 करोड़ लोग आपका महाठगबंधन देखकर भ्रमित हैं। नीति क्या है? मंशा क्या है? और नेता कौन है? इसके जवाब में हर सिर खुद के नेता होने का दावा करता है। वीडियो में यह भी बताने की कोशिश की गई है कि यदि लोग 2024 के चुनाव में एकजुट विपक्ष को वोट देंगे तो देश की प्रगति रुक जाएगी।

(भाषा इनपुट के साथ )

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द